: टीबीएम शिवाजी ने किया ब्रेकथ्रू, ऐलिवेटिड को अंडरग्राउंड से जोड़ने वाली पहली टनल तैयार
Tue, Oct 3, 2023
आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा रैंप क्षेत्र में ऐलिवेटिड भाग को भूमिगत भाग से जोड़ने वाली पहली टनल बन कर तैयार हो गई है। टीबीएम शिवाजी ने ब्रेकथ्रू कर भूमिगत स्टेशन ताजमहल से लेकर रैप क्षेत्र में कट एंड कवर साइट तक पहली टनल का निर्माण पूरा कर लिया है। इसके बाद टीबीएम शिवाजी को कट एंड कवर साइट से बाहर निकाल कर डाउन लाइन में टनल निर्माण हेतु पुन: लॉन्च किया जाएगा।
बता दें कि टीबीएम शिवाजी ने महज 54 दिनों में ब्रेकथ्रू हासिल किया है। इससे पहले टीबीएम ‘गंगा’ ने महज 48 दिन में पहला ब्रेकथ्रू हासिल कर कीर्तिमान स्थापित किया था, जबकि टीबीएम 'यमुना' ने 77 दिन में पहला ब्रेकथ्रू किया था। टीबीएम यमुना को फरवरी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लॉन्च किया गया था। फिलहाल, टीबीएम गंगा एवं यमुना द्वारा ताजमहल मेट्रो स्टेशन की दिशा में टनल का निर्माण अंतिम चरण में है।
ऐसे होता है टनल का निर्माण
टीबीएम द्वारा भूमिगत मेट्रो टनल निर्माण को मुख्य तौर पर तीन चरणों में विभाजित किया जाता है। इस प्रक्रिया में प्रथम चरण इनीशीयल (प्राथमिक) ड्राइव होता है, जिसमें टीबीएम द्वारा लॉन्चिंग शाफ्ट (मशीन को लॉन्च करने की जगह) से टनल की खोदाई का काम शुरू किया जाता है। इस चरण में शुरुआती/अस्थाई रिंग्स को मैनुअल तरीके से लगाया जाता है, इस दौरान मशीन में लगे थ्रस्ट जैक इन अस्थाई रिंग सेग्मेन्ट्स की मदद से टीबीएम को आगे बढ़ाते हैं। इसके बाद टीबीएम मेन ड्राइव में पहुंचती है, जिसमें टीबीएम खोदाई के साथ ही स्थाई रिंग सेगमेन्ट्स लगाते हुए टनल का निर्माण करती है। इसके बाद टीबीएम मशीन दूसरे छोर पर ब्रेकथ्रू करते हुए बाहर आती है।
टनल बोरिंग मशीन विभिन्न हिस्सों में विभाजित होती है। टीबीएम के सबसे अग्रिम भाग फ्रंट शील्ड में कटिंग हैड होता है, जिसकी मदद टीबीएम मिट्टी को काटते हुए सुरंग की खोदाई करती है। कटिंग हैड में एक विशेष किस्म के केमिकल के छिड़काव की भी व्यवस्था होती है, जो कि कटिंग हेड पर लगे नॉज़ल के द्वारा मिट्टी पर छिड़का जाता है। इस केमिकल की वजह से मिट्टी कटर हैड पर नहीं चिपकती और आसानी से मशीन में लगी कनवेयर बेल्ट की मदद से मशीन के पिछले हिस्से में चली जाती है, जहां से ट्रॉली के जरिए मिट्टी को टनल से बाहर लाकर डम्पिंग एरिए में भेज दिया जाता है।
इसके साथ ही मशीन के पिछले हिस्से में प्रीकास्ट रिंग सेगमेंट को लॉन्च करने की व्यवस्था भी होती है। टनल निर्माण के दौरान रिंग सेगमेंट लगाने के बाद टीबीएम द्वारा ही रिंग सेगमेंट एवं मिट्टी के बीच में ग्राउटिंग स़ोल्यूशन भर दिया जाता है, जो कि रिंग सेगमेंट्स और मिट्टी के बीट मजबूत जोड़ स्थापित कर टनल को मजबूती प्रदान करता है। टीबीएम के मिड शील्ड में लगे थ्रस्टर्स मशीन को आगे बढ़ने में मदद करते हैं।
: Google Pixel 8 Pro, Watch 2, Buds Pro के 4 अक्टूबर लॉन्च से पहले जानें सबकुछ!
Tue, Oct 3, 2023
Google Pixel 8 Pro फोन में 6.7 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले बताया गया है जो कि 120Hz तक एडेप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें 2400 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है।
Google Pixel 8 सीरीज 4 अक्टूबर को Made By Google इवेंट में लॉन्च होने जा रही है। कंपनी ने फोन के डिजाइन से पहले ही पर्दा उठा दिया है। फोन देखने में लुभावना है। कलर भी यूनीक है और डिजाइन अपनी ही एक पहचान बनाकर चलता है। Google Pixel 8 सीरीज में कंपनी Google Pixel 8 और Google Pixel 8 Pro को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके अलावा Pixel Watch 2 भी इसके साथ लॉन्च होने की खबरें हैं। इन डिवाइसेज के कई स्पेसिफिकेशंस पहले ही लीक हो चुके हैं। आइए लॉन्च से पहले आपको बताते हैं कैसे होंगे इन डिवाइसेज के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स।
Google Pixel 8 Pro
फोन में 6.7 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले बताया गया है जो कि 120Hz तक एडेप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें 2400 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 इसमें मिल सकता है। फोन में IP68 रेटिंग भी होने की बात सामने आई है। Pixel 8 Pro में Tensor G3 SoC होगा, ऐसा कहा जा रहा है। फोन में 12 जीबी रैम और 1TB तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। इसमें 5,050mAh बैटरी के साथ 30W फास्ट चार्जिंग फीचर भी आ सकता है। खास बात ये भी है कि फोन के साथ कंपनी 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स का तोहफा भी दे सकती है।
कैमरा डिपार्टमेंट की ओर नजर घुमाएँ तो फोन में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल सकता है जो कि Sony IMX787 अल्ट्रावाइड सेंसर हो सकता है। सपोर्ट में 48 मेगापिक्सल का 5X ऑप्टिकल जूम लेंस भी होगा। कंपनी टेलीफोटो लेंस भी इसमें दे सकती है। सेल्फी के लिए 10.5 मेगापिक्सल का कैमरा इसमें बताया गया है। फोन 899 डॉलर (लगभग 75,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च इवेंट को कंपनी के अधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकता है जिसका लिंक यहां दिया गया है-
https://www.youtube.com/watch?v=u_uap-98Knw&t=
Pixel Watch 2
Google Pixel 8 सीरीज के साथ कंपनी Pixel Watch 2 भी पेश करने वाली है। अभी तक आए लीक्स और अपडेट्स की मानें तो इसमें 1.2 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। साथ ही इसमें 2 जीबी रैम और 16 जीबी की स्टोरेज भी बताई जा रही है। स्मार्टवॉच में हेल्थ फीचर्स भी होंगे जिसमें स्ट्रेस मॉनिटर, हार्ट रेट मॉनिटर, थर्मामीटर आदि शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा वॉच में कई तरह के वर्कआउट मोड भी दिए जा सकते हैं।
Pixel Buds Pro
Made By Google इवेंट में Pixel Buds Pro के रूप में कंपनी के द्वारा ईयरबड्स लॉन्च किए जाने की भी अफवाह है। अधिकारिक रूप से इसकी कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन गूगल एक सरप्राइज लॉन्च कर सकती है। इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी कोई अहम जानकारी नहीं उपलब्ध है। कलर के बारे में कहा जा रहा है कि यह नए पोर्सलेन कलर वेरिएंट के साथ आ सकते हैं। इसके अलावा इसमें स्काई ब्लू कलर वेरिएंट भी देखने को मिल सकता है। Google Pixel 8 लॉन्च के बारे में लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें।
स्त्रोतः https://hindi.gadgets360.com
: सनी की दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस, 53वें दिन 'गदर 2' ने काटा गदर
Tue, Oct 3, 2023
सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ एक महीने बाद भी जवान, फुकरे 3 को जबरदस्त टक्कर दे रही है।
2 अक्टूबर यानी गदर 2 रिलीज के 53वें दिन भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार तरीके से टिकी हुई है। सनी देओल की फिल्म का क्रेज दर्शकों में कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। छुट्टी हो या वीकेंड पर परिवार के साथ जाना गदर 2 लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो रहा है। सितंबर महीने में भी कितनी फिल्में रिलीज हुई पर गदर 2 की आंधी के आगे फिकी पड़ गई हैं। फिल्म ने दुनियाभर में 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस तरह से फिल्म ने हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म की लिस्ट में भी अपना नाम शामिल कर लिया है। Sacnilk ने 2 अक्टूबर यानी सोमवार के दिन ट्रेड के हिसाब से फिल्म के कलेक्शन का आंकड़ा जारी किया है। मंडे को ‘गदर 2’ की कमाई का अर्ली ट्रेड भी आ चुका है फिल्म ने गजब का कलेक्शन किया है।
रिलीज के 53वें दिन भी धांसू हुआ कलेक्शन
2 अक्टूबर यानी 53वें दिन Sacnilk जो बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों का हिसाब-किताब रखती है उसके गदर 2 के अर्ली ट्रेड के मुताबिक सोमवार को रिलीज के 53वें दिन सनी देओल की ‘गदर 2’ ने 10 लाख का तूफानी कलेक्शन किया है। इसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 526.05 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म गदर 2 को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का टैग मिल चुका है। हालांकि ये बात और है कि फिल्म जल्द ही अब सिनेमाघरों से हटने वाली है।
अगर आप भी अभी तक सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर देखने नहीं गए हैं तो थोड़ा रुक जाइए..जल्द ही OTT यानी Zee5 पर फिल्म रिलीज होने वाली है। खबरे आ रही हैं कि फिल्म 6 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ जाएगी।
स्त्रोतः पत्रिका.कॉम