: अखण्ड रामायण का हवन के साथ हुआ विश्राम, सियाराम के खूब लगे जयकारे
Tue, Sep 17, 2024
राजा दशरथ संतोष शर्मा के निवास पर अखण्ड रायामण का पाठ सम्पन्न
जोर शोर से चल रहीं पुरुषोत्तम श्रीराम की बारात की तैयारियां
आगरा। सियाराम के जयकारे और भक्ति भाव मे लीन राजा दशरथ का परिवार और श्रद्धालु। हर तरफ भक्ति की बहती धारा और संगीत के सुरो में पिरोए हुए श्रीमद्रामायण की चैपाईयां। सोमवार को प्रातः राजा दशरथ (संतोष शर्मा) के निवास बाग फरजाना में प्रारम्भ हुई अखण्ड रामायण का समापन आज विधि विधान व हवन के साथ हुआ। बाल्यकाल से लेकर अयोध्या काण्ड तक भक्तों ने श्रीमद्रामायण का आनन्द लिया।
सुन्दर काण्ड के दौरान जहां बजरंग बली हनुमान के जयकारे गूंज रहे थे वहीं श्रीराम के राजतिलक के दौरान सियाराम के जयकारे के उद्घोष गूंज रहे थे। परिवार के सदस्यों संग राजा दशरथ के स्वरूप संतोष शर्मा ने भी रामायण पढ़ी। श्रीराम के राज तिलक के अवसर पर मेवाओं को भक्तों में बांटा गया। आरती के उपरान्त हवन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण से सम्पन्न हवन में संतोष शर्मा व उनकी धर्मपत्नी ललिता शर्मा सहित समस्त श्रद्धालुओं ने आहूति दी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रखर शर्मा. युक्ति शर्मा, संजय शर्मा, राजकुमार, ममता शर्मा, ललिता, युक्ति शर्मा, सुरेश उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, विवेक, मनीष आदि उपस्थित थे।
राजा दशरथ ने किया सिद्धेश्वर महादेव का पूजन, ढोल नगाड़ों संग हुआ स्वागत
राजा दशरथ और महारानी कौशल्या का स्वागत ढोल नगाड़ों संग एचआई जी फ्लैट्स के निवासियों ने भव्यता से श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में किया। अयोध्या नगरी की तरह कॉलोनी में सजावट कर दशरथ परिवार का अद्भुत स्वागत किया गया। सर्वप्रथम राजा दशरथ के स्वरूप संतोष शर्मा ने सर्वप्रथम सिद्धेश्वर महादेव का परिवार संग विधि विधान से पूजन किया। स्वागत समिति के डॉ हरि नारायण चतुर्वेदी, प्रो बी डी शुक्ला, अनिल शर्मा, महेश उपाध्यय, अनिल खन्ना, अनिल अग्रवाल, विनय शिवहरे सिद्धार्थ चतुर्वेदी, निलेश शाह, कमल शर्मा, अरविंद मुद्गल, नंद लाल, सुप्रिया चतुर्वेदी ने तिलक लगाकर व पुष्पवर्षा कर संतोष शर्मा व उनकी धर्मपत्नी ललिता शर्मा की आरती कर जोशीला स्वागत किया। सम्मान समारोह आयोजन की विशेष उपाब्धि यह रही की 225 फ्लैट्स की इस कॉलोनी में प्रत्येक परिवार ने पूरे परिवार के साथ राजा दशरथ और महारानी कौशल्या का स्वागत किया। संचालन प्रोफेसर बी डी शुक्ला, सहयोग संचालन कमल शर्मा, सलिल शाह, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, हरि नारायण चतुर्वेदी, अनिल शर्मा, डाक्टर संजय मिश्रा, बी पी सिंह, राज बंसल, मनीष चंद्र, विशिष्ठ अतिथि डॉ. कैलाश सारस्वत, चंद्रवीर सिंह, अम्बा प्रसाद गर्ग, भूपेन्द्र सिंह, श्याम बिधौलिया, शेखर हरित, रामबाबू अग्रवाल अदि उपस्थित थे।
: जटपुरा-खातीपाड़ा की प्राचीन दशहरा शोभायात्रा समिति के पदाधिकारी नियुक्त
Tue, Sep 17, 2024
लोहामंडी महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से गठित की गई बैठक
12 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
आगरा। जटपुरा-खातीपाड़ा स्थित श्रीरामचंद्र महाराज के प्राचीन मंदिर से लगभग 400 वर्ष से निकलने वाली शोभायात्रा 12 क्टूबर को धूमधाम से निकलेगी। इसके लिए लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से प्रमुख पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जिसमें अध्यक्ष विनय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष तरुण सिंह को चुना गया।
बैठक का शुभारम्भ सियाराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। चुनाव अधिकारी रामदास कटारा व विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में चुनाव सम्पन्न हुए। सर्वम्मति से अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष के साथ महामंत्री राजपाल यादव, शोभायात्रा संयोजक हेमन्त प्रजापति, कोषाध्यक्ष अमित बंसल को चुना गया। बैठक की अध्यक्षता महेन्द्र खंडेलवाल ने की। महेन्द्र खंडेलवाल व राहुल चतुर्वेदी को संरक्षक चुना गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने बताया कि शीघ्र की कार्यकारिणी का गठन कर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। वहीं महिला संयोजक क्षमा जैन सक्सेना को नियुक्त किया गया। विनय अग्रवाल ने शासन प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि दशहरा शोभायात्रा मार्ग को दुरुस्त किया जाए। लाइट व सीवर की समस्या का जल्दी निदान किया जाए। शोभायात्रा को कुछ अलग व भव्यता के साथ निकाला जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से टीटू पंडित पार्षद विक्रांत कुशवाह, कुमार गुरु कपूर, प्रवीन अग्रवाल, अंजुल गुप्ता, मयंक जैन, हर्ष यादव, शिवम मिश्रा, संतोष अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
: रामायण की चैपाईयों से गूंज रहा राजा दशरथ का दशरथ महल
Tue, Sep 17, 2024
•
अयोध्या की तरह सज रहा राजा दशरथ का निवास, कल से प्रारम्भ हुआ अखण्ड रामायण का पाठ, आज दोपहर में रामायण विश्राम के बाद होगा हवन
आगरा। राजा दशरथ के महल में ढोलक और मंजीरे की संगीतमय धुन पर रामायण की चैपाईयां गूंज रहीं हैं। साथ में चल रही हैं सियाराम के विवाह की तैयारियां। राजा जनक बने संतोष शर्मा का निवास अयोध्या धाम की तरह सजाया जा रहा है। कल प्रातः विधि विधान के साथ पूजन कर अखण्ड रामायण का पाठ शुरु हुआ, जिसमें राजा दशरथ के परिवारीजनों संग रिश्तेदार व शहरवासी श्रद्धा भाव के साथ रामायण का पाठ कर रहे हैं।
कल प्रातः पंडित जितेन्द्र पाराशर व सुनील शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारम के साथ संतोष शर्मा व उनकी धर्मपत्नी ललिता शर्मा से पूजन कराया। प्रातः से ही दशरथ महल में रामायण की चैपाईयों गुंजायमान हो गईं। आज दोपहर को अखण्ड रामायण के पाठ के विश्राम के बाद हवन का आयोजन होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से संज शर्मा, राजकुमार, ममता शर्मा, ललिता, युक्ति शर्मा, सुरेश उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, विवेक, मनीष आदि उपस्थित थे।
राम काज कीन्हें बिना मोहि कहां विश्रामः संतोष शर्मा
बड़े भाग्य मानुष तन पावा, सुर नर मुनि सद ग्रंथन गावा। बड़े भाग्य से मनुष्य का शरीर मिला है मानव शरीर मिलने के बाद समाज सेवा के साथ अगर प्रभु श्री राम के काम का अवसर मिल जाए तो यह प्रभु की बड़ी कृपा है यह कहना है उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव में महाराजा दशरथ के स्वरूप बने संतोष शर्मा का। गढ़ी भदोरिया स्थित श्रीमती वैजयंती देवी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में महाराजा दशरथ संतोष शर्मा का भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह का शुभारंभ संतोष शर्मा वैजयंती देवी इंटर कॉलेज के निदेशक तपेश शर्मा, नितेश शर्मा ,भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती और प्रभु श्री राम के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। राजा दशरथ का फूल मालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार की सैकड़ो शिक्षक और शिक्षिकाओं ने श्री राम नाम का अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से श्रीमती वैजयंती देवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर तपेश शर्मा, नितेश शर्मा, प्रबंधक योगेश शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित, श्री रामलीला कमेटी के मंत्री नितिन अग्रवाल, समाजसेवी गौतम सेठ, आरडी कटारा, अर्जुन उदैनियां, प्रणव ठाकुर, सूरज शर्मा, मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में विद्यालय का स्टाफ एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।