Mon 26 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: वेड इन इंडिया: आगरा में आईडब्लूएसए 2025 ने डेस्टिनेशन वेडिंग को दीं नई ऊँचाई

Pragya News 24

Sat, Sep 27, 2025
Post views : 205
  • डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगरा में आईडब्लूएसए 2025 आयोजित
  • होटल क्लार्क्स शिराज में देश विदेश से जुटे वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े उद्यमी और होटल व्यवसाई

आगरा। होटल क्लार्क्स शिराज ने शुभ वेडिंग मैगज़ीन और उप्र पर्यटन विभाग के सहयोग से प्रेम और भव्यता के शहर आगरा में दो दिवसीय आईडब्लूएसए 2025 (इंटरनेशनल वेडिंग समिट एंड अवार्ड) का सफल आयोजन किया। इस समिट का मुख्य उद्देश्य भारत में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देना और आगरा को एक प्रीमियम वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ यूपी होटल्स के प्रबंध निदेशक रूपक गुप्ता, तारिणी गुप्ता, देव दर्शन गुप्ता, रितुराज खन्ना, महावीर शर्मा, आनंद संदल, राजन कायस्थ, आरती निर्वाण, सौरभ सिंघल आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूपी होटल्स के प्रबंध निदेशक रूपक गुप्ता और तारिणी गुप्ता ने कहा इस तरह के प्लेटफ़ॉर्म इंडस्ट्री में सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारत में डेस्टिनेशन वेडिंग को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण हैं। हमारा उद्देश्य आगरा और पूरे भारत में डेस्टिनेशन वेडिंग को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना है, और आईडब्लूएसए 2025 ने इसे सफलतापूर्वक साकार किया।

समिट के दौरान टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा द्वारा “आगरा: डेस्टिनेशन वेडिंग की राजधानी” विषय पर परिचर्चा हुई, जिसकी अध्यक्षता रजनी नैयर डेब, जनरल मैनेजर, डबलट्री बाय हिल्टन आगरा ने की।

अमूल्य कक्कड़ क्लार्क्स शिराज, हरी सुकुमार, जेपी पैलेस होटल एंड कन्वेंशन सेंटर, राजेश चक्रवर्ती, ताज होटल एंड कन्वेंशन सेंटर, संदीपन घोष, ITC मुगल, युवराज नेगी, होटल ट्राइडेंट, अमीरुद्दिन, सारोवर एंड गोल्डन ट्यूलिप ने आगरा की अद्वितीय विरासत, आधुनिक सुविधाओं और विश्वस्तरीय आतिथ्य को रेखांकित करते हुए बताया कि ताजमहल की छाया में शादियाँ ग्लोबल मानकों पर रोमांचक और यादगार बनती हैं। अमूल्य कक्कड़ ने सभागार को संबोधित करते हुए कहा कि आगरा के होटल और कन्वेंशन हॉल बड़ी और छोटी शादियों के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।

दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों से बेहतरीन कनेक्टिविटी, जिससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के लिए सुविधा सुनिश्चित होती है। स्थानीय कला, पारंपरिक प्रदर्शन और मुग़लई व्यंजन, शादी के अनुभव को अद्वितीय और यादगार बनाते हैं।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में ऋतुराज खन्ना, महावीर शर्मा, तरुण अग्रवाल, अमूल्य कक्कड़, रजत सेठी, रजनी डेब नैयर, रिचा बंसल आदि को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन