: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देखा ताजमहल, प्रशंसकों के साथ खिंचवाए फ़ोटो
Fri, Oct 13, 2023
Agra. मोहब्बत की निशानी ताजमहल का आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दीदार किया। टीम सुबह के समय ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुँची थी। ताजमहल का दीदार करके महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी काफी उत्साहित नजर आई। सफेद संगमरमरी इस इमारत को देखकर सभी खिलाड़ी खुशी से उछल पड़े और कहने लगे वह ताज।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम लगभग 1 घंटे तक ताजमहल में रही। उन्होंने ताजमहल का भ्रमण करते हुए ताजमहल के वस्तु कला पच्चीकारी और उसके इतिहास की जानकारी ली। ताजमहल का इतिहास जानकर महिला क्रिकेट टीम उत्साहित नजर आई। इन फलों को यादगार बनाने के लिए सभी ने जमकर फोटो भी खिंचवाए।
ताजमहल पहुंची महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को ताजमहल में मौजूद पर्यटकों ने पहचान लिया। काफी लोगों ने महिला क्रिकेट टीम के साथ सेल्फी ली, साथ ही फोटो भी करवाये। महिला क्रिकेट टीम ने भी सहज होते हुए किसी भी प्रशंसक को निराश नहीं किया।
: 110 भगवाधारियों ने ताजमहल का किया दीदार, सुरक्षा में लगी पुलिस रही मुस्तैद
Fri, Oct 13, 2023
Agra. गुरुवार को मोहब्बत की निशानी ताजमहल कुछ देर के लिए भगवामय हो गया। लगभग 110 भगवाधारी साधुओं ने ताजमहल का दीदार किया। जिस तरफ नजर डालो इन भगवाधारियों के कारण ताजमहल भगवामय नजर आ रहा था। पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच इन साधुओं ने ताजमहल का दीदार किया था। ताजमहल भ्रमण के दौरान गाइड के माध्यम से इन साधुओं ने ताजमहल के इतिहास की जानकारी भी ली।
जानकारी के मुताबिक ताजमहल का भ्रमण करने वाले ये साधु दिल्ली अक्षरधाम संस्था से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। ताजमहल निहारने के लिए लगभग 110 साधु आगरा आए थे। पर्यटन पुलिस, ताज सुरक्षा और सीआईएसएफ की कड़ी सुरक्षा के बीच इन सभी ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान कुछ अनुचित कार्य न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया।
ताजमहल निहार कर बाहर निकले के इन साधुओं से वार्ता हुई तो उनका कहना था कि ताजमहल बेहद खूबसूरत है। उन्होंने किसी और मुद्दे पर बात करने से इनकार कर दिया।
: बच्चे के इलाज के लिए लाया था पैसे, टप्पेबाज छीनकर हुए फ़रार
Fri, Oct 13, 2023
Agra. गुरुवार सुबह आगरा पुलिस में उसे समय हड़कंप मच गया जब पुलिस को सूचना मिली कि सराय ख्वाजा की क्षेत्र में युवक के साथ लूट की घटना हो गई है। आनन फानन में सराय ख्वाजा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। युवक से पूछताछ की तो पता चला कि टप्पेबाजों ने युवक को अपना शिकार बनाया है। पुलिस ने पीड़ित युवक से शिकायत की प्रक्रिया और कार्रवाई शुरू कर दी है।
पूरा मामला सराय ख्वाजा चौकी क्षेत्र के कोहली हॉस्पिटल के बाहर का है। पीड़ित मनिया क्षेत्र का रहने वाला है। पीड़ित का एक महीने का बच्चा है जो इस समय कोहली हॉस्पिटल में भर्ती है। पीड़ित ने बताया कि वह सुबह हॉस्पिटल के बाहर खड़ा हुआ था और पैसे गिन रहा था। तभी बाइक सवार आये और उससे बात करने लगे। बातों ही बातों में उन्होंने फंसाया और हाथ में लगें पैसे छीनकर फरार हो गए।
पीड़ित ने इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी। पुलिस ने पीड़ित से मुलाकात की और घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि उसका बच्चा हॉस्पिटल में भर्ती है। वह बाहर खड़ा हुआ था और हॉस्पिटल में बच्चा के चिकित्सीय इलाज के लिए पैसे गिन रहा था तभी दो लोग आए और बातों में लगाकर पैसे छीनकर ले गए।