: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2025 का पोस्टर विमोचन
Wed, Jun 11, 2025
22, 23 और 24 जून को आगरा में होगा भव्य आयोजन, 24 को आने का दिया आश्वासन
भारत सरकार का खाद्य प्रसंस्करण विभाग फूड एक्सपो में करेगा सहभागिता देगा उद्यमियों को योजनाओं एवं अनुदान की जानकारी
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को मजबूती देने के लिए केंद्र सरकार कृतसंकल्प – चिराग पासवान
चैम्बर ऑफ़ फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय मंत्री से मिल कर की समस्या और सुझाव पर चर्चा
आगरा। भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 22, 23 और 24 जून को होने जा रहे फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2025 के पोस्टर का विमोचन मिनिस्ट्री ऑफ़ फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज (MOFPI) के दिल्ली स्थित पंचशील भवन कार्यालय पर किया। इस अवसर पर चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के संरक्षक अजय अग्रवाल, अध्यक्ष राजकुमार भगत, उपाध्यक्ष नितिन गोयल, सचिव कुमार कृष्ण गोयल, कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक चौरसिया और मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल एवं अनिल सविता मौजूद रहे।
चिराग पासवान ने कहा कि आगरा में आयोजित होने वाला तीन दिवसीय यह आयोजन खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की पक्षिमी उत्तर प्रदेश की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण मंच होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे एक्सपो न केवल व्यापारियों और सरकार के बीच संवाद बढ़ाते हैं, बल्कि किसानों, उद्योगपतियों और उपभोक्ताओं के हितों को भी जोड़ते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश, विशेषकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश को खाद्य प्रसंस्करण के लिए प्रमुख प्रदेश बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार इसके सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित है। उन्होंने कहा कि 24 जून को वे आयोजन में सहभागिता करेंगे। साथ ही मंत्रालय द्वारा आयोजन में लोगों को सरकार की खाद्य प्रसंस्करण उद्योग योजना की नीतियां बताने के लिए MOFPI द्वारा स्टॉल भी लगाई जाएगी।
चैंबर के संरक्षक अजय अग्रवाल ने कहा कि फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2025 में देशभर से खाद्य उद्योग से जुड़े उद्यमी, विशेषज्ञ, नीति निर्माता और निवेशक भाग लेंगे। यह आयोजन तकनीकी साझेदारी, नीति सुधार और व्यापारिक विस्तार के नए द्वार खोलेगा।
अध्यक्ष राजकुमार भगत ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग (एफएसएसऐआई) और खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय को एक ही दिशा में समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए, ताकि उद्योगों को नीति, लाइसेंस और गुणवत्ता मानकों से जुड़ी जटिलताओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि खाद्य सुरक्षा विभाग खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय के अंतर्गत ही कार्य करे तो उद्यमियों को इससे बहुत बड़ा लाभ मिल पाएगा।
सचिव कुमार कृष्ण गोयल ने आगरा के प्रमुख कोल्ड चैन उद्योग की समस्याएं रखते हुए कहा कि एफएसएसएआई के अधिकारी कई बार उत्पादन संबंधी लाइसेंस की मांगे करते हैं जबकि हम सिर्फ भंडारण करने वाले लोग होते हैं। जिनकी फसल होती है या जिनका माल होता है लाइसेंस आदि दस्तावेज रखने का जिम्मा भी उन्हीं का होता है। अधिकारियों द्वारा इस तरह की मांगे करके उद्यमियों का सिर्फ शोषण ही किया जाता है।
उपाध्यक्ष नितिन गोयल ने उत्तर प्रदेश, विशेष रूप से आगरा मंडल को खाद्य प्रसंस्करण का भविष्य बताया। उन्होंने कहा, यह क्षेत्र कृषि उत्पादों, बाजार की नजदीकी, कच्चे माल और कुशल श्रम बल जैसी तमाम संभावनाओं से युक्त है। यदि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर सहयोग करें तो आगरा मंडल देश का एक प्रमुख फूड प्रोसेसिंग हब बन सकता है।
