Sat 24 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: टूंडला पर नई दिल्ली - बनारस और नीलांचल ट्रैन का होगा ठहराव, केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Agra. 25 सितंबर 2023 को टूंडला जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12581/12582 बनारस -नई दिल्ली एवं गाड़ी संख्या 12875/12876 पुरी- आनंद विहार टर्मिनल, नीलांचल एक्सप्रेस दोनों ट्रेनो के ठहराव का शुभारंभ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारत सरकार एसपी सिंह बघेल एवं सांसद फिरोजाबाद डॉ. चंद्रसेन जादौन द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

नीलांचल एक्सप्रेस के टूंडला रुकने से ट्रेन टूंडला से वाराणसी जहाँ ज्योतिलिंग के दर्शन के लिए जाते हैं। फिर गया स्टेशन जहाँ भगवान बुद्ध के अनुयायी के लिए दर्शन के लिए जाते हैं। हिन्दू धर्म मे गया में तर्पण होते है। जगन्नाथपुरी धाम जैन धर्म के सबसे पवित्र स्थान में से एक सम्मेद शिखर के लिए पारसनाथ स्टेशन पहुँचकर जैन धर्म के अनुयायी दर्शन लाभ पा सकते हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने ट्रेनों के ठहराव को लेकर प्रयास किया था। एसपी सिंह बघेल ने बताया कि इन ट्रेनों के ठहराव से आगरा मंडल के जैन तीर्थ यात्रियों को शिखरजी, सैनिकों को उड़ीसा जाने में सुविधा रहेगी। निकट भविष्य में और भी ट्रेन जो आस पास की जनता के लिए सुगम रहें उनके ठहराव का भी आश्वासन दिया और साथ ही टूंडला को आगरा के समान ही प्रमुख स्टेशन और विश्वस्तरीय सुविधाएं जनता के लिए उपलब्ध करवाने का वादा किया।

उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र के आधुनिक विकास के लिए आयाम बनेगा, साथ ही अवगत कराया कि वर्तमान में अमृत भारत योजना के अंतर्गत फिरोजाबाद, शिकोहाबाद को भी विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

इस दौरान अपर मंडल प्रबंधक, सामान्य प्रयागराज मण्डल संजय सिंह ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि रेल यात्रियों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए उच्च कोटि यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये रेल प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है। भारतीय रेल के सभी स्टेशनों का तेजी से विकास किया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक टूंडला प्रेम पाल सिंह धनगर, NRUCC सदस्य एस. के गौतम, DRUCC मेम्बर रेलवे के अपर मण्डल रेल प्रबंधक संजय सिंह, उप मुख्य यातायात प्रबंधक टूंडला अमित सुदर्शन आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन