: 23 से 27 अगस्त तक होगा जन्माष्टमी महोत्सव, श्रीमहालक्ष्मी का आशीर्वाद ले भक्त मंडल ने की घोषणा
Mon, Jul 1, 2024
बल्केश्वर स्थित श्रीमहालक्ष्मी मंदिर में अर्पित की गयी माता की दिव्य पोशाक, सजा भव्य फूलबंगला
श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा आयोजित किया जाएगा 16वां जन्माष्टमी महोत्सव
आगरा। 23 से 27 अगस्त के मध्य भव्यता से मनाया जाएगा जन्माष्टमी महोत्सव। 16 वें जन्माष्टमी महोत्सव की घाेषणा श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल ने माता का आशीर्वाद लेकर की।
रविवार को बल्केश्वर स्थित श्रीमहालक्ष्मी मंदिर में श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा माता को दिव्य पोशाक अर्पित कर भव्य फूलबंगला सजवाया गया। इसके साथ ही अगस्त माह में हाेने जा रहे 16 वें जन्माष्टमी महोत्सव की धाेषणा अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की। उन्होंने बताया कि विगत 15 वर्षाें से मंदिर परिसर में पांच दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव भव्यता के साथ मनाया जाता है। जिसका आरंभ वैदिक हवन एवं मेहंदी उत्सव के साथ होता है। इसके बाद श्रीखाटू श्याम जी की निशान यात्रा, मां लक्ष्मी की पोशाक यात्रा, भजन संध्या एवं प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर ट्रस्ट्री राम मोहन कपूर और सतीश गोपाल कपूर ने कहा कि जन्माष्टमी महोत्सव हर वर्ष नवीनता के साथ आयोजित किया जाता है। इस बार का आयोजन पीत रंग से सराबाेर होगा। आयोजन की घाेषणा के बाद पूरे वर्ष सेवा कार्य में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। दालबाटी चूरमा के स्नेह भाेज के साथ सभी ने मेल मिलाप कर आगे की रूपरेखा पर चर्चा की।
इस अवसर पर महामंत्री अशाेक सिंघल, कोषाध्यक्ष विकास मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज जैन, अविनाश राणा, मुख्य संरक्षक दिलीप बंसल, विशाल बिंदल, संजीव अग्रवाल, रवि खंडेलवाल, मोहन गर्ग, अमित गुप्ता, निर्भय मित्तल, आशीष सक्सेना, प्रदीप गोयल, आशीष गोयल, अमित गुप्ता, गौरव अग्रवाल, पवन जैन, अंशुल, भोलानाथ, दीपक अग्रवाल, अजय गुप्ता, राम कुमार अग्रवाल, रीतेश गुप्ता, सुमित अग्रवाल, अश्वनी कुमार अरोड़ा, हेमेंद्र मोहता, आदर्श नंदन गुप्त, अनिल अग्रवाल, मनीष, रोहित, विनोद, नीरज बांदिल आदि उपस्थित रहे।
: वर्तमान को सम्भालें तो संवर जाएगा भविष्य
Mon, Jul 1, 2024
अग्रवाल युवा संगठन ने अग्रवाल समाज के 125 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
नवनिर्वाचित आईपीएस राजीव अग्रवाल का भी हुआ सम्मान
आगरा। आप वर्तमान को सम्भालें। भविष्य खुद ब खुद संवर जाएगा। आज की युवा पीढ़ी ही देश और समाज का भविष्य है। कुछ ऐसे ही वक्तव्य के साथ मुख्य अतिथि सुरेश चंद गर्ग, आगरा सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, भगवान दास बंसल, डॉ. अमित अग्रवाल व संजय सिंघल ने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का शुभारम्भ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में अग्रवाल युवा संगठन द्वारा अग्रवाल समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 125 विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मेधावी विद्यार्थियों को विनोद अग्रवाल संस्थापक, विनय अग्रवाल मुख्य संरक्षक अखिल बंसल संरक्षक सहित मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। नवनिर्वाचित आईपीएस राजीव अग्रवाल ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मेहनत का फल हमेशा सफलता ही होता है, चाहे वह किसी रूप में हो। इसलिए मेहनत में कभी पीछे न रहें।
संगठन के अध्यक्ष गणेश कुमार बंसल ने आए हुए सम्मानित अतिथियों का माला दुपट्टा से सम्मान किया। महामंत्री अम्बुज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक अंशुल बंसल, जितेंद्र अग्रवाल, निखिल अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रिनेश मित्तल, संजय अग्रवाल, प्रियाकांत बंसल, राकेश अग्रवाल, अमन अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, अभिजीत मोदी, शिव अग्रवाल, आयुष सिंघल, लविश जैन, शिवम गर्ग, मोहित अग्रवाल, अश्वनी अग्रवाल, विवेक गर्ग, जिनेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, सचिन गोयल, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद थे।
जनता व अधिकारियों के बीच डिजिटल माध्यम को मजबूत बनाएंगे राजीव अग्रवाल
नवनिर्वाचित आईपीएस राजीव अग्रवाल मे कहा जनता व पुलिस, प्रशासन के बीच डिजिटल माध्यम बहुत उपयोगी नहीं हो पाया है। इसके प्रयोग को बढ़ाने से जनता और प्रसासन के बीच की दूरी को काफी हद तक कम किया जा सकता है। लोग या तो समय के अभाव या फिर डर के कारण पुलिस के पास जाने से कतराते हैं। मैं निजि स्तर पर इसका पूरा प्रयास करूंगा। जिससे जनता को भरोसा पुलिस को ऊपर बढ़े। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा रणनीति तैयार करके ही आगे बढ़े और अपने सीनियर से सलाह जरूर लें। सफलता मिलेगी।
: चाचा रखता है गंदी नीयत, माँ-बेटी पर जान से हमला करने का भी आरोप
Thu, Jun 27, 2024
Agra. आगरा में रिश्ते लगातार तार तार हो रहे हैं। कलंकित करने वालों को न ही रिश्तों की कोई फ़िक्र है और न ही समाज का। यही नहीं समाज को शर्मसार करने वाले इन लोगों को कानून का भी कोई भय नहीं है। एक दिन पूर्व ही थाना खंदौली से आगरा को कलंकित करने वाली खबर आई थी, जिसमें पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। वहीं बुधवार को थाना हरी पर्वत क्षेत्र अंतर्गत भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पर रिश्ते कलंकित करने के साथ-साथ जान से मारने का प्रयास किया गया है। पीड़ितों का आगरा पुलिस पर भी गंभीर आरोप है, पीड़ितों का कहना है कि पुलिस हमारी पीड़ा को नहीं सुन रही।
जिला अस्पताल आगरा में बुधवार को दोपहर मां-बेटी को परिवार के सदस्य गंभीर अवस्था में उपचार कराने के लिए पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दोनों मां बेटी का उपचार किया। इस दौरान बेटी बुरी तरह रोती दिखाई दे रही थी। बेटी के आँसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे, जबकि वह बुरी तरह लहू लुहान थी। बस एक ही बात कह रही थी कि हमें चाचा मार डालेंगे, मम्मी पापा को जान से मार देंगे। हम पर चाचा गंदी नीयत रखते हैं। यह सुनकर चिकित्सक भी दंग और हैरान थे। बमुश्किल उसको चुप कराया गया।
पीड़िता से बात की तो उसने बताया कि वह 11 बस्ती थाना हरी पर्वत क्षेत्र की रहने वाली है। परिवार में गमी का माहौल था। परिवार के सभी सदस्य गमी में पहुंचे हुए थे तभी पीछे से चाचा ने हमला बोल दिया। मम्मी और मुझको बुरी तरह मारा पीटा, उसके हाथ में बहुत मोटा कड़ा था, जिससे वह लगातार वार कर रहा था। पीड़िता की और उसकी मां की आंख पर बमुश्किल बची थी। दोनों का मुंह बुरी तरह सजा हुआ था।
पीड़िता ने बताया कि चाचा की नीयत ख़राब है, वह मुझ पर बुरी नज़र रखता है और खुलेआम कहता है कि तुझे छोड़ूंगा नहीं। यही नहीं उनके द्वारा खुलेआम चुनौती दी जाती है कि तेरे मम्मी-पापा को मार डालूंगा नहीं तो मेरे पास आजा। पीड़िता की बहन का कहना था चाचा हमारे मकान पर कब्जा करना चाहता है। हम तीन चार बहनें हैं, सबसे बड़ी बहन पर बुरी नीयत रखता है। उन्होंने बताया कि चाचा आकाश, विशाल और विकास ने बुधवार को घर में घुसकर बुरी तरह मारा पीटा और लहूलुहान कर दिया। मां की तबियत तो बहुत ख़राब है। पीड़िता का कहना था कि पुलिस भी इस मामले में रूचि नहीं दिखा रही। इस दौरान जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने दोनों मां बेटी का उपचार किया और घर भेज दिया।