: गिर्राज धरण हम तेरी शरण..जयकारों से गूंज उठा श्रीमहालक्ष्मी मंदिर परिसर
Sun, Nov 3, 2024
आगरा। दिव्य− भव्य, अनुपम छवि देख गिर्राज धरण की हर किसी के मुख से निकला गिर्राज धरण हम तेरी शरण। परिक्रमा लगाते भक्त सैंकड़ों भक्त बस टक टकी लगाए अपने आराध्य को देखे जा रहे थे और गोवर्धन महाराज की जयकार लगाते जा रहे थे।
श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा बल्केश्वर स्थित श्रीमहालक्ष्मी मंदिर परिसर में गोवर्धन पूजन आयोजित किया गया। 15 फुट के गोवर्धन महाराज का पूजन तीन कुंतल अन्नकूट की प्रसादी, खील, बताशे से हुआ। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, ट्रस्टी राम माेहन कपूर और सतीश गोपाल ने दूध की धार चढ़ाकर और आरती कर पूजन कर शुभारंभ किया। पूजन के बाद भक्तों ने अन्नकूट की प्रसादी, कढ़ी, चावल, बाजरा भात आदि प्रसादी का आनंद लिया।
व्यवस्थाएं अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मंत्री अशाेक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, भाेलानाथ, आशीष सक्सेना, मनोज जैन, राकेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, विशाल, अमित, अंति गुप्ता, ध्रुव अग्रवाल, राहुल, इंद्र गोपाल, संदीप अग्रवाल, दिलीप बंसल, सुमित बंसल, विनोद राठौड़, गौरव अग्रवाल, नवीन सिंघल, मुकेश गुप्ता, अनिल मित्तल आदि ने संभालीं।
: श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में गूंजा…श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहयो
Sun, Nov 3, 2024
आगरा। जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में गोवर्धन पूजा उल्लास के साथ आयोजित की गयी। मंदिर परिसर में गोवर्धन महाराज के स्वरूप की हजारों भक्तों ने खील बताशे और दूध के साथ पूजा कर परिक्रमा की। 251 किलो अन्नकूट की प्रसादी का भाेग लगाया गया।
अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि गोधन से 6 फुट के गोवर्धन महाराज की सजीव सा स्वरूप विशेषज्ञ कलाकारों द्वारा बनाया गया। देर रात तक भक्तों की अंतहीन कतार पूजन कर प्रसादी ग्रहण करती रही। अन्नूकूट प्रसादी की सेवा रविंद्र कुमार बंसल, भंडारा सेवा मनीष गोयल और पोशाक श्रंगार सेवा संदीप सिंह की ओर से रही। श्याम बाबा का रंग बिरंगे पुष्पों से श्रंगार किया गया। उन्होंने बताया कि अब देव उठनी एकादशी 11 नवंबर को श्रीखाटू श्याम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
: सीताराम मंदिर में गूंजा पूंछरी के लौठा की जय…मानसी गंगा की जय
Sun, Nov 3, 2024
आगरा। वजीर पुरा स्थित प्राचीन सीताराम मंदिर में मानसी गंगा, हर गंगे, गोवर्धन की जय बोलो के जयकारों के साथ गोवर्धन महाराज की पूजा की गयी।
सात फुट के गोवर्धन महाराज के स्वरूप की महंत अनंत उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, पंकज शास्त्री, मुकेश शर्मा ने सर्वप्रथम पूजा की। इसके बाद भक्तों को विधि विधान से पूजन अर्चन करवाया। भक्तों ने दूध की धार से गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगायी। 51 किलो अन्नकूट की प्रसादी का भंडारा भक्तों में वितरित किया गया। देर रात तक मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। रात्रि में मंदिर परिसर स्थित श्रीपीताम्बरा माता के मंदिर के समक्ष भक्तों ने हवन भी किया।
इस अवसर पर मनीष अग्रवाल, अरुण उपाध्याय, अजय उपाध्याय, संदीप अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, डॉ संजीव नेहरू, मनोज वर्मा, मोहित, हनी, रामबाबू आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।