Sun 20 Sep 2026
Breaking News Exclusive
यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन कुबेरपुर में सीमेंट रैक के लिए सुविधाएं बढ़ाने की मांग 251 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार सेवा संकल्प अभियान में 50 टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली गिरधारी संग ब्रज की पटरानी राधारानी का हुआ अभिषेक, पालकी यात्रा में गूंजे किशोरीजी के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

यूजीसी मुक्ति मोर्चा : यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल

आगरा। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में चल रहे आंदोलन के बीच आगरा में रविवार को गतिविधियां तेज हो गईं। यूजीसी मुक्ति मोर्चा की ओर से 20 सितंबर को जिला मुख्यालय (कलेक्ट्रेट) के घेराव और ट्रैक्टर मार्च का आह्वान किया गया था। इसके मद्देनजर खंदौली थाना क्षेत्र के मुड़ी चौराहे पर शनिवार देर शाम से ही प्रदर्शनकारियों का जुटना शुरू हो गया था।

आंदोलन की तैयारियों के तहत आगरा-जलेसर मार्ग स्थित उस्मानपुर गांव में युवाओं को ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाते हुए देखा गया। इसके बाद बड़ी संख्या में ट्रैक्टर मुड़ी चौराहे की ओर पहुंचने लगे। प्रदर्शनकारियों के प्रस्तावित मार्च को देखते हुए पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई।

रविवार को प्रदर्शनकारी ट्रैक्टरों के साथ आगे बढ़े तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक हुई और कुछ स्थानों पर बैरिकेडिंग टूटने की भी खबर सामने आई। इसके बाद प्रदर्शनकारी यमुना एक्सप्रेसवे तक पहुंच गए, जहां वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और जाम की स्थिति बनी।

मोर्चा की ओर से यूजीसी से संबंधित अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही गई है। वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी और प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन