: जैन समाज ने मनाया क्षमावणी पर्व, किया वृद्धजन एवं त्यागी वृक्ति सम्मान
Mon, Oct 16, 2023
आगरा। अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा शाखा (पश्चिम, दक्षिण मध्य क्षेत्र) आगरा द्वारा क्षमावाणी पर्व, वृद्धजन एवं त्यागी वृक्ति सम्मान प्रतिभा प्रोत्साहान समारोह एवं खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होटल शिव पैलेस पश्चिमपुरी आगरा में सम्पन्न हुआ। जिसमे बाहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र जैन और राष्ट्रीय अर्थमंत्री भागचन्द जैन और पूर्व राष्ट्रीय मंत्री विमल चन्द जैन, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री मगन चन्द्र जैन एवं पवन जैन (जयपुर), तथा राष्ट्रीय कार्यकारणी के गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रो० एस० पी० सिंह बघेल, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री, भारत सरकार के द्वारा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा वृद्धजन एवं पल्लीवाल भवन के लिए श्रीमान रविन्द्र कुमार जैन (हेमा भाई), सचिन जैन, विपिन जैन द्वारा 1000 गज जमीन की घोषणा की गई।
भवन निर्माण के लिए शाखा अध्यक्ष प्रमोद जैन द्वारा घोषणा की गई और इसी क्रम में शरद जैन, प्रगति जैन और अशोक जैन, विजय निमोरब एवं समाज के गणमानित सदस्यों के द्वारा भवन निर्माण के लिए घोषणा की गई।
शाखा अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन, मंत्री विवेक जैन, अर्थमंत्री मोहिताश जैन तथा संरक्षक मुकेश चन्द्र (भगत विजय जैन यूनिवर्सिटी) तथा गिरीशचन्द्र जैन, सुशील जैन, अरविंद्र जैन, पंकज जैन, धनश्याम जैन तथा महिला मण्डल जयन्ती जैन, एकता जैन, अंजना जैन, कृष्णा जैन, साधना जैन आदि सहित मीडिया प्रभारी अनन्त जैन सहित समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
https://youtu.be/0bZWm4_Y8g4
: सिन्धी महापंचायत की हुई बैठक, आगामी जनहित कार्यक्रमों की बाँटी जिम्मेदारियाँ
Mon, Oct 16, 2023
आगरा। पूज्य सिंधी महापंचायत आगरा महानगर की एक आवश्यक बैठक झूलेलाल भवन जयपुर हाउस आगरा पर हुई। बैठक का शुभारंभ भगवान झूलेलाल जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। बैठक की अध्यक्षता जीवतराम करीरा ने की।
जीवतराम करीरा ने बैठक में पूज्य सिंधी महापंचायत के द्वारा जनहित में किए गए कार्यों की जानकारी दी। कुछ समय में पूज्य सिंधी महापंचायत के द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। जीवतराम करीरा ने बताया कि महापंचायत सेवा कार्यों के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने आगामी जनहित कार्यक्रमों को लेकर सभी पदाधिकारीयों को जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक का संचालन हेमंत भोजवानी ने किया।
इस अवसर पर शोभाराम पुरसनानी, वासदेव नेताजी, गिरधारीलाल भगत्यानी, नंदलाल आयलानी, महेश मंघरानी, श्याम भोजवानी, सूर्यप्रकाश मदनानी, हीरालाल त्रिलोकानी, रमेश बालानी, भोजराज लालवानी, जेठा भाई, जयप्रकाश धर्मानी, रवि गिडवानी, लालचंद मोटवानी, नानकराम मानवानी, हरीश तहल्यानी, लक्ष्मण कल्याणी, भारत वाधवानी, नरेश बत्रा, दिनेश नोतनानी, भारत होतचन्दानी, मेंघराज लाडकानी, मनीष बाबानी, एस के वीरानी, प्रदीप वनवारी, के लाल त्रिलोकानी, टेकचंद सुखलानी, महेश सोनी, खेमचंद तेजानी, गुलाब भाई, सुंदर चेतवानी, सुनील मानवानी, वासदेव चंदानी, जगदीश शोभनानी, जे के भाई, घनश्याम हेमलानी, विजय भाटिया, आनंद नोतनानी, हरीश लालवानी, नंदलाल छत्तानी, संजय नोतनानी, गुलाब सोनी आदि मौजूद रहे
https://youtu.be/AWF-b4nJneg
: कौशल विकास ही बन सकती है शिक्षा को रोजगार से जोड़ने की कड़ीः स्वाति जैन
Mon, Oct 16, 2023
लीडर्स आगरा ने आयोजित की शिक्षा एवं रोजगार विषय पर विचार गोष्ठी
वक्ता बोले, प्रतिभा पलायन रोकना है जो नौकरी करने से ज्यादा नौकरी देने वाले बनें
आगरा। प्रतिभा की पलायन यदि अपने शहर से रोकना चाहते हैं तो बच्चाें को उच्च शिक्षा दें किंतु स्वयं का उद्योग करने के लिए भी प्रेरित करें। शिक्षा रोजगार तभी दे सकती है जब उसमें कौशल विकास का आधार शामिल हो। यह कहना था मुख्य वक्ता डॉ स्वाति जैन (वरिष्ठ प्रोफेसर, सुबोध महिला महाविद्यालय, जयपुर) का।
रविवार को आवास विकास स्थित होटल शिवम इन में लीडर्स आगरा द्वारा शिक्षा एवं रोजगार विषय पर चिंतन− मंथन विचार गोष्ठी का आयाेजन किया गया।
गोष्ठी का आरंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और प्रो. आशु रानी (कुलपति, डॉ बीआर आंबेडकर विवि), कार्यक्रम अध्यक्ष पूरन डावर, अध्यक्ष डॉ पार्थ सारथी शर्मा, महामंत्री सुनील जैन ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने समान शिक्षा की अवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि अधिकारी और चपरासी के बच्चे जब एक ही कक्षा में पढ़ेंगे तभी समाज में समानता आएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सवर्णों की आयु सीमा प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ा देनी चाहिए।
मुख्य वक्ता स्वाति जैन ने कहा कि शिक्षा और रोजगार के बीच की कड़ी कौशल विकास है, जिसे अब तक अनदेखा किया गया था किंतु नई शिक्षा नीति में कौशल विकास पर अधिक जोर दिया जा रहा है। लेकिन सफर बभी बहुत लंबा है इसमें सरकार, छात्र, शिक्षक आदि सभी को साथ मिलकर कार्य करना होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूरन डावर ने कहा कि शिक्षा सिर्फ नौकरी का साधन नहीं है। और न ही कोई भी कार्य छोटा होता है। शिक्षा का प्रयोग आर्थिक स्वतंत्रता के लिए कीजिए। नंबरों के फेर में न उलझे बल्कि काबिलियत को देखें।
युवा अपना स्टार्ट अप आरंभ करने के लिए उनके पास आकर सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। स्वयं को स्थापित करने के लिए स्वयं की प्रतिभा पर विश्वास करना आवश्यक है। प्रो. आशु रानी ने विवि द्वारा संचालित रोजगार परक कोर्स एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा की।
संस्था के अध्यक्ष डॉ पार्थ सारथी शर्मा ने कहा कि परिवार को यदि जोड़े रखना चाहते हैं तो युवा पीढ़ी को पैतृक काम से जाेड़ें। उन्हें पारंपरिक व्यवसाय का आधुनिकरण करने दें। तभी वे अपनी जड़ों से जुड़े रहेंगे।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए महामंत्री सुनील जैन ने कहा कि अभिभावक संतान के जन्म के साथ ही उसकी शिक्षा और फिर सरकारी नौकरी प्राप्त करने को ही ध्येन बना लेते हैं। यही सोच का बीज वे बच्चों में रोपते हैं। जबकि सरकारी नौकरियां सीमित मात्रा में होती है। नतीजन बेराेजगारी बढती है। चिंतन का उद्देश्य है कि बच्चे नौकरी करने वाले से अधिक नौकरी देने वाले बनें। अपने पारिवारिक व्यवसाय से उन्हें जोड़ें ताकि प्रतिभा पलायन के साथ परिवारों का विघटन रुके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए ऋण एवं योजनाओं का लाभ अपने उद्योग में ले सकते हैं। महिला समूह योजना से महिला स्वालंबन बढ़ रहा है।
लघु उद्योग भारती ब्रज संभाग अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल ने कहा शिक्षा ऐसी हो जो रोजगार ही नहीं स्वरोजगार की ओर ले जाए।
इसी कड़ी में डॉ अनंत प्रकाश प्रकाश गुप्ता (विभागाध्यक्ष राजस्थान विद्यापीठ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, उदयपुर), जेल अधिक्षक फतेहगढ़ भीमसेन मुकुंद, संजय मिश्रा, भास्कर शर्मा, स्वागत अध्यक्ष मनोज बघेल ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर (प्रो) डॉ. अनंत प्रकाश गुप्ता की पुस्तक एलेंस किनोट्स का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में अंजलि गुप्ता, डॉ अशोक कुशवाह, श्रीकांत शर्मा, राहुल जैन,निर्मला शर्मा, ओमप्रकाश, राहुल वर्मा, आयुषी गुप्ता, एस. के बग्गा, नवीन चंचल, राजू सविता, राहुल जैन, विजय जैन, धीरज जैन, अरुण गंगोत्री, रीतेश प्रजापति, जवाहर चौधरी, मोहिनी शर्मा, ओमप्रकाश गोला, श्यामवीर सिंह, मनीषा चौधरी, सिंपल अग्रवाल, सुधीर चौधरी, पार्षद निरंजन सिंह कैंप, बबली धाकड़, अंशु भटनागर आदि उपस्थित रहे।
https://youtu.be/JHlHAr3Xxo4आवास विकास कॉलोनी स्थित होटल शिवम इन में लीडर्स आगरा द्वारा आयोजित गोष्ठी में विचार रखते केंद्रीय मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल।
साथ हैं मनचसीन पूरन डावर, प्रो आशु रानी, सुनील जैन, डॉ पार्थ सारथी शर्मा व अन्य