: होरी आई रे श्याम मेरी सुधि लीजो…, आगरा में गूंजी पुष्टिमार्गीय होली के रसिया
Sun, Mar 17, 2024
दयालबाग के अर्पणा व्यू अपार्टमेंट में हुआ श्रीगोकुलेश ग्रुप द्वारा ब्रज होली की धमार-रसिया उत्सव का आयोजन
शहर में वर्षों बाद एकत्र हुए वैष्णव, होली के पदों का किया गान, श्रीनाथ जी संग खेली गयी फूलों की होली, उड़ा गुलाल
आगरा। होरी खेलत मदन गोपाल फाग सुहावनो, ब्रज जीवन नंद को लाल, अनंग लजावनो…, ब्रज ते शोभा फाग की , ब्रज की शोभा फाग३.जैसे रसिया संग पुष्टिमार्गीय होली की धमार उत्सव का आयोजन पुष्टिमार्गीय चतुर्थ पीठ के वैष्णव श्रीगोकुलेश ग्रुप द्वारा किया गया।
रविवार को दयालबाग स्थित अपर्णा व्यू अपार्टमेंट के कम्यूनिटी हॉल में आयोजित होली के रसिया-धमार उत्सव का आरंभ श्रीनाथ जी के श्रीचरणों में बंसत (गुलाल) अर्पित करने के साथ हुआ। शहर में करीब दो दशक बाद सैंकड़ों महाप्रभु श्रीबल्लभाचार्य संप्रदाय के वैष्णव एकत्र हुए। पुष्टिमार्गीय चतुर्थ पीठ के वैष्णव श्रीगोकुलेश ग्रुप के संरक्षक बी.के.पारिख, अध्यक्ष वैभव दास शाह, सचिव अंशुमन सिंह ने सभी का स्वागत केसर-चंदन तिलक के साथ किया।
कोषाध्यक्ष श्रुति दास और उपाध्यक्ष रिचा सिंह ने उपस्थित महिलाओं के गुलाल लगाया। अध्यक्ष वैभव दास शाह ने बताया कि ब्रज में होली के धमार और रसिया का विशेष महत्व होता है। पुष्टिमार्ग में ठाकुर जी के बाल रूप की सेवा की जाती है। श्रीनाथ जी का स्वरूप पधराया जाता है। श्रीठाकुर जी को होरी खिलाई जाती है। इस समय श्री गुंसाई जी द्वारा रचित अष्टपदी सेवा में “हरिरिह ब्रज युवती सत्संगे” का गायन अवश्य ही होता है।
सुंदर ढंग से पखावज, झांझ, चंग, ढोलक पर होली के रसिया जब उत्सव में गूंजे तो उपस्थित सभी मंत्र मुग्ध हो उठे। ठाकुर जी संग फूलों की होली खेलने के बाद श्रीनाथ जी की आरती उतारी गई। इसके बाद सभी ने ठंडाई और प्रसादी का आनंद लिया।
इस अवसर पर श्रीप्रेमनिधि मंदिर के सेवायत सुनीत गोस्वामी, दिनेश पचैरी, पंडित मधुकर चतुर्वेदी, श्रीनाथ जी मंदिर, मदिया कटरा की प्रबंधक संगीता, डॉ एलके गर्ग, डॉ रीतेश बंसल, श्रुति सिन्हा, डॉ मंजू गुप्ता, अंजली गुजराती, डॉ सुभाष गुजराती, संतोष कुमार दास, वर्षा दास, डॉ कमल कुमार , विनीता मित्तल, तनु गुप्ता, प्रेरणा सिंह, अंजली, निधि, रुचि, गीता, आकृति, पल्लवी, ज्योतिषा, किरण, रीनू, शिखा, कुसुम, आशीष, सीमा, रिचा, काजल आदि उपस्थित रहे।
: नन्हें कदमों पर थिरकते हुए नौनिहालों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Sun, Mar 17, 2024
नीली टोपी और कोट पहनकर हैप्पी स्प्राउट्स स्कूल के बच्चों ने थामीं डिग्रियां
दो से साढ़े तीन साल की प्रतिभा देख अतिथि हुए हतप्रभ, बोले बचपन में दिए जाते हैं संस्कार
आगरा। संस्कारों का बीज बो रहा है हैप्पी स्प्राउट्स स्कूल। बचपन से ही बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण संग मोबाइल के दुष्परिणामों के प्रति भी ज्ञान दिया जा रहा है। इसकी एक तस्वीर देखने को मिली हैप्पी स्प्राउट्स स्कूल के वार्षिकोत्सव में। रविवार को हैप्पी स्प्राउट्स स्कूल का द्वितीय वार्षिकोत्सव एसएस कॉन्वेंट स्कूल, कर्मयोगी, कमला नगर में आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि रोशनी गिडवानी, निधि झवर, डॉ शुभम गर्ग, अशोक जायसवाल और प्रधानाचार्य हर्षिता जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने प्रथम पूज्य श्रीगणेश की वंदना नृत्य प्रस्तुत किया। मात्र दो वर्ष से साढ़े तीन वर्ष तक के नौनिहालों की एक से बढ़कर प्रस्तुतियां देखकर दर्शकदीर्घा हतप्रभ सी रह गयी। जिसमें बच्चों द्वारा पर्यावरण, जल संरक्षण के साथ मोबाइल एडिक्शन के खतरों का संदेश देते हुए नृत्य नाटिकाएं सभी को भाव विभोर कर रही थीं।
प्रधानाचार्य हर्षिता जायसवाल ने बताया कि बच्चे समाज की नींव होते हैं, जैसा बीज संस्कारों का हम डालेंगे वैसी ही पौध समाज को मिलेगी। बच्चों को संस्कारित और सभ्य बनाने का कार्य ही स्कूल के समस्त स्टाफ का ध्येय है।
कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को ग्रेजुएट की डिग्री भी प्रदान की गयी। छोटे-छोटे बच्चे नीली टोपी और कोट में कॉलेज के छात्रों जैसा व्यवहार कर रहे थे। इस अवसर पर रचित जायसवाल, ममता गोयल, लव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
: सूफियाना शाम में सूफी संगीत की मदहोशी में डूबे श्रोता
Sun, Mar 17, 2024
स्पाइसी शुगर संस्था द्वारा होटल आईटीसी मुगल में आयोजित किया गया एक सूफियाना शाम कार्यक्रम
सूफी इबादत बैंड ने बिखेरी सूफी संगीत की स्वरलहरियां
आगरा। हर तरफ सूफियाना रंग बिखरे थे। सूफियाना संगीत की मदहोशी और सूफियाना सजावट की सादगी। श्रोताओं के परिधानों का लुक भी सूफियाना था। स्पाइसी शुगर संस्था द्वारा आज होटल आईटीसी मुगल में एक सूफियाना शाम कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें सूफी इबादत बैंड के कलाकारों ने जैसे ही सूफी संगीत के रागों को छेड़ा हर तरफ संगीत की लय के साथ श्रोताओं की तालियां भी गूंजने लगी। सुर से सुर मिलने लगे।
सानु इक पल चैन न आवे, सजना तेरे बिना…, पिया रे पिया रे, तेरे बिना लागे नहीं मारा जिया रे…, सजदा तेरे सजदा…, आफरीन आफरीन… जैसे सूफियाना गीतो की सादगी और मस्ती में श्रोता ऐसे डूबे की कलाकारों के साथ सुर से सुर मिलने लगे। तेरे नैना बड़े दगाबाज से…, मेरा पिया घर आया… गीत पर लोग खड़े होकर थिरकने लगे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्पाइसी शुगर की संस्थापिका पूनम सचदेवा ने संस्था की सदस्याओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस खुशियों के भरे सफर में कई मुश्किलें भी आयी, परन्तु रुक जाना नहीं तू कहीं हार के… गीत ने उन्हें हमेसा आगे बढ़ने का जज्बा दिया।
शिल्पा माहेश्वरी, कोमिला धर, रोली, प्रीति, सौम्या ने स्पाइसी शुगर के कार्यक्रमों से मिले अनुभव और खुशियों को सभी सदस्याओं के साथ साझा किया। पंच्वेलटी का उपहार मधुलिका गुप्ता को मिला।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद एसपी सिंह बघेल, चंद्रमोहन सचदेवा, मधु बघेल, पूरन डाबर, चांदनी ग्रोवर, पावनी सचदेवा, अंजली बावरी, अर्चना धवन, डोली विज, गरिमा हेमदेव, रिम्पी जैन, पूजा बराय, दिव्या धवन, एकता ठकुराल, हरमीत चोपड़ा, मोनिका बजाज, मंजरी शर्मा, कविता अग्रवाल, कल्पना मांगलिक, राजश्री मिश्रा, प्रीति गुप्ता, रीना गर्ग आदि उपस्थित थीं।