Sun 20 Sep 2026
Breaking News Exclusive
यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन कुबेरपुर में सीमेंट रैक के लिए सुविधाएं बढ़ाने की मांग 251 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार सेवा संकल्प अभियान में 50 टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली गिरधारी संग ब्रज की पटरानी राधारानी का हुआ अभिषेक, पालकी यात्रा में गूंजे किशोरीजी के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

नीलांचल सेवा ट्रस्ट : जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा

Pragya News 24

Sun, Sep 20, 2026
Post views : 23

आगरा। आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को सम्मान के साथ भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नीलांचल सेवा ट्रस्ट की ओर से एक रुपये में भरपेट भोजन सेवा का शुभारंभ किया गया। चामुंडा देवी मंदिर, राजा की मंडी रेलवे स्टेशन परिसर में शुरू हुई इस सेवा के तहत प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

एक रुपये में भोजन, सम्मान के साथ सेवा
ट्रस्ट के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ उनके आत्मसम्मान को बनाए रखना है। इससे पहले धाकरान चौराहा, सुभाष पार्क, कलेक्ट्रेट, भावना टावर और कोठी मीना बाजार में भी इस प्रकार की भोजन सेवा संचालित की जा रही है।

सेवा केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि विजय शिवहरे, एमएलसी आगरा-फिरोजाबाद एवं प्रदेश मंत्री, भाजपा, उत्तर प्रदेश ने किया। उन्होंने संस्था की पहल की सराहना करते हुए सेवा कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं और समाज के सक्षम लोगों से ऐसे प्रयासों में सहयोग करने का आह्वान किया।

भोजन वितरण के साथ सेवा अभियान की शुरुआत
उद्घाटन अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सेवा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित कर सेवा अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई।

जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाना उद्देश्य : प्रेम कुमार
ट्रस्ट के संस्थापक प्रेम कुमार ने बताया कि संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, अभावग्रस्त और जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाना है, ताकि आर्थिक कठिनाई के कारण कोई व्यक्ति भोजन से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सेवा को नियमित रूप से संचालित किया जाएगा और आवश्यकता के अनुसार भविष्य में इसका विस्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

सेवा के शुभारंभ के दौरान उपस्थित लोगों ने पहल की सराहना की और समाज के सक्षम लोगों से जरूरतमंदों के लिए चलाए जा रहे सेवा कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर आकाश अग्रवाल, हर्ष गुप्ता, पार्षद शरद चौहान, विक्रांत कुशवाहा, डॉ. अमित सिंह पटेल, संजू यादव, लालतेश चौधरी, सचिन यादव सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी और सेवा कार्य से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन