: आगरा रेल मंडल में चलाया गया स्वच्छता अभियान, यात्रियों को भी किया जागरूक
Sat, Sep 23, 2023
Agra. आगरा रेल मंडल में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत “स्वच्छ रेल पटरी दिवस” मनाया गया। इस अभियान के अंतर्गत आगरा छावनी आगरा फोर्ट, मथुरा जं० सहित मंडल के सभी स्टेशनों के रेलवे ट्रैक एवं यार्ड पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। स्टेशनों की साफ़-सफाई के साथ रेलवे ट्रेक को स्वच्छ बनाया गया। इस अभियान के लिए नामित किये गए अधिकारियों द्वारा अभियान को परखा गया, साथ ही यात्रियों से फीडबैक भी लिया गया। इसके साथ ही स्टेशनों के रेलवे ट्रैक एवं यार्ड की नियमित तौर से साफ - सफाई किया।
इस दौरान स्टेशन पर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत गाड़ियों में सफ़र कर रहे यात्रियों से यात्रा के दौरान रेलगाड़ी तथा रेलवे ट्रैक पर गंदगी न फ़ैलाने का संदेश दिया गया। स्टेशनों पर उदघोषणा के साथ-साथ पोस्टरों, बैनरों, स्टीकरो एवं इलेक्ट्रोनिक डिस्प्ले बोर्ड द्वारा स्टेशन परिसर में गन्दगी न फैलाने और साफ़-सफाई बनाये रखने के प्रति जागरूक बनाया।
: शाहगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Sat, Sep 23, 2023
Agra. शाहगंज थाना क्षेत्र के खवासपुरा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई, वहीं एसीपी लोहामंडी भी घटनास्थल पर आ गई। लोगों से पूछताछ की और फिर कानूनी कार्रवाई को अंजाम देते हुए शव को पोस्टमार्टम गृह के लिए भिजवा दिया गया।
पूरा मामला शाहगंज के सराय ख्वाजा चौकी क्षेत्र के ख़्वासपुरा का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक विवाहिता ने सुसाइड कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। जब पूछताछ की गई तो पता चला कि पति मजदूर है और वह मजदूरी करने गया हुआ है। लोगों ने बताया कि मृतका की 3 साल पहले शादी हुई थी। ऐसा क्या हुआ कि विवाहिता ने सुसाइड कर लिया इसकी उन्हें भी जानकारी नहीं है।
मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। जिसके बाद पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही उसके पति व पारिवारिक जनों के साथ-साथ पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है जिससे घटना के सही तथ्य सामने आ सके।
: शॉपिंग स्टोर के बाहर से बाइक हुई चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
Sat, Sep 23, 2023
Agra. पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही के बाद भी शातिर चोरों के हौसले बुलंद है। शातिर चोर दिनदहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के सराय ख्वाजा पुलिस चौकी का है। अज्ञात चोर ने वी मार्ट के बाहर से एक बाइक को चुराया और रफू चक्कर हो गया। पीड़ित को बाइक चोरी होने की जानकारी हुई तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शातिर चोर बाइक चुराते हुए सीसीटीवी में भी कैद हुआ है।
सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर चोर काला चश्मा लगाए हुए हैं। अच्छे कपड़े पहने हुए हैं, कोई कह नहीं सकता कि वह चोर है। शातिर चोर ने अपने शातिराना अंदाज से बाइक को चुराया और रफू चक्कर हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई तो अज्ञात चोर का पता लग सका। सीसीटीवी में आप देख सकते हैं। काला चश्मा लगाए यह युवक पहले टहलता हुआ वी मार्ट में अंदर जाता है फिर बाहर निकाल कर आता है। एक बाइक के सहारे खड़ा हो जाता है जैसे यह बाइक उसी की हो। इधर उधर देखने के बाद चोर ने बाइक में मास्टर चाबी लगता है। कुछ देर बाद उसे पर बैठकर धीरे से बाहर निकलता है और स्टार्ट करके गाड़ी को लेकर फरार हो जाता है।
पीड़ित ने बताया कि वह वी-मार्ट सामान खरीदने आया था। सामान खरीदने के लिए अंदर गया जब बाहर आया तो उसकी बाइक बाहर नहीं थी। वी-मार्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करें तो एक शातिर युवक उसमें बाइक चुराते हुए कैद हुआ। सीसीटीवी के आधार पर उसने सराय ख्वाजा पुलिस चौकी को शिकायत दर्ज कराई है जिससे शातिर चोर पुलिस की पकड़ में आ सके और उसकी बाइक वापस मिल सके।