: फिल्म मेकर, साहित्यकार, एवं लेखकों का फिल्म फेस्टिवल समिति ने किया सम्मान
Thu, Nov 9, 2023
आज ग्लैमर लाइव के बैनर तले हुए सम्मान समारोह मे फिल्म मेकर, साहित्यकार, एवं लेखकों व सहयोगियों का ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों द्वारा सम्मानित किया गया।होटल भावना क्लार्क इन में हुए सम्मान समारोह का सुभारंभ सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
स्वागत उद्बोधन में फेस्टिवल के निदेशक सूरज तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए तीन दिवसीय सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का धन्यवाद् किया। और कहा कि शहर में रोजगार को बढ़ाने हेतु शहर के लोग इसी प्रकार अपना सहयोग देंगे तो इस तरह के आयोजन जिसमे देश विदेश के अनेकों कलाकार निर्देशक व फिल्म निर्माता की उपस्थिति रही, शहर के कलाकारों को अधिक रोजगार उपलब्ध कराएगा ।
फेस्टिवल के पेट्रोन रंगीत सांभा ने कहा कि आगरा व उत्तर प्रदेश के लिए फिल्मों से बढ़ा कोई रोजगार नही हो सकता है। सरकार को इस दिशा में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। जिससे आने वाले युवा फिल्म मेकर्स को एक सही प्लेटफार्म मिल सके। होटल भावना क्लार्क इन के जनरल मैनेजर श्री गजेन्द्र सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन शहर के होटल टूरिज्म को बढ़ावा देंगे।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉo पवन पारीक, श्री नारायण दास जी, डॉo विनोद यादव, श्री हरिश सक्सेना चिमटी, हास्य कवि पवन आगरी, श्री संजय दुबे, एड0 सरोज यादव, डॉo भानु प्रताप सिंह, एड0 मेघ सिंह, श्री विनीत बवानिया आईoआईo एफo टीo, डॉo महेश धाकड़ श्री जेo डीo शर्मा, युवा कवि ईशान देव, श्री आशीष त्रिपाठी, श्री दीपक जैन म्यूजिक ध्वनि, गायक श्री चंचल उपाध्याय, श्री राकेश चतुर्वेदी, श्री सोमनाथ यादव,आरोही इवेंट्स से अमित तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
: आगरा के नितिन सेठी को यूटी 69 में राज कुन्द्रा का स्पेशल थैंक्स
Wed, Nov 8, 2023
31 अगस्त को नितिन सेठी से पंचकुण्डीय यज्ञ सम्पन्न कराने पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ आगरा आए थे राज कुन्द्रा
आगरा। शायद ऐसा पहली बार होगा जब फिल्म में किसी तरह के सहयोग के बिना स्पेशल थैंक्स मिला है। राज कुन्द्रा ने अपनी फिल्म यूटी 69 में आगरा के नितिन सेठी को स्पेशल थैंक्स देकर आभार जताया है। राज कुन्द्रा पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ 31 अगस्त को रेलवे कालोनी, कैंट स्थित प्राचीन बगलामुखी मंदिर में नितिन सेठी से पंचकुण्डीय यज्ञ सम्पन्न कराने पहुंचे थे।
नितिन सेठी ने जानकारी देते हुए बताया कि वॉलीबुड से उनका पुराना परिचय है। 2013 में टी-सीरीज के लिए उन्होंने माता रानी के भजनों पर पांच एल्बम बनायी थीं, जिन्हें खासा पसंद किया गया था। उन्हीं एल्बम की लोकप्रियता के बाद उन्हें शाहरुख खान के साथ आई-10 का विज्ञापन करने का मौका मिला। 2014 में आशुतोष राणा, सुनील शेट्टी, जया भानुशाली के साथ वह देसी कट्टे फिल्म में भी दमदार किरदार में नजर आए थे। वह कहते हैं, माता रानी की सेवा तो हमेशा चलती रहेगी। उन्हें अभिनय का भी शौक है। अभी भी उनके पास कुछ फिल्मों के ऑफर हैं, जिन पर वह विचार कर रहे हैं। राज कुन्द्रा की फिल्म यूटी 69 के लिए भी उन्होंने प्रमोशन के लिए कई रील्स तैयार की थी। जिन्हें राज कुन्द्रा ने काफी सराहा है।
: आलोक सभा और राष्ट्रीय कवि संगम के तत्त्वावधान में हुआ विशाल कवि गोष्ठी का आयोजन
Tue, Oct 31, 2023
प्रज्ञा न्यूज…आगरा। सत्यनारायण गोयल छविरत्न (कलाकुंज) की 12वीं पुण्यतिथि पर विद्यारानी सभागार, बाबूलाल गोयल सरस्वती विद्या मंदिर, तहसील मार्ग पंचकुइयां, आगरा एक विशाल कवि गोष्ठी का आयोजन नगर की प्राचीन साहित्यिक संस्था आलोक सभा और राष्ट्रीय कवि संगम ब्रज प्रान्त के संयुक्त तत्वावधान में किया गया
गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि श्रीकृष्णा सीरियल के संवाद लेखक, फिल्म गीतकार, कवि श्री रामेन्द्र मोहन त्रिपाठी जी, मुख्य अतिथि डॉ राजेन्द्र मिलन, विशिष्ट अतिथि भावना मेहरा थी,
इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ और नवोदित कवियों ने काव्य पाठ किया।
सुरेन्द्र वंसल, सुशील सरित, हरीश अग्रवाल, ढपोरशंख, प्रकाश गुप्ता वेबाक, शीलेन्द्र कुमार वशिष्ठ, अंशु छोंकर अवनी, विनय वंसल, पदम् गौतम, मोहित सक्सेना, हीरेन्द्र नरवार, रमेश मुस्कान, असीम आनन्द, राजबहादुर सिंह राज, गयाप्रसाद मौर्य, रजत आदि की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर शहर के सभ्रांत लोग उपस्थित थे। कवि गोष्ठी का सन्चालन राकेश शर्मा निर्मल ने किया। व्यवस्था संजय गोयल ने संभाली। धन्यवाद विजय गोयल ने दिया