Thu 10 Sep 2026
Breaking News Exclusive
आगरा सत्याग्रह की तैयारियां पूरी, विभिन्न जिलों से लोगों के पहुंचने का दावा जनकपुरी महोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित, राकेश बंसल लगातार चौथी बार अध्यक्ष नर्मदेश्वर महादेव पर सहस्त्र घट अभिषेक से गूंजा सीताराम मंदिर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

विश्व दिव्यांगता दिवस : राज्य सम्मान से सम्मानित हुए मुकेश शुक्ला, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित

Pragya News 24

Tue, Dec 2, 2025
Post views : 278

आगरा/ लखनऊ। विश्व दिव्यांगता दिवस (3 दिसंबर 2025) के अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें दिव्यांगजन के कल्याण और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को राज्य सम्मान प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे, जिन्होंने “दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति” के रूप में मुकेश शुक्ला (अध्यक्ष, स्पेशल ओलंपिक भारत–उत्तर प्रदेश) को राज्य पुरस्कार प्रदान किया। मुकेश शुक्ला को यह सम्मान स्पेशल ओलंपिक भारत, उत्तर प्रदेश के माध्यम से दिव्यांगजन के खेल, कला, स्वास्थ्य, रोजगार एवं सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में उनके बहुआयामी योगदान तथा सामाजिक समावेशन को मजबूत करने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए दिया गया। उनके नेतृत्व में प्रदेश के लाखों दिव्यांग खिलाड़ियों एवं प्रतिभाओं को नई दिशा, नए अवसर और नई पहचान मिली है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद मुकेश शुक्ला ने कहा, “मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने हमारे कार्य को पहचाना। यह पुरस्कार हमारे संकल्प को और मजबूत करता है। जब तक देश के दस प्रतिशत दिव्यांगजन विकसित भारत की सक्रिय यात्रा का हिस्सा नहीं बनेंगे, तब तक विकास अधूरा रहेगा। समाज के प्रत्येक व्यक्ति और संस्था को प्रतिवर्ष दिव्यांग जनों के लिए एक ठोस कार्य की ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए। यदि हम ऐसा कर पाए, तो आने वाले वर्षों में हम दिव्यांगजन को और अधिक सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर बना सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मान वे अपने माता-पिता, मल्लिका नड्डा (अध्यक्ष, स्पेशल ओलंपिक भारत) तथा सभी दिव्यांगजन को समर्पित करते हैं, जिन्होंने उन्हें सेवा और समर्पण का मार्ग दिखाया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुरस्कार उन्हें भविष्य में और अधिक ऊर्जा व प्रेरणा प्रदान करेगा।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Agra City

sports

sports news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन