Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: गायत्री पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने मंच पर मचाया धमाल, श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के हुए दिव्य दर्शन

Pragya News 24

Thu, Nov 30, 2023
Post views : 94

आगरा। वजीरपुरा स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव मनाया गया। आपको बता दें दोनों दिन छात्राओं ने नाट्य और नृत्य की शानदार रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। वार्षिकोत्सव बाल कृष्णा थीम पर मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव से लेकर गोवर्धन लीला समेत कई चरणों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विद्यार्थियों ने जयश्रीकृष्ण और श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारे गीत पर सुंदर प्रस्तुतियां दीं। उनके जन्मोत्सव, नटखट लीलाओं, कालिया मर्दन, यशोदा संग बाल लीलाओं, माखन चोरी, गोवर्धन लीला, अच्युत्म केशवम जैसे प्रस्तुतियां दीं, तो सभी मोहित हो गए। बच्चों की प्रस्तुतियां देख अभिभावकों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। रंग-बिरंगी पोशाकों में सजी नन्ही छात्राएं सभी का मनमोह रही थीं। साथ में विद्यार्थियों को विजेता के रूप में पुरस्कृत ट्राफी देकर किया गया।

संचालन रितिक तलवानी और तृप्ति सिंह ने किया। हेड बाय शुभम चौहान ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उद्घाटन स्कूल के एमडी प्रद्युम्न चतुर्वेदी, उप प्रधानाचार्य बीना उपाध्याय, सेकेंड्री इंचार्ज डीके अधिकारी, पूर्णिमा सिंह, मीना भार्गव व फरहत नजमी ने की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन