Sun 20 Sep 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन कुबेरपुर में सीमेंट रैक के लिए सुविधाएं बढ़ाने की मांग 251 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार सेवा संकल्प अभियान में 50 टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली गिरधारी संग ब्रज की पटरानी राधारानी का हुआ अभिषेक, पालकी यात्रा में गूंजे किशोरीजी के जयकारे राधा अष्टमी पर गौसेवा के साथ गूंजा सुंदरकांड, भक्तिमय हुआ गौशाला परिसर कमल पुष्पों से सजा मां महालक्ष्मी का दरबार, स्वर्ण आभूषणों से हुआ अलौकिक श्रृंगार छात्रों की आवाज पर संवाद, आगरा में होगा ‘छात्रों की गूंज’ का सीधा प्रसारण जनकपुरी की महाआरती में उमड़ी श्रद्धा, विशिष्ट अतिथियों ने की आरती रामकथा पंडाल में गूंजा ‘राधे-राधे’, भक्ति और करुणा का संदेश दे गए बापू

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री राधाष्टमी महामहोत्सव : गिरधारी संग ब्रज की पटरानी राधारानी का हुआ अभिषेक, पालकी यात्रा में गूंजे किशोरीजी के जयकारे

Pragya News 24

Sat, Sep 19, 2026
Post views : 17

इस्कॉन के 16वें श्री राधाष्टमी महामहोत्सव में 27 पुष्पों और 27 नदियों के जल से हुआ अभिषेक, पुष्पों से सजी पालकी ने किया क्षेत्र भ्रमण

आगरा। श्री राधाष्टमी के पावन अवसर पर इस्कॉन द्वारा आयोजित 16वें श्री राधाष्टमी महामहोत्सव में श्रीराधा-कृष्ण की भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। केले, आम, अशोक और पीपल के पत्तों तथा गुलाब, गेंदा और रजनीगंधा के फूलों से सजे श्री जगन्नाथ मंदिर में दिनभर राधारानी के जयकारे गूंजते रहे। पारिजात, गेंदा और गुलाब के पुष्पों से ‘राधे-राधे’ लिखकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया।

पुष्पों से सजी पालकी में निकली राधा-कृष्ण की यात्रा
शाम पांच बजे फूलों से सजी श्रीराधा-कृष्ण की भव्य पालकी कीर्तन के साथ महाराजा अग्रसेन सेवा सदन पहुंची। मृदंग और मंजीरों की धुन पर भक्त हरिनाम संकीर्तन करते हुए पालकी के साथ चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर पालकी का स्वागत किया। राधारानी की कमल पुष्प पर विराजमान अलौकिक झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

27 पुष्पों और 27 नदियों के जल से हुआ अभिषेक
महामहोत्सव के दौरान 27 पुष्पों और 27 नदियों के जल से राधारानी का विधि-विधान से अभिषेक किया गया। नीले रंग के परिधान और आकर्षक श्रृंगार में सजी राधारानी की अलौकिक छवि के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने ‘श्रीराधे’ के जयकारे लगाए। अभिषेक के बाद महाआरती की गई।

राधारानी की प्राकट्य लीला का किया वर्णन
वृंदावन इस्कॉन मंदिर के प्रबोधानंद सरस्वती स्वामी महाराज, वरिष्ठ संन्यासी एवं दीक्षा गुरु, तथा आगरा इस्कॉन के अध्यक्ष अरविंद प्रभु ने श्रद्धालुओं को राधारानी की प्राकट्य लीला से जुड़े प्रसंग सुनाए। उन्होंने रावल गांव में कमल पुष्प पर राधारानी के प्राकट्य तथा श्रीकृष्ण के दर्शन से उन्हें दृष्टि प्राप्त होने की कथा का वर्णन किया। इसके साथ ही राधारानी के लिए श्रीकृष्ण द्वारा की गई मोतियों की खेती से जुड़ी कथा भी सुनाई।

भक्ति में झूमे श्रद्धालु, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
पालकी यात्रा और संकीर्तन के दौरान मंदिर परिसर में भक्त राधा-कृष्ण की भक्ति में झूमते नजर आए। गूंजते जयकारों और मृदंग-मंजीरों की धुन से पूरा वातावरण ब्रजधाम जैसा प्रतीत हो रहा था। इस अवसर पर बच्चों ने राधा-कृष्ण के प्रसंगों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीव मित्तल, नितेश अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, सुनील मनचंदा, राजेश गर्ग, संजीव बंसल, कमता प्रसाद अग्रवाल, आशु मित्तल, शैलेश बंसल, राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल, संजय कुकरेजा, राजीव मल्होत्रा, अदिति गौरांगी, विपिन अग्रवाल, देव केशव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन