: पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला 29 से, मुख्यमंत्री ने किया पोस्टर का विमोचन
Tue, Sep 17, 2024
फरह के पंडित दीनदयाल धाम में होगा चार दिवसीय आयोजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया निमंत्रण स्वीकार
दर्जनों सांस्कृतिक, आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ सतपाल महाराज की होगी प्रवचन सभा
आगरा। फरह के पं. दीनदयाल धाम में 29 सितंबर से आयोजित होने जा रहे चार दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला का पोस्टर विमोचन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने लखनउ आवास 5, कालीदास मार्ग पर किया। उनके इस अवसर पर आयोजन समिति के संरक्षक राकेश गर्ग(उप्र लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष), मंत्री मनीष अग्रवाल रावी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक भी उपस्थित रहे।
संरक्षक राकेश गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप्र सरकार के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया और मेले के निमंत्रण को स्वीकार किया।
अध्यक्ष एडवोकेट सोहन लाल शर्मा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेले की पूर्व संध्या पर 28 सितंबर को 31 जोड़ों की उपस्थिति में सुंदर कांड एवं भजन का कार्यक्रम मेला परिसर स्थित मंदिर में किया जाएगा।
मेला मंत्री मनीष अग्रवाल रावी ने बताया कि 29 सितंबर को मेले के शुभारंभ के अवसर पर उत्तराखंड सरकार के मंत्री सतपाल महाराज के प्रवचन एवं आध्यात्मिक सभा का आयोजन किया जाएगा।
इससे पूर्व सुबह कलश यात्रा निकाली जाएगी। शुभारंभ के साथ मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं की शुरुआत होगी। सर्वप्रथम रंगोली प्रतियोगिता होगी, जिसमें मुख्य अतिथि महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य होंगी। चारों दिन कार्यक्रम प्रातः से लेकर मध्य रात्री तक चलेंगे।
प्रथम दिन ये होंगे आयोजन
संस्कृति विभाग के सहयोग से लोकगायन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम। आध्यात्मिक प्रवचन सभा एवं संकीर्तन, विद्या मंदिरों के विद्यार्थियों द्वारा रंगमंचीय कार्यक्रम, रसिया दंगल होंगे।
द्वितीय दिवस पर कार्यक्रम
हवन, जन्मोत्सव, बधाई गीत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, नाट्य प्रस्तुति पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर आधारित, ध्येय गीत, उत्तर प्रदेश के जनपदों की कला पर आधारित कार्यक्रम, एकात्ममानव दर्शन विषय पर गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम (बृजवंदना, महारास, घरकुला, मयूर नृत्य, फूलों की होली एवं अन्य जनपदीय लोक नृत्य), राष्ट्रीय कवि सम्मलेन,
तृतीय दिवस पर होगा गौ पूजन और कुश्ती
कामधेनु गौशाला दीनदयाल धाम पर गौ पूजन एवं स्वस्थ गौवंश प्रतियोगिता, राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय पर विचार, श्रीराम स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता, विश्व पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी एवं परिचर्चा, महिला लोकगीत प्रतियोगिता, विराट कुश्ती दंगल होगा। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांस्कृतिक कार्यक्रम, डांडिया नृत्य एवं गायन (संगीतमय प्रस्तुति), श्री राधा कृष्ण के विभिन्न स्वरूपों पर आधारित झांकियां, भजन होंगे।
चतुर्थ दिवस पर होंगे सम्मान समारोह
मेधावी छात्र सम्मान, बृज श्री सम्मान एवं संत समागम, राष्ट्र निर्माण में मातृ शक्ति की भूमिका विषय पर गोष्ठी, किसान एवं ग्रामीण विकास संगोष्ठी, सहयोगी संस्थाओं, स्टॉल धारकों, समस्त कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान होगा। मेले का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन होगा।
: गुलाबी परिधान में सजकर स्वागत करेंगे मिथिलावासी श्रीराम बारात का
Tue, Sep 17, 2024
घरातियों ने श्रीजनकपुरी महोत्सव के तीनों दिनों के लिए निश्चित किए परिधान
समान परिधानों में अलग ही नजर आएंगे जनकपुरीवासी
आगरा। श्रीराम की बारात का स्वागत मिथिलावासी गुलाबी रंग की पोशाक में करेंगे। सभी घराती (श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्य) जनकपुरी महोत्सव के तीनों दिन समान रंग की पोशाक में अलग ही नजर आएंगे। सिया को ब्याहने आ रहे श्रीराम की बारात के लिए जनकपुरी में बेहद उत्साह है। घर-घर को सजाने से लेकर खुद संजने संबरने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। हर वर्ष से कुछ अलग करने का प्रयास है, जिससे कोठी मीना बाजार में सज रही जनकपुरी इस वर्ष कुछ खास रहे और कुछ अलग छाप छोड़कर जाए, जो यादगार रहे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल व महामंत्री राहुल सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी सदस्यों के परिधानों का नाम लेकर ड्रेस बनने के लिए भेजी जा चुकी हैं। जनकपुरी के पहले दिन 29 सितम्बर को सभी घराती गुलाबी रंग के कुर्ते के ऊपर सफेट जेकेट में बारात का स्वागत करेंगे। दूसरे दिन 30 सितम्बर को सभी जनकपुरीवासी सफेद कुर्ता पजामा पहनेंगे और वैदेही की विदाई के दिन 1 अक्टूबर को पीताम्बरी कुर्ता पहनेंगे।
हल्दी के दिन पीली और मेहंदी के दिन हरी पोशाक पहनेंगी मिथिला की महिलाएं
महिलाओं ने भी हर मंगल कार्य के अनुसार अलग-अलग ड्रेस पहनने की सूची तैयार कर ली है। श्रीजनकपुरी आयोजन समिति की संरक्षक मधु बघेल व अध्यक्ष प्रीति उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी महिलाएं हल्दी के दिन पीली और मेहंदी के दिन हरे रंग की पोशाक पहनेंगी। वहीं सीता जी की सखियों के लिए एक समान ड्रेस तैयार की गई है। सियाराम के विवाह को लेकर जनकपुरी की महिलाओं में काफी उत्साह है। जनकपुरी को सजाने के साथ खुद भी सजने संवरने की तैयारियां चल रही हैं। आज माधवी मण्डल की सदस्याओं ने श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के कार्यालय में आयोजित आरती में भाग लिया। जिसमें आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, गौरव राजावत, राहुल चतुर्वेदी, हेमन्त भोजवानी, राहुल सागर, मुनेंद्र जादौन, बल्ले भाई, अनुराग उपाध्याय, राजीव शर्मा के साथ उषा बंसल, आभा जैन, पुष्पा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, रजनी गोयल, शिल्पी अग्रवाल, उषा मित्तल, माधवी अग्रवाल, मधु गोयल, वंदना अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।
: अखण्ड रामायण का हवन के साथ हुआ विश्राम, सियाराम के खूब लगे जयकारे
Tue, Sep 17, 2024
राजा दशरथ संतोष शर्मा के निवास पर अखण्ड रायामण का पाठ सम्पन्न
जोर शोर से चल रहीं पुरुषोत्तम श्रीराम की बारात की तैयारियां
आगरा। सियाराम के जयकारे और भक्ति भाव मे लीन राजा दशरथ का परिवार और श्रद्धालु। हर तरफ भक्ति की बहती धारा और संगीत के सुरो में पिरोए हुए श्रीमद्रामायण की चैपाईयां। सोमवार को प्रातः राजा दशरथ (संतोष शर्मा) के निवास बाग फरजाना में प्रारम्भ हुई अखण्ड रामायण का समापन आज विधि विधान व हवन के साथ हुआ। बाल्यकाल से लेकर अयोध्या काण्ड तक भक्तों ने श्रीमद्रामायण का आनन्द लिया।
सुन्दर काण्ड के दौरान जहां बजरंग बली हनुमान के जयकारे गूंज रहे थे वहीं श्रीराम के राजतिलक के दौरान सियाराम के जयकारे के उद्घोष गूंज रहे थे। परिवार के सदस्यों संग राजा दशरथ के स्वरूप संतोष शर्मा ने भी रामायण पढ़ी। श्रीराम के राज तिलक के अवसर पर मेवाओं को भक्तों में बांटा गया। आरती के उपरान्त हवन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण से सम्पन्न हवन में संतोष शर्मा व उनकी धर्मपत्नी ललिता शर्मा सहित समस्त श्रद्धालुओं ने आहूति दी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रखर शर्मा. युक्ति शर्मा, संजय शर्मा, राजकुमार, ममता शर्मा, ललिता, युक्ति शर्मा, सुरेश उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, विवेक, मनीष आदि उपस्थित थे।
राजा दशरथ ने किया सिद्धेश्वर महादेव का पूजन, ढोल नगाड़ों संग हुआ स्वागत
राजा दशरथ और महारानी कौशल्या का स्वागत ढोल नगाड़ों संग एचआई जी फ्लैट्स के निवासियों ने भव्यता से श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में किया। अयोध्या नगरी की तरह कॉलोनी में सजावट कर दशरथ परिवार का अद्भुत स्वागत किया गया। सर्वप्रथम राजा दशरथ के स्वरूप संतोष शर्मा ने सर्वप्रथम सिद्धेश्वर महादेव का परिवार संग विधि विधान से पूजन किया। स्वागत समिति के डॉ हरि नारायण चतुर्वेदी, प्रो बी डी शुक्ला, अनिल शर्मा, महेश उपाध्यय, अनिल खन्ना, अनिल अग्रवाल, विनय शिवहरे सिद्धार्थ चतुर्वेदी, निलेश शाह, कमल शर्मा, अरविंद मुद्गल, नंद लाल, सुप्रिया चतुर्वेदी ने तिलक लगाकर व पुष्पवर्षा कर संतोष शर्मा व उनकी धर्मपत्नी ललिता शर्मा की आरती कर जोशीला स्वागत किया। सम्मान समारोह आयोजन की विशेष उपाब्धि यह रही की 225 फ्लैट्स की इस कॉलोनी में प्रत्येक परिवार ने पूरे परिवार के साथ राजा दशरथ और महारानी कौशल्या का स्वागत किया। संचालन प्रोफेसर बी डी शुक्ला, सहयोग संचालन कमल शर्मा, सलिल शाह, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, हरि नारायण चतुर्वेदी, अनिल शर्मा, डाक्टर संजय मिश्रा, बी पी सिंह, राज बंसल, मनीष चंद्र, विशिष्ठ अतिथि डॉ. कैलाश सारस्वत, चंद्रवीर सिंह, अम्बा प्रसाद गर्ग, भूपेन्द्र सिंह, श्याम बिधौलिया, शेखर हरित, रामबाबू अग्रवाल अदि उपस्थित थे।