Sun 20 Sep 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन कुबेरपुर में सीमेंट रैक के लिए सुविधाएं बढ़ाने की मांग 251 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार सेवा संकल्प अभियान में 50 टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली गिरधारी संग ब्रज की पटरानी राधारानी का हुआ अभिषेक, पालकी यात्रा में गूंजे किशोरीजी के जयकारे राधा अष्टमी पर गौसेवा के साथ गूंजा सुंदरकांड, भक्तिमय हुआ गौशाला परिसर कमल पुष्पों से सजा मां महालक्ष्मी का दरबार, स्वर्ण आभूषणों से हुआ अलौकिक श्रृंगार छात्रों की आवाज पर संवाद, आगरा में होगा ‘छात्रों की गूंज’ का सीधा प्रसारण जनकपुरी की महाआरती में उमड़ी श्रद्धा, विशिष्ट अतिथियों ने की आरती रामकथा पंडाल में गूंजा ‘राधे-राधे’, भक्ति और करुणा का संदेश दे गए बापू

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

सेवा संकल्प अभियान : सेवा संकल्प अभियान में 50 टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली

Pragya News 24

Sat, Sep 19, 2026
Post views : 18

अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. मंजू सचान ने कहा—उपचार के साथ पोषण और भावनात्मक सहयोग भी जरूरी

आगरा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शनिवार को आगरा मंडल की अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. मंजू सचान ने 50 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की। अभियान का उद्देश्य टीबी मरीजों को उपचार के साथ पोषण संबंधी सहयोग उपलब्ध कराना तथा बीमारी के प्रति समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाना रहा।

नियमित दवा के साथ पौष्टिक आहार जरूरी
इस अवसर पर डॉ. मंजू सचान ने कहा कि टीबी मरीजों के उपचार में नियमित दवा के साथ पर्याप्त पोषण और परिवार एवं समाज का सहयोग भी महत्वपूर्ण है। बीमारी से प्रभावित व्यक्ति के लिए उपचार की निरंतरता के साथ भावनात्मक सहयोग आवश्यक है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से टीबी मरीजों के प्रति संवेदनशील और सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ सेवा, सहयोग और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। टीबी मरीजों को पोषण पोटली उपलब्ध कराना उनके स्वास्थ्य लाभ में सहयोग के साथ सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदना को भी दर्शाता है।

जनभागीदारी से मजबूत होगी टीबी उन्मूलन की मुहिम
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुखेश गुप्ता ने कहा कि टीबी के खिलाफ अभियान की सफलता के लिए सरकारी प्रयासों के साथ जनभागीदारी भी जरूरी है। समय पर जांच, नियमित एवं पूरा उपचार, पौष्टिक आहार और भावनात्मक सहयोग टीबी उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने समाजसेवी संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों और सक्षम नागरिकों से टीबी मरीजों के सहयोग के लिए आगे आने की अपील की।

मरीजों को उपचार पूरा करने के लिए किया प्रेरित
कार्यक्रम के दौरान टीबी मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की गई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने, चिकित्सकीय सलाह का पालन करने और उपचार बीच में न छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन