: पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले अपराधियों की संपत्ति को किया जप्त कर किया कुर्क
Wed, Oct 18, 2023
पुलिस ने 11 लाख 45 हजार की संपत्ति को कुर्ककर की कार्रवाई
आगरा/बाह। देश के कई राज्यों में अपना नेटवर्क फैलाकर लोगों से हेलोगैंग चलाकार ऑनलाइन ठगी करने वाले अपराधियों पर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई देखने को मिली है। 2 वर्ष पूर्ण हैलोगैंग के मामले में कई अपराधियों को जैतपुर और चित्राहाट पुलिस द्वारा कार्रवाई करके जेल भेजा गया था साथ ही पुलिस द्वारा अपराध करते हुए अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले कमलेश पुत्र मलखान सिंह निवासी तडहेता थाना जैतपुर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट धारा 14/1 उत्तर प्रदेश ग्रूबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अनुपालन में कार्रवाई की गई थी। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे हैं अभियान के कठोर करवाई निर्देशन में माननीय न्यायालय आयुक्त महोदय के आदेश पर मंगलवार को एसीपी बाह रविंद्र कुमार एवं थाना प्रभारी चित्राहाट महेंद्र सिंह भदोरिया ने पुलिस फोर्स के साथ तड़हेता गांव पहुंचे और अपराधी की संपत्ति को कुर्क करने के लिए लाउडस्पीकर द्वारा गांव में मुनादी कराई गई। पुलिस द्वारा गैंगस्टर के अपराधी के मकान, जमीन संपत्ति खेती की करीब 11 लाख 45 हजार 428 रुपए की संपत्ति को जप्त कर कुर्क किया गया है। पुलिस द्वारा मकान को सील कर कार्रवाई की गई है। इन अपराधी की संपत्ति को सील करने के बाद कोई भी क्रय विक्रय नहीं करेगा यदि कोई भी व्यक्ति क्रय विक्रय करते हुए पाया जाता है तो उसके वृद्धि कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी चित्राहाट महेंद्र सिंह भदोरिया ने बताया कि हेलो गैंग गैंगस्टर के आरोपियों पर आगे भी कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है जल्द ही देखने को मिलेगी।
: ताज कार्निवाल का हुआ शुभारंभ, लेज़र शो - हॉट एयर बैलून सफारी का लोगों ने उठाया आनंद
Wed, Oct 18, 2023
आगरा। आज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रो. एस.पी.सिंह बघेल, क्षेत्रीय विधायक डॉ जी एस धर्मेश और मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी के कर कमलों द्वारा शिल्पग्राम में कला, शिल्प, व्यंजन पर आधारित "ताज कॉर्निवल 2023" का भव्य शुभारंभ किया गया। साथ में जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी, एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ और संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश मिश्र मौजूद रहे।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रो. बघेल ने अपने संबोधन में अनुभव शेयर करते हुए बताया कि आगरा में खूबसूरत शाम बिता सकें, ऐसी जगह कहीं नहीं हैं। मंत्री ने कहा कि यह अच्छी बात है कि मंडल आयुक्त के निर्देशन में आगरा प्रशासन नाइट टूरिज्म कलर को बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है। ज्यादा से ज्यादा पर्यटक रात्रि में रुके, इसके लिए और प्रयास करने होंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यमुना नदी में क्रूज और बोट चलाने के प्रयास पर भी जोर दिया। उन्होंने मंडल आयुक्त से यह अपेक्षा की कि ताजमहल के आसपास एक बहुत बड़ा जंगल है। जहां ऊंचे ऊंचे टीले बने हुए हैं। यदि इस क्षेत्र को भी संवारा जाए तो यह पर्यटकों के लिए बेहद दर्शनीय स्थल बन सकता है।
वहीँ मंडलायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि आगरा इंटरनेशनल टूरिज्म सिटी है। ताज महोत्सव समिति द्वारा आयोजित ताज कार्निवल के माध्यम से हमारा यह छोटा सा प्रयास है कि आगरा शहर में आने वाले हर पर्यटकों को भरपूर मनोरंजन हेतु भारतीय संस्कृति, स्थानीय खानपान, हैण्डलूम इत्यादि से रूबरू कराएं। स्मारकों के अलावा शहर में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां पर पर्यटक घूम सके या अच्छी शाम बिता सके। इसलिए सबसे पहले सदर में वीकेंड फेस्टिवल और इसके बाद शिल्पग्राम में ताज कार्निवल का आयोजन की शुरुआत की। अभी यह पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरुआत की गई है। आगे एडीए विभाग के सहयोग से इस आयोजन को स्थाई बनाने का प्रयास किया जाएगा। होटल और इंडस्ट्रीज से जुड़े लोगों से भी सहयोग की अपेक्षा है।
पहले दिन शिल्पग्राम में बनाये गए मंच पर रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। शानदार लेजर शो का भी आयोजन किया गया। जिसका अतिथियों और दर्शकों ने भरपूर लुत्फ़ उठाया। इसके अलावा पर्यटकों के आकर्षण के लिए पांच दिन के लिए हॉट एयर बैलून राइड भी शुरू की गई। पहले ही दिन लोगों ने बैलून राइड में दिलचस्पी दिखाई। इसमें एक निश्चित दूरी तक राइड कराई जाएगी।
ताज कॉर्निवाल में प्रवेश निशुल्क रहेगा। इसमें 50 से अधिक फूड स्टॉल लगेगें, जिसमें आगरा के स्थानीय फूड के साथ बृज, राजस्थानी, अवधी, मुगलई, गुजराती, दक्षिण भारतीय व्यंजनों तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के फूड का पर्यटक लुत्फ ले सकेंगे। 17 अक्टूबर से लेकर 10 नवंबर तक चलने वाले इस ताज कॉर्निवल में सुबह 11 बजे से रात्रि 11 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई है।
: नामनेर चौराहा पर नगर निगम ने ढहाया अतिक्रमण, छेड़ा विशेष अभियान
Mon, Oct 16, 2023
Agra. नालों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर एक बार फिर आगरा नगर निगम ने विशेष अभियान छेड़ दिया है। नगर निगम का महाबली नालों पर हो रहे अवैध निर्माण पर खूब गरज रहा है। सोमवार को नामनेर चौराहा पर नालों पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। चौराहे पर नालों पर हो रहे अतिक्रमण को महाबली ने ढहाया। निगम की इस कार्यवाही से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने निगम की इस कार्यवाही को रोकने का प्रयास किया लेकिन बुलडोजर नहीं रुका।
आपको बताते चले कि नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान छेड़ा हुआ है। नालों पर हो रहे अतिक्रमण इसमें बाधा उत्पन्न कर रहे है। इसलिए क्षेत्रीय पार्षद ने चौराहे पर खड़े होकर नालों पर हो रहे अतिक्रमण को तुड़वाया और नाले की सफाई कराई। इस दौरान क्षेत्रीय दुकानदारों ने अपनी नाराजगी जताई लेकिन क्षेत्रीय पार्षद ने सभी को समझाया बुझाया।
इसके बाद क्षेत्रीय पार्षद ने पूरे क्षेत्र में नालों में सफाई अभियान चलाया और लोगों से अपील की कि वह नालों पर किसी तरह का अतिक्रमण न करें।