: मैरिज होम में युवती के साथ दुराचार करने वाला पीएसी सिपाही गिरफ़्तार
Sat, Nov 18, 2023
Agra. पैसे दिलवाने के बहाने मैरिज होम में ले जाकर दुष्कर्म करने वाले पीएसी के सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की और उसे सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। शुक्रवार को मुकदमा लिखने के बाद पुलिस ने आज सुबह पीड़िता का मेडिकल भी कराया है।
पूरा मामला थाना मलपुरा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती क्षेत्र की मोबाइल शॉप पर काम करती है। पीड़िता ने अपनी तहरीर में कहा है कि हाल ही में उसकी शादी तय हुई है। गुरुवार रात को जब वह अपने घर लौट रही थी तो गांव का ही उसके जानने वाला युवक योगेश मिल गया जिसने उसकी रिंग सेरेमनी के लिए मैरिज होम बुक कराया था। योगेश इस समय पीएसी में सिपाही है और कानपुर में तैनात है। जान पहचान होने के चलते उसने कहा कि मैरिज होम संचालक का फोन पैसों के लिए आ रहा है चलकर बात कर लो। उसने बातों में लेकर अपनी बाइक पर बिठाया और मैरिज होम ले गया। जहां पर तीन युवक बैठे हुए थे। एक युवक ने कमरा खोल दिया और चला गया। इसके बाद आरोपी युवक उसे कमरे में बैठने की कहकर ले गया और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की फिर जबरदस्ती उसके साथ दुराचार किया। दुराचार के दौरान उसकी अश्लील वीडियो बनाई गई, फोटो भी खींचे गए। आरोपी ने उसे धमकाया कि अगर इस बारे में किसी से कुछ कहा तो वीडियो और फोटो वायरल कर देगा।
पीड़िता ने इस पूरी घटना की जानकारी अपने परिवारीजन और मंगेतर को दी। घटना की जानकारी होने के बाद परिवार और मंगेतर मलपुरा थाने पहुंचे। आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी, साथ ही युवती ने महिला दरोगा को अपने बयान भी दर्ज कराए। इस मामले को थाना पुलिस ने गंभीरता से लिया। यह ख़बर मीडिया की सुर्खियां बनी तो पुलिस भी पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आई। 14 घंटे के अंदर आरोपी पीएससी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया। पीड़िता का मेडिकल भी करवाया गया।
: गजकेसरी योग बनाएगा अजय भारत को विश्व क्रिकेट कप विजेता - ज्योतिषाचार्य डॉ.अरविन्द मिश्र
Sat, Nov 18, 2023
भारत की जन्म कुंडली में वर्तमान समय में चंद्रमा की महादशा में शुक्र की अंतर्दशा चल रही है जो 9 दिसंबर 2023 तक चलेगी । हम भारत की जन्म कुंडली को देखें तो वृषभ लग्न की कुंडली है जिसमें बुध आदित्य योग ,गजकेसरी योग जैसे कई शुभ योग विद्यमान है । वर्तमान में गोचर कुंडली में भी प्रबल गजकेसरी एवं बुद्ध आदित्य योग का निर्माण हो रहा है । भारत के कप्तान रोहित शर्मा की राशि तुला है और उनकी कुंडली में भी वर्तमान में प्रबल गजकेसरी योग बना हुआ है। यह बहुत ही अच्छा संयोग है।जिस कारण भारतीय टीम अभी तक अजय बनी हुई है ।
इधर ऑस्ट्रेलिया की जन्म कुंडली के अनुसार मेष राशि है और उसकी गोचर कुंडली के अनुसार भी प्रबल गजकेसरी का निर्माण हो रहा है । जिस कारण वह टीम विश्व कप फाइनल तक पहुंची है । ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिस की कुंडली के अनुसार उनकी कन्या राशि है। ऑस्ट्रेलिया की मेष राशि के अनुसार पैट कमिस की छठवीं राशि है और ऑस्ट्रेलिया की मेष राशि कप्तान की कन्या राशि से आठवीं राशि है । यह योग अच्छा नही है। यह षडाष्टक योग हैं।
ऑस्ट्रेलिया की मेष राशि है यानी ऑस्ट्रेलिया से पैट कमीज की राशि छठवीं और पैट की राशि से ऑस्ट्रेलिया की राशि आठवीं है। यह योग एक दूसरे के लिए अच्छा नहीं है ।
19 नवम्बर 2023 का तारीख को गोचर को देखें तो चंद्रमा मकर राशि में विद्यमान रहेगा । गुजरात की मकर राशि है । नरेंद्र मोदी स्टेडियम की वृश्चिक राशि है । इस योग को देखें तो ऑस्ट्रेलिया के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम वृश्चिक राशि अष्टम में है । जो उसके अच्छा नहीं है।भारत के लिए स्टेडियम की राशि सप्तम में है । भारत के कप्तान रोहित शर्मा की राशि तुला से स्टेडियम वृश्चिक राशि लाभ भाव में है। पेट कमिस लिए तीसरे भाव में है ।
ज्योतिषीय दृष्टि से अजय भारत ही विश्व कप विजेता बनेगा।
: अजीत नगर तिरंगा चौक पर हुआ ध्वजारोहण
Fri, Nov 17, 2023
पिछले 6 वर्षों से अनवरत चल रही है राष्ट्रगान और ध्वजारोहण की परंपरा
सोशल मीडिया के वीडियो की प्रेरणा से अजीत नगर चौक बना सेल्फी प्वाइंट
आगरा । आगरा के तिरंगा चौक पर देश की आन-बान-शान तिरंगे के सामने हजारों सर हर रोज सम्मान में झुकते हैं। खेरिया मोड़ पर पिछले 6 वर्षों से से ऐसा कोई भी दिन नहीं छूटा है जब इस चौक पर झंडारोहण के साथ राष्ट्रगान ना हुआ हो। वर्ष 2018 में इस सिलसिले की शुरुआत हुई तब से हर परिस्थिति और मौसम में तिरंगा चौक पर रोजाना ठीक सुबह 10 बजे ध्वजारोहण होता है। हर दिन एक नए मुख्य अतिथि से पूरे सम्मान के साथ ध्वजारोहण कराया जाता है। राष्ट्रगान के दौरान 52 सेकेंड के लिए चौराहे पर सब कुछ थम जाता है।
अजीत नगर बजाज कमेटी के पदाधिकारी बताते हैं कि 26 जनवरी 2018 से ध्वजारोहण की शुरुआत हुई थी। केरल के गांव जली गट्टी में कुछ लोग हर रोज राष्ट्रगान करते थे, जिसका वीडियो हमने फेसबुक पर देखा था। वहीं से उनके मन में आया क्यों न देशभक्ति की भावना शहरवासियों में जगाने के लिए अपने शहर आगरा में भी कुछ ऐसा ही किया जाए। सोशल मीडिया के उस वीडियो से प्रेरणा लेकर उन्होंने खेरिया मोड़ पर तिरंगा चौक बनाया।अभी इस चौक को सेल्फी पॉइंट के रूप में डेवलप किया गया है।
ध्वजारोहण करने के लिए अनीता राघव सीडीएस नगर निगम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उनके साथ बाजार कमैटी के सदस्य राजेश यादव, परमात्मा सिंह, अजय नोतनानी, विकास अग्रवाल , सुंदरलाल चेतवानी, सत्येंद्र दुबे, दिनेश अरोरा, लाखन सिंह बघेल , मनोज गुप्ता, रितेश महाजन, सुनील कोहली, सुधीर कुमार, इमरान अब्बास , शिव शंकर सहज, कमांडो महेन्द्र यादव, उमा फौजदार ,अनुराग कुशवाह अनुराग सिंह, उत्कर्ष यादव आदि उपस्थित रहे।