Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन ने किया आतंकी हमले का विरोध, पाकिस्तान और आतंकवाद का फूंका पुतला

आगरा। कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के विरोध में द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन द्वारा आज हींग की मंडी तिराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई और पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा।

फैडरेशन के अध्यक्ष श्री विजय सामा ने कहा, “अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाई जाए। जो देश आतंकवाद को पोषित करता है, मानवता और सिद्धांतों से कोसों दूर है, उसका पूरी मजबूती से मुकाबला होना चाहिए। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह से अपील करते हैं कि पाकिस्तान की इस कायरता का सख्त जवाब दिया जाए और एक बार आर-पार की निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए।”

उन्होंने आगे कहा कि, “देश की सुरक्षा सर्वाेपरि है। हर व्यापारी सरकार के साथ खड़ा है और जरूरत पड़ी तो सेना में शामिल होने को भी तैयार है। व्यापार बाद में होता रहेगा, पहले देश है।”

इस विरोध प्रदर्शन में जूता उद्योग से जुड़े सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे, जिनमें मुस्लिम कारोबारी भी शामिल थे। सबका एक ही स्वर था कि अब और नहीं, आतंकवाद को जड़ से समाप्त करना होगा।

प्रमुख उपस्थितजन
नरेंद्र पुरुस्नानी, प्रमोद गुप्ता, अजय महाजन, गोवर्धन, संजय अरोड़ा, धर्मपाल कश्यप, चंद दीवान, प्रदीप मेहरा, तीरथ, राकेश महाजन, सोमनाथ, अमित क्वात्रा सहित अनेक व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन