: आगरा के लाल किले में धूमधाम से मनाया गया शिव जन्मोत्सव
Mon, Feb 19, 2024
•
शिव जन्मोत्सव में डिजिटली शामिल हुए 2 करोड़ शिवभक्त
•
गौरवशाली शौर्य का इतिहास हुआ पुनः जागृत - विनोद पाटिल, अध्यक्ष, अजिंक्य देवगिरी फाउंडेशन
आगरा। आगरा किले के दीवान-ए-आम में एक बार फिर छत्रपति शिवाजी की वीर गाथा गूंजी। छत्रपति शिवाजी महाराज की 394वीं जयंती धूमधाम से मनाई गयी। इस समारोह में 2 करोड़ शिव भक्तों ने डिजिटल मीडिया के जरिए हिस्सा लिया। महाराष्ट्र सरकार इस आयोजन की सह-आयोजक बनी।
देश के इतिहास में आगरा के लाल किले का विशेष महत्व है। औरंगजेब जैसे विश्वासघाती और षडयंत्रकारी सम्राट ने छत्रपतियों को इसी किले में कैद करने की साजिश रची थी और छत्रपति शिवाजी महाराज ने कैद में बंद महाराजाओं पर नजर रखते हुए सुरक्षित महाराष्ट्र आने का महान कार्य किया था। आगरा में ही घोड़ी बांधी गई थी। हम आगरा के इस गौरवशाली इतिहास को एक बार फिर से जागृत करना चाहते हैं।
पुरातत्व विभाग द्वारा समारोह की अनुमति देने से इनकार के खिलाफ विनोद पाटिल ने दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। चूंकि राज्य सरकार सह-आयोजक थी, इसलिए आगरा किले में शिव जयंती मनाने की अदालत से अनुमति मिली। विनोद पाटिल के अनुरोध के बाद राज्य सरकार ने भी सह-मेजबान का पद स्वीकार किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथराव शिंदे साहेब, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्रजी फड़नवीस साहेब, विशिष्ट अतिथि छत्रपति उदयनराजे भोसले, केंद्रीय राज्य मंत्री रावसाहेबदादा दानवे साहेब, संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार साहेब, केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
ऐसा रहा समारोह का स्वरूप
आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज की शिव जयंती समारोह में आगरा के लाल किले पर संगीत सोलह, शिवजन्म पालन, लेजर शो के माध्यम से आगरा की मुक्ति का इतिहास, पारंपरिक कला प्रदर्शनी और अन्य भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गये। दुनिया भर के लाखों शिव भक्तों के लिए इस कार्यक्रम को आधिकारिक फेसबुक पेज के साथ-साथ राज्य भर के विभिन्न फेसबुक पेजों से लाइव प्रसारित किया गया जिसके माध्यम से लगभग 2 करोड़ शिवभक्तों ने शिव जन्मोत्सव समारोह में डिजिटल रूप से भाग लिया।
: आगरा किला के दीवान ए आम में आई दरारों के बावजूद होगा लेजर शो, गूंजेंगे ढोल नगाड़े
Mon, Feb 19, 2024
Agra. आगरा किला में जी-20 के दौरान हुए कार्यक्रम के बाद जिस दीवान-ए-आम की दीवारों में दरार आई थी उसी दीवान-ए-आम में आज छत्रपति शिवाजी की ढोल नगाड़े गूजेंगे। गीत संगीत के साथ लेजर शो भी होगा लेकिन बड़ी बात यह है कि जी-20 के दौरान जो लेजर शो व अन्य कार्यक्रम से जो दरारें आई वो अभी तक भर नहीं पाई है उनकी मरम्मत का कार्य चल रहा है।
आपकों बताते चले कि आगरा किला विश्वदाय स्मारकों में से एक है। इस संरक्षित स्मारक में एएसआई विभाग द्वारा शिवाजी जयंती समारोह समिति को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाने की अनुमति दी है। बड़ा सवाल यह है कि जी-20 के दौरन यहाँ जो लेजर शो हुआ और फिर शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई, उन कार्यक्रमों से आगरा किला का दीवान ए आम को नुकसान पहुँचा था। उसकी मरम्मत में लाखों का बजट खर्च हुआ और मरम्मत का कार्य अभी जारी है।
इस आयोजन की अनुमति ने एक बार फिर आगरा किला के संरक्षण पर सवाल खड़े कर दिये है। अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल का कहना है कि 40 डेसिबल से कम साउंड और 800 लोगों की शर्त के अनुसार अनुमति दी गयी है। अनुमति व शर्तों का उलंघन हुआ तो अनुमति रद्द कर दी जायेगी।
: दि आगरा ताज बाइक रैली' का रोमांचक मुकाबला, डिविजनल कमिश्नर ने किया फ्लैग ऑफ
Mon, Feb 19, 2024
आगरा। कला, संस्कृति और पर्यटन के ताज महोत्सव के अन्तर्गत आगरा आगरा मोटर स्पोर्ट्स क्लब और प्रो बाइकिंग द्वारा दि आगरा ताज बाइक रैली का आयोजन सोमवार को किया गया। फतेहाबाद रोड स्थित सेल्फी पॉइंट से मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी, जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी, अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी ने फ्लैग आफ कर रैली को रवाना किया। फ्लैग ऑफ से पूर्व मंडलायुक्त ने बाइक रैली में भाग ले रही महिला बाइक राइडर्स से चिर परिचय प्राप्त करते हुए जीत की शुभकामनाएं दी। सेंट जोंस कॉलेज के एनसीसी आफिसर डॉ दिनेश लाल के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने रैली की आगवानी की।
बाइक पर सवार 100 बाइकर्स फतेहाबाद रोड से होते हुए बाह, बटेश्वर, पिनाहट, चंबल सफारी के लिए रवाना हुए। पूरे मार्ग पर साथ− साथ सुरक्षा के लिए पुलिस पिकेट और एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी है। बाइकर्स संकरी गली, पथरीले, टूटे− कच्चे रास्ते से होते हुए लगभग 200 किमी का पूर्ण सफर तय करेंगे।
पर्यटन को बढ़ावा देती हैं रैलियां − मंडलायुक्त
मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने कहा कि ताज महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित बाइक रैली में देशभर के बाइकर्स ने भाग लिया। पर्यटन को बढ़ावा देने का रैली अच्छा माध्यम बनती हैं। इसके साथ ही नागरिकों को वाहन चलाते वक्त रखने वाली सावधानियों एवं अनुशासन का संदेश भी दिया जाता है। महिलाओं की भागीदारी निश्चित रूप से सशक्तिकरण की प्रेरणा देती है।
मोटर स्पोटर्स क्लब के चैयरमेन राम मोहन कपूर ने बताया कि रैली में उड़ीसा, राजस्थान, नोएडा, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, आगरा, मध्य प्रदेश आदि राज्यों से बाइकर्स ने प्रतिभाग किया। जिसमें महिला बाइकर्स ने भी अपना दमखम जमकर दिखाया। वाहनों की रैली आयोजित करने का उद्देश्य लोगों सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करना और अनुशासित रहने का संदेश देना है।
इस मौके पर ज्वाइंट डायरेक्टर टूरिज्म अविनाश चंद्र मिश्रा, आगरा मोटर स्पोर्ट्स क्लब के चैयरमेन राम मोहन कपूर, आगरा मोटर्स क्लब के अध्यक्ष राजीव गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक तरुण रावत, प्रवीन सिकरवार, चेतन, अभिनंदन शर्मा, विवेक शर्मा, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।