: सतगुरु मेरा सदा दयाला मोहें दीन को राख लिया
Wed, May 1, 2024
आगरा। गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर विभव नगर आगरा पर धन धन साहिब श्री गुरु अर्जुन देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष घर घर बाबा गाविए - कीर्तन समागम में गुरु रूप साध संगत ने परिवार सहित पहुंचकर साहिब श्री धन धन गुरु ग्रंथ साहिब जी को शीश नवाया वह गुरु की पावन पवित्र गोद में कीर्तन समागम का माण लिया।
भाई साहब भाई हरजोत सिंह समूह सेवक जत्था संत बाबा सुरेंद्र सिंह गुरुद्वारा मिठ्ठा खुह वालों द्वारा गुरु की अमोलक शब्द गुरवाणी कीर्तन कथा से गुरु अर्जुन देव साहिब जी की उपमा का वर्णन कर गुरु की सच्ची राह पर चलने की प्रेरणा दी। शब्द, तू मेरो प्यारो ता कैसी भूखा तू मन वसेया लगे ना दुखा,,,, जपियो जिन अर्जन देव गुरु फिर संकट जोन गर्भ ना आओ,,, ज्ञानी जी द्वारा अरदास हुकुमनामा के साथ सभी गुरु रूप गुरु प्यारी संगत ने लंगर पाकर गुरु का शुकराना किया।
लंगर की सेवा में विशेष रूप से भाई हरजिंदर सिंह सुखमनी सेवा सभा, मुख्य रूप से भाई हरपाल सिंह प्रधान, राजू सलूजा, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, मलकीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह लवली, गुरजिंदर सिंह, देवेंद्र सिंह जुल्का, पिंकी वीर, सुरेंद्र सिंह लाडी, हरजोत सिंह, हरजिंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।
: भक्ति ज्ञान और वैराग्य की त्रिवेणी है श्रीमद्भागवत महापुराण - आचार्य हरिओम
Wed, May 1, 2024
आगरा। शिव बाटिका, शमसाबाद रोड, आगरा में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में सरस कथा व्यास आचार्य हरिओमजी महाराज व्याकरणाचार्य जी ने बताया श्रीमद् भागवत महापुराण की पवित्र कथा भक्ति ज्ञान और वैराग्य की त्रिवेणी है।
आज दूसरे दिन श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा का वर्णन करते हुए आचार्यजी ने भगवत शब्द की व्याख्या करते हुए बताया कि भा माने भक्ति माने ज्ञान व माने वैराग्य और तो माने बिस्तार। आचार्यजी ने बताया व्याकरण में तो विस्तारे धातु है अतः जिस ग्रंथ में भक्ति ज्ञान और वैराग्य का विस्तार से वर्णन किया जाए उसी को श्रीमद् भागवत कहते हैं।
प्रख्यात कथा व्यास आचार्य श्री रामनजर जी महाराज (पूज्य श्रीहरि जी महाराज) के सानिध्य में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में सरस कथा व्यास आचार्य श्री हरिओम जी महाराज जी ने आगे भागवत की उत्पत्ति की कथा का वर्णन किया उन्होंने बताया की श्रीमद्भागवत कथा नारायण से ब्रह्मा को प्राप्त हुई ब्रह्मा जी से नारद जी को प्राप्त हुई नारद जी से व्यास जी को प्राप्त हुई और व्यास जी से सुकदेव जी महाराज को प्राप्त हुई सुकदेव जी ने राजा परीक्षित को सुने इस प्रकार क्रम पूर्वक श्रीमद् भागवत महापुराण हम लोगों को धरती पर सुनने को प्राप्त हुई और श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से भारतवर्ष अपने देश के साथ-साथ विदेशों में भी श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति का प्रचार हो रहा है।
श्री वृंदावन धाम से पधारे महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री हरि शरण दास जी महाराज रामू बाबा ने आज कथा का श्रवण किया और कथा में आए हुए श्रोताओं को आशीर्वचन दिया। समाजसेवी श्याम भोजवानी ने बताया श्रीमद् भागवत कथा में प्रतिदिन दोपहर 2 से 6 तक आप अपने परिवार साथ आकर पुण्य कमाए।
: राजकुमार चाहर ने भावुक होते हुए कहा - सीकरी के किसानों की ये शिकायत मैं दूर कर दूंगा
Wed, May 1, 2024
आगरा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान सांसद प्रत्याशी राजकुमार चाहर की भावुकता ने जनता को मुग्ध कर दिया। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में देश भर में किसानों की समस्याओं के निदान हेतु सक्रिय रहने का हवाला देते हुए कहा कि इसका अफसोस रहा कि देश भर में किसानों के बीच रहने के बीच अपने संसदीय क्षेत्र को पर्याप्त समय नहीं मिल पाया। इस शिकायत को मैं दूर करूँगा और क्षैत्रवासियों के बीच ज़्यादा रहूँगा । प्रत्येक क्षेत्र में मेरी उपलब्धता रहेगी और आपकी समस्याओं का समाधान करना ही मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।
आपको बता दें कि सांसद प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने गांव नगला पाटम, इनायतपुर, करौंधना, लहरा, लखुरानी, ऊंचा, पावसर, कौलारा कलां, डौकी, बड़ोबरा खुर्द, कुकतपुर, हिमायूपुर में में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता को पेयजल की समस्या से परेशान होते देख दिन रात अथक परिश्रम करके हर घर नल योजना मंजूर करवाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। इसी का परिणाम है कि आगामी एक साल के अंदर प्रत्येक घर पर पेयजल के रूप में गंगाजल मिलेगा।
सांसद चाहर ने घोषणा की, आगामी कार्यकाल में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में उपलब्धता सुनिश्चित रहेगी। जनप्रतिनिधि के रूप में अपने प्रथम कर्तव्य का निर्वाण किया जाएगा। परिवार में रहकर परिवारजनों की शिकायतों को परिवार के बीच रहकर ही दूर करने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा जिस संस्कृति का अनुसरण करती है, हम उसके वाहक हैं। राजकुमार चाहर ने जनसंपर्क के दौरान जनता से आह्वान किया कि हम सभी को एकजुटता के साथ शत प्रतिशत मतदान करना होगा। देश में फिर से मोदी सरकार बन रही है, इस आत्मविश्वास में हमें मत डालने से वंचित नहीं रहना चाहिए। मत प्रतिशत अधिक होगा तो दिल्ली में फतेहपुर सीकरी की आवाज भी मजबूती से गूंजेगी।
राजनाथ सिंह की सभा के लिए किया आह्वान
जनसंपर्क के दौरान सांसद प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने बताया कि बुधवार को बाह विधानसभा के ज़रार में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को विशाल जनसभा होगी। देश के अन्नदाताओं से लेकर रक्षा मोर्चे पर राजनाथ सिंह हमेशा खरे उतरे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उनके यादगार कार्यकाल को पूरा देश जानता है।
जनसंपर्क में विधायक छोटेलाल वर्मा, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, पूर्व विधायक डॉ राजेंद्र सिंह, बजरंगी प्रमुख, ठाकुर हरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, गौरीशंकर सिकरवार, पंकज शर्मा, हीरा सिंह, सोनू रघुवंशी आदि मौजूद रहे।