: खाद्य उद्यमियों ने परिवार स्नेह मिलन के रूप में मनाया दिवाली उत्सव
Thu, Oct 24, 2024
चैंबर आफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन ने किया झिलमिलाती रोशनी संग मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन
खाद्य उद्यमी बोले त्योहार पर रखा जाएगा खाद्य गुणवत्ता का ध्यान, एकजुट होकर करेंगे शहर के औद्योगिक विकास के लिए काम
गरबा, डांडिया संग चाट का लिया खाद्य उद्यमियों ने परिवार संग आनंद, आतिशबाजी संग उठाया रंगबिरंगी रोशनी का लुत्फ
आगरा। त्योहार हो या शादी विवाह..जीवन के हर छोटे बड़े आयोजन को उत्सव का रूप देता है खाद्य उद्योग। समाज को स्वाद के साथ उत्सव मनाने का अवसर देने वाले खाद्य उद्यमियों ने दिवाली परिवार स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया। चैंबर आफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन ने बुधवार को फतेहाबाद रोड स्थित वीजी क्राफ्ट रॉयल पर दिवाली परिवार स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया।
समारोह का शुभारंभ अध्यक्ष राजेश अग्रवाल और अतिथियों की उपस्थिति में मां लक्ष्मी और गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। दो सत्रों में हुए आयोजन के प्रथम सत्र में संगठन के उद्देश्य एवं त्योहार पर खाद्य सुरक्षा पर चर्चा हुयी।
अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि समाज के किसी भी अवसर पर विशेष बनाने में खाद्य उद्यमियों की विशेष भूमिका होती है। इसे ध्यान में रखते हुए आगरा में फूड पार्क विकसित कराने की ओर संगठन अग्रसित है।
संरक्षक एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष राजकुमार भगत ने कहा कि त्योहार पर खाद्य पदार्थाें की गुणवत्ता से समझौता न करते हुए संगठन का प्रत्येक उद्यमी सदस्य अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है और निभाता रहेगा।
संगठन के मार्गदर्शक एवं लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल रावी बाेले कि संगठन खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में लगातार विकास के कार्य कर रहा है। उद्यमियों की समस्याओं को राज्य एवं केंद्र सरकार तक पहुंचाने की कवायद की जा रही है।
फतेहाबाद राेड स्थित वीजी क्राफ्ट रॉयल में चैंबर आफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन द्वारा आयोजित दिवाली परिवार स्नेह मिलन समारोह का शुभारंभ करते ज्वाइंट कमिश्नर इंडस्ट्री अनुज कुमार, अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, अनुज सिंघल, राजकुमार भगत आदि।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र की संगीतमय संध्या को रिदिम एंटरटेनमेंट ग्रुप ने सजाया। सदस्यों ने परिवार सहित सदस्यों ने डांडिया और गरबा का आनंद लिया। रंग बिरंगी रोशनी से सजे परिसर में आकर्षक आतिशबाजी की गयी। महासचिव अनुज सिंघल ने धन्यवाद ज्ञापित किया और संचालन अमित सूरी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक पुरुषाेत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे, ज्वाइंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज अनुज कुमार, फूड सेफ्टी अविजित अधिकारी खाद्य सुरक्षा शशांक त्रिपाठी, एडीएम सिटी अनूप कुमार, चीफ फूड सेफ्टी आफिसर राजेश गुप्ता, जीएसटी कमिश्नर ग्रेड वन मारुति शरण चौबे, आइडीएफसी फर्स्ट बैंक के आगरा शाखा प्रबंधक सैयद कैफ अली, लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, महासचिव राजीव बंसल, नेशनल चैंबर के अध्यक्ष अतुल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल और मनीष अग्रवाल, यूपी वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के सचिव संदीप उपाध्याय, उप्र उद्योग व्यापर प्रतिनिधि मंडल अनिल शर्मा, फूड चैंबर के संरक्षक दिनेश राठौड, टीएन अग्रवाल, अमर मित्तल, राकेश गर्ग, पूरन डावर, विष्णु कुमार गोयल, द्वारिका प्रसाद अग्रवाल, सुभाष चंद्र गोयल, उपाध्यक्ष नितिन गोयल, उत्कर्ष अग्रवाल, तरुन अग्रवाल और आशीष गर्ग, सचिव शैलेश अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, विकास चतुर्वेदी और कुमार कृष्णा गोयल, राजेश गोयल, अतुल बंसल, अशाेक लालवानी, राजेश अग्रवाल, संदीप रस्तोगी, मनीष अग्रवाल, महावीर प्रसाद मंगल, आशीष चौरसिया, अमित अग्रवाल, मगन मित्तल, विनोद अग्रवाल, अंकित गोयल, प्रिया जैन, रिचा जैन, रितु बंसल आदि उपस्थित रहे। व्यवस्थाएं समन्वयक दिलीप कुमर ने संभालीं।
: सत्तू शेक और बायोब्रीज के साथ दलाल स्ट्रीट में खूब हुई खरीद फरोख्त
Thu, Oct 10, 2024
सेंट पीटर्स कालेज में आयोजित किया गया बी-वर्ल्ड फेस्ट (10 एडीशन)
बी-वर्ल्ड फेस्ट में विभिन्न शहरों के 25 स्कूलों के लगभग 600 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग, सीखीं व्यापारिक वारीकियां
आगरा। प्रोडक्ट लॉन्च करने से लेकर उसकी मार्केटिंग, पैकेजिंग, सेलिंग पब्लिसिटी तक की प्रतिस्पर्धा के साथ निर्णायक मण्डल के सवालों के तीर भी थे। जिसे भावी व्यापारियों ने बखूबी निभाया। वहीं दलाल स्ट्रीट में पहुंचे तो कई व्यापारी, लेकिन कुछ ने सब कुछ गंवा दिया तो कुछ ने पांच लाख के करोड़ों बना दिए। यह दलाल स्ट्रीट थी सेंट पीटर्स कालेज में आयोजित बी वर्ल्ड कॉमर्स फेस्ट की एक प्रतियोगिता और व्यापारी थे फेस्ट में भाग लेने आए विद्यार्थी। प्रत्येक विद्यार्थी को वर्च्युअल पांच-पांच लाख रुए दिए गए। जिन्हें स्टॉक मार्केट में लगाना था। पल-पल बदलते कम्पनियों के भाव और नफा नुकसान की जद्दोजहद ने भावी व्यापारियों को बहुत कुछ सिखाया।
चमचमाते सोने के सिक्कों, यूरो और डॉलर से सजे परिसर में मानों देश के भावी व्यापारियों का मेला लगा था। जिसका शुभारम्भ कालेज के पूर्व छात्र व बिजनेस वेबसाइट के फाउंडर सिद्धार्थ विज ने नोटो और सिक्को से सजे ग्लोब का स्विच ऑन कर किया।
इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य फादर डॉ. आलवेन पिंटो, उपप्रधानाचार्य लुइस केस, कॉमर्स विभाग के विभागाध्यक्ष मनीष मगन भी मौजूद थे। बी टैंक प्रतियोगिता में जहां विद्यार्थियों ने सत्तू शेक जैसे स्वादिष्ट और पौष्टिक प्रोडक्ट के साथ बिजली को बचाने वाली बायोब्रीज (फ्रिज) लॉन्च किए, वहीं मोक पार्लियामेंट में पक्ष विपक्ष में सत्ता और व्यापारिक मुद्दों पर खूब बहस हुई। क्रिट बिट में भावी व्यापारियों ने बोली लगने पर प्लेयर्स को खरीदकर अपनी टीम तैयार की। अंत में रॉक बैंड प्रतियोगिता को सबी ने खूब इंजाय किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अथर्व मित्तल, नकुल मनचंदा, मोरीन मिरेन्डा, एंथनी, सिस्टर थैरिसलिट, शानू महाजन, राहुल शर्मा आदि मौजूद थे।
आइडिया है तो बिना रुके स्टार्ट करो
यदि कोई आइडिया है तो बिना रुके, निडरता, उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपना व्यापार शुरु करो। कोई भी काम शुरु करने का कोई सही समय नहीं होता। आपकी उम्र 18, 25 या 50 वर्ष हो, कोई फर्क नहीं पड़ता। जब भी आइडिया आए, इंतजार किए बिना शुरु करो। क्योंकि शुरु करने से पहले जो परेशानियां महसूस होती हैं, शुरु करने पर सफलता में आपकी मेहनत और लगन से सब दूर हो जाती हैं। यह कहना था बी वर्ड फेस्ट के मुख्य अतिथि व 2011 के सेंट पीटर्स कॉलेज के पास आउट छात्र सिद्धार्थ विज का। जो आज 2 हजार मिलियन डॉलर टर्नओवर वाली कम्पनी बिजनेस वेबसाइट के फाउंडर हैं। उन्होंने बताया कि आज उनकी बी टू बी एप से दो लाख दुकानदार और 5 हजार से अधिक फैक्ट्री जुड़कर अपने व्यापार को आगे बढ़ा रही हैं।
जब प्रतिभागियों के बीच पहुंचे सेठ जी
सेठ की रूप में जब एक विद्यार्थी अतिथियों और प्रतिभागियों के बीच पहुंचा तो माहौल रोमांच से भर उठा। हर कोई सेठ जी के साथ सेल्फी लेना चाहता था, डांस करना था। उद्देश्य धोती पहने और तोंद निकले, मसाला चबाते पुराने जमाने के सेठ जी की छवि को बदल सूट-बूट बाले और पढ़े लिखे सेठ की छवि दर्शा कर विद्यार्थियों को व्यापार के प्रति प्रोत्साहित करना था।
झाड़ू पोछे से डिजायनिंग, प्लानिंग और संचालन तक सभी तैयारी विद्यार्थियों ने की
बी वर्ड फेस्ट की तैयारी में कॉमर्स क्लब के 11-12 के विद्यार्थियों ने झाड़ू पोछे से लेकर कार्यक्रम की डिजायनिंग, प्लानिंग तक सभी काम खुद किया। अध्यक्ष दक्ष सूरी, उपाध्यक्ष तृष पिप्पल, मुदित मुंजल, अमन अहमद, अग्रिम अग्रवाल, अब्दुल, विहान कश्यप, तरन वत्यानी, ध्रुव मखीजा, अमन दुआ, राम मल्होत्रा, धु्रव मित्तल, आद्यांत अग्रवाल आदि ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं सम्भाली।
: श्रीसर्राफा कमेटी किनारी बाजार की नवीन कार्यकारिणी ने ग्रहण की शपथ
Thu, Oct 10, 2024
ग्राहकों की सुरक्षा, व्यापारियों की समस्या समाधान का लिया संकल्प, लेंगे प्रशासन का सहयोग
कमेटी अध्यक्ष धन कुमार जैन बाेले, त्योहार पर बाजार व्यवस्था को मिलेंगे अधिकारियों से
आगरा। ग्राहकों की सुरक्षा− सुविधा एवं व्यापारियों की समस्या समाधान को संकल्पित होकर श्रीसर्राफ कमेटी(रजि.) किनारी बाजार की नवीन कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की। बुधवार को कमेटी द्वारा जीवनी मंडी स्थित नेशनल चैंबर के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मां लक्ष्मी के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि नेशनल चेंबर के अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने संकल्प पत्र पढ़ते हुए अध्यक्ष धन कुमार जैन, महामंत्री देवेंद्र गोयल(डीपी), कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता और सुशील चौहान, मंत्री संजय सिंघल, कोष निरीक्षक नरेंद्र कुमार बंसल सहित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करवाई। नेशनल चेंबर के अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने कहा कि चेंबर श्री सर्राफा कमेटी के साथ सहयोग के लिए खड़ा है।
अध्यक्ष धन कुमार जैन ने कहा कि आगामी दिनों में लगातार त्योहार हैं और सहालग का सीजन है। बाजार में खरीददारों की भीड़ बढ़ेगी और दुकानों पर सामान का कलेक्शन बढ़ेगा। अपराधिक तत्व इसी समय अधिक सक्रीय होते हैं। समय समय पर पुलिस की गश्त और सहयोग के लिए कमेटी के पदाधिकारी प्रशासनिक अधिकारियों से भेंट करेंगे।
महामंत्री देवेंद्र गोयल ने बताया कि कमेटी का गठन 1932 में हुआ था। श्रीसर्राफा कमेटी(रजि) किनारी बाजार, देश में सर्राफा संस्थाओं में तीसरा स्थान रखती है। संस्था सदैव से ही व्यापारी सदस्यों के हित के लिए वचनवद्ध रही है। व्यापारियों की हर समस्या के निस्तारण के लिए कमेटी के पदाधिकारी प्रतिबद्ध हैं।
उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने कहा कि कमेटी ने व्यापारियों के हित के आंदोलन तक किए हैं और अपनी बात दिल्ली तक पहुंचाई है।
समारोह में नेशनल चैंबर के महामंत्री मनोज गुप्ता ने मार्ग दर्शन दिया। विमल नयन फतेहपुरिया, आशु गुप्ता, शिवम जैन, मनीष अग्रवाल, दिनेश गर्ग, संजय सिंघल, विनोद गुप्ता ने कार्यकारिणी की शपथ ली।