: कलश यात्रा में उमड़ा भक्ति का सैलाब, चित्रकूट धाम के रूप में सजा कोठी मीना बाजार
Tue, Sep 19, 2023
आगरा। भक्ति का ऐसा सैलाब मानों पीताम्बर वस्त्र धारण कर गंगा नदी बह रही हो। बैंड बाजों संग भक्ति में झूमते गाते हजारों भक्त सिर पर पवित्र कलश लिए और रथ में सवार श्री कामदगिरि पीठाधीश्वर श्रीमद् जगतगुरु रामनंदाचार्य स्वामी श्री रामस्वरूपाचार्य महाराज। श्रीकामतानाथ सेवा समिति द्वारा कोठी मीना बाजार (चित्रकूट धाम) में 20-28 सितम्बर तक आयोजित होने जा रही श्रीराम कथा के तहत आज भक्ति और उमंग के साथ कलश यात्रा का आयोजन किया गया। बनारस से आए 21 ब्राह्मणों द्वारा कथा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित कराए गए।जयपुर हाउस स्थित चिन्ताहरण मंदिर से कलश यात्रा का शुभारम्भ हुआ जिसने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए कथा स्थल कोठी माना बाजार पर विराम लिया। प्रथम कलश मुख्य अतिथि विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने अपनी धर्मपत्नी सीमा उपाध्याय को प्रदान कर कलश यात्रा का शुभारम्भ किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत किया गया। रथ में सवार श्री कामदगिरि पीठाधीश्वर श्रीमद् जगतगुरु रामनंदाचार्य स्वामी श्रीरामस्वरूपाचार्य महाराज के दर्शन और चरण स्पर्श को हर भक्त व्याकुल दिखा। 20-28 सितम्बर तक श्रीरामस्वरूपाचार्य महाराज के मुखारबिन्द से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक श्रीराम कथा की रसधारा बहेगी। कथा से पूर्व प्रतिदिन बनारस से आए 21 ब्राह्मणों द्वारा हवन यज्ञ कराया जाएगा।
सुन्दरकाण्ड - कवि सम्मेलन का आयोजन
25 सितम्बर को विश्वविख्यात गायक अजय याग्निक द्वारा कथा स्थल पर शाम 5 बजे से सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा। वहीं 26 सितम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय कवियों द्वारा मानस कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष रामसेवक शर्मा, महामंत्री डॉ. धर्मेन्द्र कुमार त्यागी, रामवीर सिंह चाहर, अशोक कुमार फौजदार, दीनदयाल मित्तल, पं. किशोर लवानिया, मुख्य यजमान डॉ. जयप्रकाश त्यागी, मुरारीलाल त्यागी, श्रीकांत त्यागी, हाकिम सिंह त्यागी, शैलेन्द्र उपाध्याय, पिंकी त्यागी, बबिता पाठक, क्षमा शर्मा, रेनू शर्मा, रौनक शर्मा, गीता देवी, ओमवती देवी, वाणी शर्मा, ममता शर्मा, कल्पना, राकेश त्यागी, रजनी त्यागी, भावना, दुर्गेश, सरोज मंगल आदि उपस्थित रहे।
: 20 से 28 सितंबर तक कोठी मीना बाजार (चित्रकूट धाम) में बहेगी राम रसधार
Mon, Sep 18, 2023
आगरा। श्री कामतानाथ सेवा समिति के बैनर तले 20 से 28 सितंबर तक चित्रकूट धाम कोठी मीना बाजार में 9 दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। श्री कामदगिरि पीठाधीश्वर जगतगुरु रामनंदाचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्य महाराज के मुखारविंद से श्रीराम कथा का वाचन होगा। नौ दिवसीय कथा में व्यास पीठ से भगवान श्री राम कथा के अंतर्गत मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन चरित्र का वर्णन किया जाएगा।
यह जानकारी लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राम सेवक शर्मा, महामंत्री धर्मन्द्र कुमार त्यागी व रामवीर सिंह चाहर ने दी।
3100 कलशों के साथ निकलेगी कलश यात्रा
श्री राम कथा के लिए कलश यात्रा 19 सितंबर को प्रातः 8 बजे चिंता हरण मंदिर जयपुर हाउस से 3100 कलशों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर शहर वासियों को कथा अमृत पान के लिए प्रेरित करेगी। समिति के अध्यक्ष रामसेवक शर्मा जय भोले ने बताया कि श्री राम कथा में हर रोज दैनिक यजमान के साथ विशिष्ट अतिथि और मंदिरों के महंत, पीठाधीश्वर और संतों को आमंत्रित किया गया है।उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। 19 सितम्बर को कलश यात्रा, प्रतिदिन प्रातः 9 से 11 बजे तक हवन यज्ञ पूजन, विश्वविश्यात गायक अजय याग्निक द्वारा 25 सितम्बर को शाम 5 बजे से सुन्दरकाण्ड का पाठ, 26 सितम्बर को मानस कवि सम्मेलन में अन्तर्राष्ट्रीय कवियों द्वारा शाम 5 बजे कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।आज व्यासपीठ जगतगुरु स्वामी श्री रामस्वरूपाचार्य जी महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा संगीतमय सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन भी किया गया। बैठक आयोजित कर सभी कथा के लिए समिति के सदस्यों को कार्यभार सौंपा।इस अवसर पर मुख्य रूप से जयप्रकाश त्यागी, हाकिम सिंह त्यागी, शैलेन्द्र उपाध्याय, आलौकिक उपाध्याय वात्सल्य उपाध्याय, हरेन्द्र शर्मा, श्रीकांत त्यागी, गजेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।