: हरदयाल विकलांग केन्द्र में 4 जनवरी को आयोजित होगा निशुल्क कैम्प
Tue, Jan 2, 2024
आगरा। हरदयाल विकलांग सेवा केन्द्र जो श्रीभगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (न्यू दिल्ली) की सहयोगी संस्था है, में 26 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निशुल्क सहायता शिविर का आयोजन 4 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जरूरतमंद लोगों को डॉक्टर द्वारा परीक्षण करने के उपरान्त कैलीपर, लिम्ब, बैसाखी व ट्राइसाइकिल प्रदान की जाएंगी।
केन्द्र के ट्रस्टी सुनील अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जरूतमंद लोग 4 जनवरी को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक आयोजित होने जा रहे कैम्प में जरिस्ट्रेशन व डॉक्टर द्वारा परीक्षण करा सकते हैं। आधार कार्ड अवश्य लेकर आएं। डॉक्टर के परीक्षण के उपरान्त चयनित सभी लोगों को 5-6 जनवरी को कैलीपर, लिम्ब, बैसाखी व ट्राइसाइकिल प्रदान की जाएंगी। निशुल्क सहायता शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीभगवान महावीर विकलांग सहायता समिति से अध्यक्ष पीआर मेहता जी करेंगे।
: बजाओ ढोल स्वागत में, मेरे घर राम आए हैं… राम मंदिर अक्षत वितरण में दिखा उत्साह-उल्लास
Tue, Jan 2, 2024
संघ के प्रचारक और भाजपा के सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह की स्मृति में हुई भजन संध्या
भवानी सिंह जी के साथी रामसिया विकास गुप्ता ने स्थानीय लोगों और श्रमिकों में किये अक्षत वितरित
आगरा। जनम-जनम की प्यास बताए, राम से चलकर राम पर आए, मेरी चौखट पर चलकर आज चारों धाम आए हैं… जैसे रामभक्ति के भजनों के साथ राममय हुआ नेशनल हाईवे स्थित महाजन परिसर।
मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक और भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह की स्मृति में भजन संध्या का आयोजन रामसिया विकास गुप्ता द्वारा किया गया। एमएलसी विजय शिवहरे ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम आरंभ किया। पंडित शुक्र देव और रिंकू सिंह ने अपनी मुधर वाणी से श्रीराम की भक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति जब दी तो जय श्री राम के जयघोष गूंजने लगे। एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा कि भवानी सिंह कर्मठता और देशभक्ति की मिसाल थे। भाजपा को मजबूत करने में उनका बहुमूल्य योगदान रहा। रामसिया विकास गुप्ता ने कहा कि भवानी सिंह जी का पूरा जीवन जन सेवा को समर्पित रहा। इसके बाद अयोध्या से चले श्रीराम मंदिर के पुण्य अक्षतों का वितरण स्थानीय लोगों और श्रमिकों को किया गया।
इस अवसर पर पंकज खंडेलवाल, अशोक कुलश्रेष्ठ, भवेंद्र, राजन चौधरी, सुनील दीक्षित, केशव, आनंद, मधुकर चतुर्वेदी, शशिकांत गुप्ता, ओएस गर्ग, डॉ राहुल शर्मा, श्याम तिवारी, ऋषभ गुप्ता, हिमांशु गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
: अग्रवाल युवा संगठन ने परिजनों संग मनाया नव वर्ष
Tue, Jan 2, 2024
तीन पीढियों संग उत्साह व उमंग के साथ मना नया वर्ष, मनोरंजक प्रतियोगिताओं संग खूब किया इंजॉय
आगरा। महिलाओं व बच्चों के लिए आकर्षक व मनोरंजक प्रतियोगिताएं के साथ मस्ती और उमंग की शाम में खूब धमाल हुआ। अग्रवाल युवा संगठन द्वारा महाराजा अग्रसेन भवन में नववर्ष के उपलक्ष्य में पारीवारिक मिलन समारोह का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। परिवार की तीन पीढियों ने मिलकर नया साल मनाया। बड़ों के चरण स्पर्श कर तो मित्रों को गले लगाकर और बच्चों को आर्शीवाद देकर नए साल की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का शुभारम्भ संगठन के सदस्यों के परिवारीजनों ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। वहीं महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, अन्ताक्षरी में हिस्सा लेकर खूब इजाय किया। सभी परिवारीजनों का स्वागत अध्यक्ष गणेश कुमार बंसल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक प्रतीक गोयल, अंकित अग्रवाल ने दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महामंत्री अम्बुज अग्रवाल, मयंक गर्ग, उज्ज्वल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विनय अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अखिल बंसल आदि उपस्थित रहे।