: जमीन हड़पने को छोटे भाई की पत्नी और बेटियों के साथ जमकर की मारपीट
Tue, May 14, 2024
Agra. जमीन और जायदाद के लिए खून के रिश्ते भी पानी हो रहे हैं। अपनी जमीन के साथ-साथ अन्य भाइयों की जमीन और जायदाद हड़पने के लिए कुछ लोग रिश्तों को पूरी तरह से तार तार कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सदर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां गांव की जमीन और मकान को अपने नाम करने के लिए दो बेटियों और उसकी मां को बेरहमी से पीटा गया। इस घटना को उन पीड़ित बेटियों के ताऊ ने अंजाम दिया। घायल अवस्था में दो बेटियां आगरा के जिला अस्पताल इलाज और मेडिकल के लिए पहुंची थी तभी पत्रकारों से उन्होंने अपना दर्द साझा किया।
पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर का है। घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंची नेहा और निकिता का रो रोकर बुरा हाल था। दर्द की चलते दोनों बुरी तरह से कराह रही थी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर उनका मेडिकल हुआ। प्राथमिक उपचार मिलने के बाद जब इन पीड़ितों से घटना की जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उनके ताऊ उनके गांव की जमीन और मकान को हड़पना चाहते हैं। आज जब घर पर ना पिता थे और ना ही भाई। ऐसे में उन्होंने घर पर हमला बोल दिया। ताऊ और उनके चार-पांच लड़कों के साथ-साथ उनके रिश्तेदार भी घर पर आ धमके। उन्होंने लाठी डंडों से बेरहमी से मां और उन्हें पीटना शुरू कर दिया।
एक पीड़िता ने बताया कि बहन और मां पर जब वह हमला कर रहे थे तो उसने विरोध किया तो उसे भी बेरहमी से मारा पीटा। वह नीचे गिर गई तो उसके पेट में लात मारते रहे। वे अपनी जान के लिए भीख मांगते रही गिरती रही लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा और लगातार मारते रहे।
पहले भी कर चुके हैं हमला
पीड़िता ने बताया कि जमीन और जायदाद के लिए पहले भी हमला कर चुके हैं। इस हमले में उनके रिश्तेदार भी पूरा सहयोग करते हैं। उनका सिर्फ एक ही भाई है जो छोटा है और पढ़ रहा है। इसलिए लड़ाई झगड़ा नहीं चाहते लेकिन ताऊ की नीयत उनकी जमीन पर खराब हो चुकी है। वह किसी भी कीमत पर उसे लेना चाहते हैं। इसलिए आज मौका लगते ही उन्होंने जानलेवा हमला कर दिया
पुलिस से की शिकायत
पीड़िता का कहना है कि अब उन्होंने पुलिस से भी शिकायत की है लेकिन देखना होगा कि पुलिस उनकी कितनी मदद करती है और ताऊ के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है। उन्होंने ना बेटियों को देखा और ना ही अपने भाई की पत्नी को, उन्हें सिर्फ दिखाई दी तो गांव की जमीन और जायदाद जिसके लिए उन्होंने खून के रिश्तों को भी पानी कर दिया।
: पर्यटन पुलिस ने निभाया वादा : ऑटो चालक को गिरफ्तार कर पर्यटक को लौटाया आभूषण से भरा बैग
Tue, May 14, 2024
आगरा. तीन महीने से जिस ऑटो चालक को पर्यटन पुलिस ढूंढ रही थी आखिरकार वह गिरफ्त में आ ही गया। पर्यटन पुलिस ने ऑटो चालक से आभूषण वाले बैग को लेकर पूछताछ की तो वह मुकर गया लेकिन उसकी पत्नी ने पति का सारा राज खोल दिया। ऑटो चालक की पत्नी ने बताया कि लगभग 3 महीने पहले वह आभूषण से भरा एक बैग लेकर आए थे जो घर पर ही है। पुलिस ने ऑटो चालक के घर से आभूषण से भरा हुआ बैग बरामद किया और ऑटो चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
पूरा मामला थाना पर्यटन से जुड़ा हुआ है। घटना फरवरी माह में हुई थी। किन्नरों का एक ग्रुप ताजमहल भ्रमण के लिए आया था। पीड़ित पर्यटक ने ताजमहल जाने के लिए एक ऑटो हायर किया जिसमें वह अपनी सहेली और उसके हस्बैंड के साथ बैठकर ताजमहल पहुंची लेकिन उस ऑटो में पर्यटक का सोने के आभूषण से भरा हुआ बैग छूट गया। उसने ऑटो को रोकने का प्रयास किया लेकिन ऑटो चालक उसे लेकर फरार हो गया। उसने फिर पर्यटन पुलिस से शिकायत की थी। पर्यटन पुलिस ने भी शिकायत को गंभीरता से लिया था और कई ऑटो चालकों से पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज में वह ऑटो कैद भी हुआ लेकिन नंबर साफ नहीं दिख रहा था जैसे उसकी उसे समय गिरफ्तारी नहीं हो पाई।
ताज सुरक्षा एसीपी सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि उस समय पर्यटक काफी निराश हो चुका था लेकिन हमारे पर्यटन थाने की इंस्पेक्टर नीलम ने उन्हें मायूस नहीं होने दिया। उन्हें प्रॉमिस किया कि आपका आभूषण वाला बैग ढूंढकर सपुर्द किया जाएगा। इस ऑटो ड्राइवर को ढूंढने के लिए कई टीम काम कर रही थी। आज ड्यूटी पर जा रहे सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार को उस घटना से संबंधित जाना पहचाना ऑटो दिखाई दिया। शक के आधार पर ऑटो चालक को पकड़ा और शक्ति से पूछताछ की तो ऑटो चालक ने किसी भी तरह की इस तरह की घटना और बैग मिलने से इनकार किया। इसके बाद ऑटो चालक की पत्नी से पूछताछ की तो उसने अपने पति की करतूत का खुलासा कर दिया। जिसके बाद उस ऑटो चालक के घर से आभूषण वाला बैग बरामद किया। आभूषण वाला बैग मिलने पर पर्यटक को सूचित किया गया। सूचना पर पर्यटक आज आगरा पहुंचा और पर्यटन पुलिस ने उसे आभूषण से भरा बैग लौटाया।
3 महीने पहले खोए हुए बैग को वापस पाकर पर्यटक काफी उत्साहित नजर आए। क्योंकि उसमें उसकी सोने चांदी की आभूषण थे। सभी आभूषण वापस मिलने पर पर्यटक ने आगरा पुलिस और पर्यटन पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया। उसने बताया कि वह ताजमहल भ्रमण के लिए आई थी। उस दौरान उसके साथ यह घटना घटी। बैग के ऑटो में छूट जाने और न मिलने से वह काफी परेशान थी। पुलिस ने भी उसे दिलासा दिया था कि तुम्हारा बैग जरूर मिल जाएगा लेकिन उसे ना उम्मीद थी। आज पर्यटन पुलिस ने उसकी नाउम्मीद को उम्मीद में बदल दिया इसलिए पर्यटन पुलिस का आभार है।
: मां पीताम्बरा देवी का प्राकट्य उत्सव एवं स्थापना दिवस समारोह 15 को
Tue, May 14, 2024
वजीरपुरा स्थित प्राचीन सीताराम मंदिर में आयोजित होगा भव्य-दिव्य समारोह
मां पीतांबरा के अभिषेक से आरंभ होगा उत्सव, फूल बंगला में देंगी मां दर्शन, होगी प्रसादी
5001 आहुतियों के साथ संपन्न होगा वैदिक हवन, मां पीतांबरा के 108 नामों का होगा स्मरण
आगरा। सत्ता की देवी, शत्रु विनाशनी, वाक् सिद्धि दायिनी मां पीतांबरा के प्राकट्य उत्सव पर आगरा नगरी में भव्य दिव्य समारोह आयोजित होगा। वजीरपुरा स्थित सीताराम मंदिर में आयोजित होने जा रहे समारोह के आमंत्रण पत्र का विमोचन सोमवार को किया गया।
मंदिर महंत अनंत उपाध्याय ने बताया कि 15 मई, दिन बुधवार को मां पीतांबरा सेवा समिति द्वारा मां पीतांबरा देवी का प्राकट्य उत्सव मंदिर परिसर में मनाया जाएगा। वैशाख कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मां पीतांबरा का प्राकट्य हुआ था। अशोक उपाध्याय और मनीष अग्रवाल ने बताया कि उत्सव का आरंभ प्रातः अभिषेक से होगा। माता के विग्रह का पंचगव्य, पंचामृत, फलामृत, इत्र आदि से अभिषेक होगा। प्रातः दस बजे 5001 आहुतियों के साथ हवन एवं फूल बंगला सजेगा। दोपहर 3 बजे से प्रसादी का वितरण होगा। सायं 7 बजे श्रीजी बैंड द्वारा आरती होगी। रात्रि 9 बजे आतिशबाजी के साथ उत्सव का समापन किया जाएगा। प्राकट्य उत्सव समारोह के आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर अशोक उपाध्याय, अजय उपाध्याय, अरुण उपाध्याय, मुकेश शर्मा, कृष्णा मिठास, पंकज शास्त्री, मनीष अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, आयुष, हनी, बॉबी, प्रदीप सैनी आदि उपस्थित रहे।
हर मनोकामना पूर्ण करती हैं मां पीतांबरा
यूं तो सीताराम मंदिर में मां पीतांबरा के विग्रह की स्थापना 2021 में की गयी थी किंतु इससे 10 वर्ष पूर्ण माता के विग्रह स्थापना के लिए हवन और अनुष्ठान किये जा रहे थे, जोकि आज भी पंडित मुकेश शर्मा और अनंत उपाध्याय द्वारा किये जा रहे हैं। महंत अनंत उपाध्याय ने बताया कि मंदिर 400 वर्ष प्राचीन है। सीताराम और दक्षिणमुखी हनुमान जी के विग्रह यहां आरंभ से ही पधारे हुए हैं। मंदिर में मां पीतांबरा का विग्रह पधारने के कुछ समय बाद ही परिसर में खड़े नीम के पेड़ में स्वतः ही भैरव नाथ की मुखाकृति उभर आई। मां पीतांबरा को सत्ता की देवी कहा जाता है। इसलिए आये दिन यहां राजनीतिक लोग अनुष्ठान करवाते हैं। गुप्त नवरात्र में मां की विशेष पूजा सेवा होती है। मंदिर में मां के विग्रह स्थापना में श्याम मुरारी का विशेष सहयोग रहा।
मंदिर में रहकर पुरी के पूर्व शंकराचार्य निरंजन देव तीर्थ महाराज ने शिक्षा ग्रहण की थी। वहीं स्वामी करपात्री जी महाराज और पुरी के वर्तमान शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती भी यहां प्रवास कर चुके हैं।