आगरा। आज दिनांक 20 जून 2025 को वंदनिया माताजी एवं अखंड ज्योति के शताब्दी समारोह की ज्योति कलश रथ यात्रा का एत्मादपुर तहसील के 108 गाँवों का भ्रमण कर एक्सप्रेस वे के निकट नगला चंदन पर प्रवेश किया। जहाँ पर आगरा नगर के कई गायत्री परिजनों ने पहुँच कर बहुत ही भव्य स्वागत व पूजन किया।
रथ यात्रा नगला चंदन से जलेसर रोड महादेवी नगर, टेढ़ी बगिया विकास नगर, अंजनि विहार, कालिन्दी विहार, शिवानी वाटिका, कृष्णा पैराडाइज, मोहन नगर, नूनहाई, दुर्गा नगर पर दीपयज्ञ कराते हुए गायत्री शक्तिपीठ शाहदरा पर विश्राम लिया।
रथ यात्रा का स्वागत क्रमशः सत्यपाल बघेल, प्यारे लाल परिहार, मन्जू मिश्रा, जयन्तीप्रसाद कुशवाहा, गंगाश्री, सर्वेश मिश्रा, रामदेवी कटियार, रविमोहन कुलश्रेष्ठ, उपेंद्र, मनोरमा देवी ने किया।
रथ यात्रा में उपजोन समन्यवयक सुरेश चन्द्र यादव के नेतृत्व के साथ विजयपाल बघेल, जिला समन्वयक सुरेश चन्द्र सक्सेना, जिला युवा संयोजक गिरधर गोपाल, मुकेश शर्मा, राजवीर सिंह, एस.के. मिश्रा, सुमन सिसोदिया, सुखवासी लाल वानप्रस्थी आदि का सहयोग रहा।