: पूरन डावर की नई जिम्मेदारी पर इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन ने किया अभिनन्दन
Sat, May 31, 2025
आगरा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पूरन डावर को फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद (Development Council for Footwear and Leather Industry) का चेयरमैन नियुक्त किए जाने के उपलक्ष्य में इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। शनिवार को डावर फुटवियर पर आयोजित सम्मान समारोह में फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन और प्रकाश डीजल्स के एमडी राजेश गर्ग, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ. सुशील गुप्ता, सेंट एंड्रयूज स्कूल के एमडी डॉ. गिरधर शर्मा, मनोरम बजाज के चेयरमैन राममोहन कपूर, मोशन एकेडमी के निदेशक डॉ. अरुण शर्मा, एकता बिल्डर्स के चेयरमैन मुरारी पसाद अग्रवाल, एसकेएम ग्रुप के एमडी कुलदीप ठाकुर, एजुकेशन मंत्रालय भारत सरकार के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मुकेश शर्मा, पूर्व जिला उद्योग अधिकारी बृजेश सूतेल, आइफा के निदेशक सचिन सारस्वत, कवि पवन आगरी, फिल्म निर्माता रंजीत सामा, दिवाकर शर्मा, मोहित जैन, डॉ. महेश धाकड़, डॉ. आर. एन. शर्मा, डॉ. राजकुमार शर्मा, रंजीत चौधरी एवं इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के महासचिव अजय शर्मा, कन्वीनर बृजेश शर्मा और उपाध्यक्ष सहित फाउंडेशन के सभी पदाधिकरियों एवं सदस्यों ने संयुक्त रूप से पूरन डावर को सम्म्मान पत्र और बुकें भेट कर सम्मान किया।
इस मौके पर पूरन डावर ने अपने संबोधन में कहा कि वे देशभर के जूता एवं चमड़ा उद्योग की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। राजेश गर्ग, डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. गिरधर शर्मा ने कहा कि श्री डावर की नियुक्ति से आगरा के उद्योग को नई पहचान मिलेगी और यह ब्रज क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
: व्यापारियों ने संकट मोचन की उपाधि देकर की जीएसटी कमिश्नर की विदाई
Tue, May 20, 2025
द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन ने एडिशनल कमिश्नर जीएसटी ग्रेड-1 की पदोन्नति व स्थानान्तरण पर किया विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन
आगरा। जीवन में उन्नति और आगे बढ़ने की मंगल कामना के साथ द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन के सदस्यों ने एडीशनल कमिश्नर जीएसटी ग्रेड-1 मारुति शरण चौबे के पदोन्नति व स्थानान्तरण पर सम्मान व विदाई समारोह का आयोजन किया। 21 किलों पुष्पों से तैयार माला से स्वागत करते हुए संकट मोचन की उपाधि देते हुए फैडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने कहा कि व्यापारियों व जीएसटी एडिशनल कमिश्नर के बीच बड़े और छोटे भाई जैसा नाता रहा।
हर परिस्थिति में मारुति शरण चौबे व्यापारियों के लिए संकट मोचन बनकर खड़े रहे। उन्होंने हमेशा व्यापारियों के हित में सही सलाह और सही रास्ता दिखाया व व्यापारियों की समस्या का त्वरित निवारण किया। सभी सदस्यों ने उपहार व पुष्प भेंट करने के साथ माला पहनाते हुए उनका सम्मान किया व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं एडिशनल कमिश्नर मारुति शरण ने सभी सदस्यों व पदाधिकारियों को सम्मान के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि मैंने सिर्फ ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाई। मंच संचालक एसोसिशन के सलाहकार अजय महाजन ने एमनेस्टी के प्रचार प्रसार में सहयोग व उससे व्यापारियों को हुए लाभ की की सराहना की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अतिथि एडीएल कमिश्नर ग्रेड-2 अंजनी अग्रवाल, जेसी ऑडिट प्रमोद दुबे, बीडी शुक्ला, गोपाल तिवारी व फेडरेशन से कोषाध्यक्ष दिलप्रीत, उपाध्यक्ष प्रमोद महाजन, संजय अरोड़ा, हितेश, घनश्याम कश्यप, संरक्षक चाँद दीवान, प्रमोद जैन, प्रदीप मेहरा, संजय मगन, घनश्याम दास, रवि जम्मू, सुधीर, मोहित जैन, मुकेश आसवानी, जतिन खुराना आदि उपस्थित थे।