: एस एन मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं ने ली रक्त जनित कैंसर की जानकारी
Sun, Mar 17, 2024
आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के रेडिएशन ऑनकोलॉजी विभाग एवं मेडिसिन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हीमेटोऑनकोलॉजी विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में संकाय सदस्यों, पीजी एवं एमबीबीएस के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। गोष्ठी का प्रमुख उद्देश्य रक्त जनित कैंसर के बारे में एवं इसके नवीनतम इलाज के विषय में सभी को अवगत कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एस०एन० मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता ने तेजी से प्रतिवर्ष बढ़ रहे ब्लड कैंसर के बारे में चिता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि २ वर्ष से 80 वर्ष के मध्य तक के लोगों को ब्लड कैंसर होता है। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष 80 हजार लोग ब्लड कैंसर से असित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्लड कैंसर के लक्षण ज्यादातर नजरंदाज कर दिये जाते है, अतः विषय विशेषज्ञों द्वारा इस बीमारी को कैसे प्रारंभिक अवस्था में पता लगा सके इसके बारे में हर फिजिशियन को जागरूक करना चाहिए। इसके अलावा आम लोग इसके लक्षणों को कैसे पहचाने इसके बारे में भी आम जनता के लिये अवेयरनेस कार्यक्रम करवाने की आवयश्कता है।
कार्यक्रम में हिमेटोलॉजिस्टि डॉक्टर रोहित मंगल ने CBC रिपोर्ट में एब्जॉर्मलिटी को कैसे पहचाने एवं उसकी उचिल डायग्नोसिस कैसे करते है इस बारे में प्रकाश डाला। कैंसर सर्जन डॉक्टर सुरेंद्र राजावत ने गर्दन में गाँठ होने पर उसकी कौन-कौन सी जाँच करवानी चाहिए एवं किस प्रकार उसका इलाज होना चाहिए इस विषय पर व्याख्यान दिया। रेडियोथेरेपी विभागाध्यक्ष डॉ सुरभि गुप्ता ने रेडियोथेरेपी के सिस्टमेटिक असर के बारे में व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार रेडियोथेरेपी एवं इम्युनोथेरेपी को एक साथ कॉम्बिनेशन में देकर ब्लड कैंसर का इलाज किया जाता है। आजकल प्रयोग में लायी जा रही बंतज थेरेपी के बारे में भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में कुछ कॉम्प्लिकेटेड केस पर भी मंथन हुआ।
कार्यक्रम में वाईस प्रिंसिपल डॉ. टी पी सिंह, ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मृदुल चतुर्वेदी, डॉ अखिल प्रताप सिंह, डॉ. मनीष बंसल, डॉ. तबस्सुम समानी, डॉ पूजा अग्रवाल, डॉ. नीतू चैहान चैयरपर्सन की भूमिका में रहे। डॉ. रुपाली, डॉ. प्रभात अग्रवाल, डॉ. अपराजिता, डॉ. प्रीति भारद्वाज, डॉ. नेहा आजाद, मोहिनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऐशना, डॉ. जरीन डॉ. विकास गुप्ता एवं डॉ. कमल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मृदुल चतुर्वेदी द्वारा दिया गया।
: राष्ट्रीय मंच पर जोड़ने को सर्वजातीय महिला महासभा इंद्रधनुष का हुआ गठन
Sun, Mar 17, 2024
•
इंद्रधनुष की सुधा अध्यक्ष और महासचिव बनी संगीता
•
अधिष्ठापन समारोह में जिला कार्यकारणी ने ली पद की शपथ
आगरा। सर्वजातीय महिला महासभा इंद्रधनुष का अधिष्ठापन समारोह संजय प्लेस स्थित आहार रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीता सिंह नौहवार, राष्टीय संयुक्त सचिव डॉ. नीतू चैधरी और प्रदेश संयुक्त सचिव अनीता चैधरी ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीता सिंह नौहवार ने बताया कि सर्वजातीय महासभा का उद्देश्य राष्ट्रीय मंच पर नारी शक्ति के उत्थान और विकास के प्रयासों को बढ़ाते हुए, देश की तरक्की में एक मंच पर कार्य करके अपना योगदान देना है। सर्व समाज की महिलाओ को महासभा के माध्यम से जीवन में आने वाली समस्याओं पर उनके अधिकारों के बारे में जानकारियां दी जाएंगी।
समारोह में महासभा की इंद्रधनुष महिला शाखा के नवीन सत्र 2024-25 की संरक्षक अनीता सिंह कुशवाह, जिलाध्यक्ष सुधा अग्रवाल, महासचिव संगीता शर्मा, उपाध्यक्ष दयाल प्यारी और कोषाध्यक्ष रश्मि भारद्वाज को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीता सिंह ने पद की शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में संयुक्त सचिव रानी सिंह, संगठन सचिव रूचि वशिष्ठ, सह सचिव नीलम रावत, सह कोषाध्यक्ष आरती सिंह, प्रवक्ता अनुपम सिंह, सांस्कृतिक सचिव विभूति व शिवानी शर्मा, प्रचार सचिव काजल राना व सुनीता चन्द्रा, मीडिया प्रभारी मोनिका राजौरिया और लेखा परीक्षक सपना शर्मा को संरक्षक अनीता सिंह कुशवाह ने नियुक्ति-पत्र देकर जिम्मेदारी सौपी। स्वागत उद्बोधन प्रदेश संयुक्त सचिव अनीता चैधरी ने दिया। समारोह में प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनीता चैधरी ने महासभा का परिचय दिया और मंडल महासचिव मनोज गुप्ता ने उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम संचालन डॉ. नीतू चैधरी ने किया गया। धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष विनीता चैधरी ने दिया।
: बृज में होली उत्सव का अधिकारिक कार्यक्रम, घर बैठे यहाँ देखें लट्ठमार होली
Sat, Mar 16, 2024
जनपद मथुरा में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी होली का रंगोत्सव-2024 का कार्यक्रम उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित किया जा रहा है। बरसाना स्थित राधाबिहारी इण्टर कालेज परिसर में मुख्य सांस्कृतिक मंच पर ब्रज लोक नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रंगोत्सव-2024 का शुभारम्भ दिनांक 17 मार्च 2024 अपरान्ह 12.30 बजे किया जा रहा है। राधा रानी के ग्राम बरसाना में दिनांक 17.03.2024 को लडडूमार होली व 18.03.2024 लट्ठामार होली धूमधाम से मनायी जायेगी। रंगोत्सव -2024 में जनपद मथुरा के विभिन्न स्थलों पर 19 छोटे मंच पर भी कलाकारों द्वारा ब्रजलोक नृत्य का प्रदर्शन किया जायेगा तथा 15 स्थानों पर होली के सेल्फी पाईन्ट, 23 स्थानों पर होली के भव्य प्रवेश द्वारों का अस्थायी रूप से निर्मित किया जा रहा है।
प्रमुख मन्दिरों पर प्रकाश व्यवस्था एवं विशिष्ट विद्युत सजावट भी किया जा रहा है। सर्व साधारण के लिए बरसाना स्थित कटारा चैक, रंगीली चैक, राधाबिहारी इन्टर कालेज के भव्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिनांक 17.03.2024 को प्रातः 11.00 बजे से यू-टयूब के लाईव लिंक
https://www.youtube.com/live/tuprT1xogEg?si=J9w7qW0o8lpJ3Zlq
पर देखा जा सकता है।
जनपद के अन्य कार्यक्रमों का विवरण निम्नवत है-
क्र0सं0 दिनांक दिन हिन्दी तिथि स्थल का नाम
1 17.03.2024 रविवार फाल्गुन शु0 अष्टमी फाग आमंत्रण, नंदगाॅव
2 17.03.2024 रविवार फाल्गुन शु0 अष्टमी लडडू होली, बरसाना
3 18.03.2024 सोमवार फाल्गुन शु0 नवमी लट्ठामार होली, बरसाना
4 19.03.2024 मंगलवार फाल्गुन शु0 दशमी लट्ठामार होली, नन्दगाॅव
5 19.03.2024 मंगलवार फाल्गुन शु0 दशमी रंग लट्ठामार होली, गाॅव रावल
6 20.03.2024 बुधवार फाल्गुन शु0 एकादशी (रंगभरनी एकादशी) 1. मथुरा (श्री कृष्णजन्म स्थान)
(श्री द्वारिकाधीश मंदिर)
वृन्दावन (श्री बाॅकेबिहारी मन्दिर)
7 21.03.2024 गुरूवार फाल्गुन शु0 द्वादशी छड़ीमार होली, गोकुल
8 24.03.2024 रविवार फाल्गुन शु0 पूर्णिमा चतुर्वेदी समाज का डोला, मथुरा
9 24.03.2024 रविवार फाल्गुन शु0 पूर्णिमा होलिका दहन, गाॅव फालैन (रात्रि)
10 25.03.2024 सोमवार चैत्र कृ0 प्रथम धुलेंडी, मथुरा जनपद
11 26.03.2024 मंगलवार चैत्र कृ0 द्वितीय दाऊजी का हुरंगा, बल्देव
12 26.03.2024 मंगलवार चैत्र कृ0 द्वितीय जाब का हुरंगा, गाॅव जाब
13 26.03.2024 मंगलवार चैत्र कृ0 द्वितीय चरकुला, मुखराई
14 27.03.2024 बुधवार चैत्र कृ0 तृतीय गाॅव बठैन, गिडोह का हुरंगा
15 31.03.2024 रविवार चैत्र कृ0 षष्ठी (छठ) छडीमार, महावन
16 01.04.2024 सोमवार चैत्र कृ0 सप्तमी श्री रंग जी मन्दिर, वृन्दावन में होली