Tue 23 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सरकारी स्कूल में शिक्षण सामग्री से लेकर खाद्यान्न की चोरी, कोस रहे गरीब परिवारों के बच्चे

Pragya News 24

Wed, May 15, 2024
Post views : 31

Agra. यह चोर है जो किसी को नहीं छोड़ते हैं। चोर कब कहां चोरी कर ले कुछ पता नहीं। इनके लिए भगवान का मंदिर हो या फिर शिक्षा का मंदिर कोई मायने नहीं रखता। इन्हे तो सिर्फ चोरी से मतलब है। ऐसा ही कारनामा अज्ञात चोरों ने थाना ताजगंज के सरकारी कंपोजिट विद्यालय में कर दिया। अज्ञात चोरों ने स्कूल में अपने हाथ दिखा दिए। जिस विद्यालय में गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं उसे विद्यालय को भी चोरों ने नहीं छोड़ा। शिक्षण सामग्री से लेकर खाद्यान्न सामग्री को ले गए। सुबह अध्यापक स्कूल पहुंचे तो स्कूल में चोरी होने की जानकारी हुई।

पूरा मामला थाना ताजगंज बरौली अहीर ब्लॉक के कुआं खेड़ा कंपोजिट विद्यालय का है। बीती रात अज्ञात चोरों ने इस विद्यालय के कमरों के एक एक करके तालों को चटकाया और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। अज्ञात चोरों ने गरीब बच्चों के शिक्षण सामग्री के साथ उनके खाद्यान्न को भी नहीं छोड़ा। सुबह ताले टूटे देखकर सभी अध्यापकों के होश उड़ गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

सरकारी विद्यालय में चोरी की वारदात के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया है। कुआं खेड़ा के लोग भी विद्यालय में हुई चोरी होने से आहत हैं। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे भी चोरों को कोस रहे हैं। गांव के प्रधान का कहना है कि चोरों को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने गरीब बच्चों की शिक्षा और उनके खान-पान पर डाका डाला है। पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है जल्द चोरों का पता लगा लिया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन