Sun 20 Sep 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन कुबेरपुर में सीमेंट रैक के लिए सुविधाएं बढ़ाने की मांग 251 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार सेवा संकल्प अभियान में 50 टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली गिरधारी संग ब्रज की पटरानी राधारानी का हुआ अभिषेक, पालकी यात्रा में गूंजे किशोरीजी के जयकारे राधा अष्टमी पर गौसेवा के साथ गूंजा सुंदरकांड, भक्तिमय हुआ गौशाला परिसर कमल पुष्पों से सजा मां महालक्ष्मी का दरबार, स्वर्ण आभूषणों से हुआ अलौकिक श्रृंगार छात्रों की आवाज पर संवाद, आगरा में होगा ‘छात्रों की गूंज’ का सीधा प्रसारण जनकपुरी की महाआरती में उमड़ी श्रद्धा, विशिष्ट अतिथियों ने की आरती रामकथा पंडाल में गूंजा ‘राधे-राधे’, भक्ति और करुणा का संदेश दे गए बापू

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

सीमेंट होलसेलर एसोसिएशन : कुबेरपुर में सीमेंट रैक के लिए सुविधाएं बढ़ाने की मांग

Pragya News 24

Sun, Sep 20, 2026
Post views : 3

आगरा सीमेंट होलसेलर एसोसिएशन के तीसरे स्थापना दिवस पर व्यापारियों ने उठाईं रेलवे रैक, ट्रांसपोर्टेशन और जीएसटी से जुड़ी समस्याएं

आगरा। आगरा सीमेंट होलसेलर एसोसिएशन के तीसरे स्थापना दिवस समारोह एवं उद्योग संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर शनिवार को पंचकुइया स्थित माथुर वैश्य भवन में गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में सीमेंट व्यापारियों ने रेलवे रैक, परिवहन व्यवस्था और जीएसटी से संबंधित समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष रखने और समाधान के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।

यमुना ब्रिज स्टेशन पर रैक बंद होने का मुद्दा उठा
एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि आगरा शहर में सीमेंट की रेलवे रैक पहले यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन पर आती थी। शहर के व्यापारियों के लिए यह स्टेशन अपेक्षाकृत नजदीक और सुविधाजनक था। उनके अनुसार, पिछले कुछ समय से यहां सीमेंट की रैक आना बंद हो गया है और रेलवे विभाग की ओर से कीठम रेलवे स्टेशन के उपयोग की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि कीठम शहर से दूर होने के साथ वहां आवागमन की पर्याप्त कनेक्टिविटी नहीं होने से व्यापारियों और परिवहन व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

कुबेरपुर स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने की मांग
मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि यदि यमुना ब्रिज स्टेशन पर सीमेंट की रैक की व्यवस्था बहाल नहीं होती है तो कुबेरपुर रेलवे स्टेशन पर आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जाए, ताकि सीमेंट व्यापारियों को वैकल्पिक और सुविधाजनक व्यवस्था मिल सके। उन्होंने यमुना ब्रिज स्टेशन को नमक, चीनी एवं अन्य खाद्य सामग्री की रैक के लिए उपलब्ध कराने की भी मांग रखी, जिससे क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित हो सकें।

व्यापारिक हितों के लिए संगठन की भूमिका पर जोर
एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का गठन तीन वर्ष पूर्व व्यापारियों को एकजुट करने और उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से किया गया था। संगठन व्यापारियों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने और उनके व्यापारिक हितों से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टेशन, जीएसटी सर्वे और अन्य व्यापारिक समस्याओं के मामलों में एसोसिएशन अपने सदस्यों के साथ खड़ा रहता है।

विधायक ने समाधान के लिए सहयोग का दिया भरोसा

गोष्ठी में व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के बाद विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष रखा जाएगा और उनके समाधान के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, पर्यावरण अभियंता अशोक कुमार, संरक्षक मनीष अग्रवाल, शलभ शर्मा, नेशनल चैंबर अध्यक्ष मनोज बंसल, उपाध्यक्ष नीतेश अग्रवाल, अंबा प्रसाद और कोषाध्यक्ष विनय मित्तल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

ब्रज लोककला ने बांधा समां
गोष्ठी के बाद ब्रज लोककला पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान माथुर वैश्य महासभा अध्यक्ष मुकेश गुप्ता का सम्मान किया गया। इसके बाद आयोजित स्नेह मिलन में अतिथियों और व्यापारियों ने दाल-बाटी का आनंद लिया।

समारोह के समापन पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आपसी सहयोग बढ़ाने और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सचिव दिलीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय, नितिन अग्रवाल, ऑडिटर मुकेश गुप्ता, उपमंत्री संजय गुप्ता, एसएन अग्रवाल, विजित गुप्ता, अमन गुप्ता, मुरारी लाल गोयल, पारस चंद जैन, रवि प्रकाश अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन