: “तपस्या फाउंडेशन’’ ने जरूरतमंद बच्चों संग बांटीं लोहड़ी और मकर संक्रांति की खुशियां
Sat, Jan 11, 2025
श्रीमहाकालेश्वर मंदिर, नगला बूढ़ी में आसपास की बस्तियों के सैंकड़ों बच्चों को सिखाया पतंग बनाना
कठपुतली का खेल देख बच्चे हुए मंत्रमुग्ध, तपस्या फाउंडेशन ने दिए निर्धन बच्चों को उपहार
आगरा। लोहड़ी हो या मकर संक्रांति या फिर हो अन्य त्योहार, तपस्या फाउंडेशन प्रत्येक पर्व पर निर्धन बच्चों के साथ उत्सव मनाता है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए तपस्या फाउंडेशन ने जरूरतमंद और निर्धन बच्चों संग लोहड़ी एवं मकर संक्रांति की खुशियां साझा की।
शनिवार को नगला बूढ़ी, दयालबाग स्थित श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में संस्था द्वारा लोहड़ी एवं मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के मार्गदर्शक पंडित सुनील कुमार वशिष्ठ ने किया। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गौड़ ने दीप प्रज्ज्वलित किया। संस्था की संस्थापक अध्यक्ष पूजा खिलवानी ने संस्था का उद्देश्य बताते हुए कहा कि संस्था ज़रूरतमंद बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए कार्य करते हुए उन्हें आध्यात्मिक रूप से सशक्त करने का कार्य भी कर रही है। कार्यक्रम में आसपास की करीब आधा दर्जन बस्ती से सैंकड़ों बच्चों को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति का महत्व बताया गया। बच्चों को 144 वर्ष बाद आए महाकुंभ के बारे में भी जानकारी देकर उन्हें सनातन इतिहास के बारे में बताया गया।
साथ ही बच्चों को पतंग बनाना भी सिखाया गया। गुनगुनी धूप में बच्चों संग संस्था के सदस्यों ने पतंग भी उड़ायी। इसके बाद बच्चों के लिए कठपुतली का खेल एवं खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। संस्था की ओर से बच्चों को तिल से बने मिष्ठान, च्यवनप्राश, गर्म वस्त्र एवं दैनिक जरूरत का सामान दिया गया। इसके बाद संध्याकाल में लोहड़ी जलाकर सभी ने भजनों और नृत्य का आनंद लिया।
इस अवसर पर नितिन कोहिली, सचिन चतुर्वेदी, अखिल दीक्षित, राजीव वर्मा, जुगल श्रोत्रिय, हिमांशु कपूर, मोहित दिवाकर, कार्यक्रम संयोजक दिव्यांश सक्सेना, पुजारी प्रदीप द्विवेदी, व्यवस्थापक अरविंद द्विवेदी, युवराज द्विवेदी, निखिल तिवारी, अजय पाण्डे आदि उपस्थित रहे।
: महाकुम्भ में 11 जनवरी को निकलेंगी महाराजा अग्रसेन की भव्य पेशवाई
Thu, Jan 9, 2025
आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य श्री 1008 श्री स्वामी बालकानंद गिरि जी महाराज के सानिध्य में प्रयागराज में निकलेगी महाराजा अग्रसेन पेशवाई
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा किया जायेगा आयोजन
आगरा। 144 वर्ष बाद प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे महाकुम्भ में इस बार 11 जनवरी को भक्ति भाव के साथ महाराजा अग्रसेन की पेशवाई निकलेगी। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य श्री 1008 श्री स्वामी बालकानंद गिरि के सानिध्य व राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल के नेतृत्व में अगुवाई में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय मंत्री विनय अग्रवाल ने भगवान सिनेमा चौराहा स्थित होटल आशादीप में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में देते हुए ब्रज क्षेत्र के सभी अग्रवाल बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
विनय अग्रवाल ने कहा कि धर्म और समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रवाल समाज हमेशा अग्रणी रहता है। अधिक से अधिक अग्रवाल समाज के बंधु 11 जनवरी को प्रयागराज पहुंचे और इस पावन अगुवाई के भागीदार बनें। 11 जनवरी को सुबह 10 बजे ग्रांड कोन्टीनेंटल होटल सिविल लाइन प्रयागराज पर सभी अग्रवाल बंधु एकत्रित होंगे और 11 बजे केपी कॉलेज प्रयागराज से भव्य पेशवाई यात्रा प्रारम्भ होकर पूरे शहर में भ्रमण करते हुए कुम्भ मेला में काली मार्ग सेक्टर 20 में हरिधाम सनातन सेवा ट्रस्ट के पण्डाल में पहुंचेगी। महाराज श्री का आव्हान है कि मानव सेवा, सनातन सेवा, देश और समाज सेवा में अग्रणी अग्रवाल व वैश्य समाज अपने आप को व्यवस्थित करे और अंधानुकरण की दौड़ के कारण आए दोष एवं विकृतियों के उन्मूलन हेतु रीति रिवाज की एक नियमावली भी बनायी जाए।
जिलाध्यक्ष मुरारीलाल गोयल ने कहा कि 12 वर्ष बाद आयोजित महाकुम्भ के रूप में पुण्य और परमार्थ का अवसर प्राप्त हुआ है। सबके साथ चलने वाला समाज है अग्रवाल समाज। अधिक से अधिक संख्या में 11 जनवरी को प्रयागराज में महाकुम्भ में अधिक से अधिक संख्या में आगरा से भी श्रद्धालू पहुंचें और परमार्थ के भागीदार बनें।
संचालन ब्रज क्षेत्र के महामंत्री उमेश अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलू अग्रवाल, विभु सिंघल, गणेश बंसल, राकेश अग्रवाल, सुमन गोयल, मयंक अग्रवाल, अंबुज अग्रवाल, मयंक गर्ग, अंकित अग्रवाल, विवेक गर्ग, हरिओम गोयल, मोहित अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
: बीरू ने भिगोई दर्शकों की आंखें, फिल्म टैक्स फ्री की उठी मांग
Mon, Jan 6, 2025
अनाथ बच्चों के जीवन पर आधारिक है फिल्म बैजू
पहले रिव्यू शो का खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में किया गया आयोजन
फिल्म में आगरा के दृश्यों संग दिखेंगे कई कलाकार भी
आगरा। मनोरंजन के साथ जीवन के संघर्षों को दर्शाती फिल्म बीरू में दुनिया की भीड़ में बिछड़ा 6 वर्ष का बीरू जैसे ही अपने माता पिता से मिला सभागार दर्शकों की नम आँखों के साथ तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। लगभग डेढ़ घंटे की फिल्म दर्शकों को भावनात्मक रूप से बांधे रखने में सफल रही, वहीं फिल्म में आगरा के कई दृष्यों के साथ जाने पहचाने कलाकार भी नजर आए।
खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में धैवत रिकार्ड्स एंड प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म बीरू के पहले रिव्यू शो का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता ए.पी. सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी यदि इस फिल्म को देखेंगे तो जरूर रूमाल निकालने के साथ अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने का प्रयास करेंगे। फिल्म हमें सीख देती है कि हर माता-पिता को अपने बच्चों को आधार कार्ड बनवाना चाहिए। अभिभावक बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के प्रति जागरूक हों इसके लिए शासन को फिल्म को टैक्स फ्री करना चाहिए।
फिल्म में बीरू की भूमिका निभाने वाले कुंज शर्मा और उसके माता पिता से मिलवाने का प्रयास करने वाले अनाथालय के बच्चों की भूमिका निभाने वाले अभिनव बंसल, कृष्ण संचानी, कुमाल, प्रखर, ऋषभ, सानवी, दक्ष दिक्षित को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर फिल्म के निर्माता अंशुमन प्रताप सिंह, लेखक व निर्माता मनीष श्रीवास्तव, प्रोडक्शन हाउस की अध्यक्ष अर्चना सिंह, नीरज सिंह राघव, अजीत चाहर, दीपक शर्मा, हरिशंकर शर्मा आदि उपस्थित थे।
बच्चों की अदाकारी में झलकी मायूमियत भरी कलाकारी
अनाथालाय के बच्चे बीरू को उसके माता पिता से मिलवाने के लिए हर सम्भव प्रयास इसलिए करते हैं कि वह देखना चाहते हैं कि आखिर माता-पिता का प्यार कैसा होता है। एक ओर जहां बीरू से टकराने वाले समझदार बड़े लोगों को माता-पिता से बिछड़े बीरू में कहीं अपना स्वार्थ तो कहीं परेशानी दिखती है वहीं अनाथालय के मासूम बच्चे निस्वार्थ भाव से बीरू का साथ देते हैं।