: विश्व सुलेखन दिवस पर साधना कला केंद्र में सिखाई गयी कैलिग्राफी
Fri, Aug 16, 2024
Agra. विश्व सुलेखन दिवस हर साल 14 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है, सुलेख और कैलीग्राफी को प्रोत्साहन देना। आज इसकी झलक सदर स्थित साधना कला केंद्र में देखने को मिली। साधना कला केंद्र में बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी कैलीग्राफी सिखाते हुए नजर आए। साधना कला केंद्र में सभी लोगों ने मिलकर आज विश्व सुलेखन दिवस यानी वर्ल्ड कैलीग्राफी डे को मनाया।
कैलीग्राफी सीख रही एक पेरेंट्स की मां ने बताया कि हम सबको याद है कि जब स्कूल में पढ़ते थे तो टीचर हमारी लिखाई को बेहतरीन बनाने पर जोर देते थे। कहते है लिखाई से व्यक्ति का व्यक्तित्व झलकता है। सुलेख और श्रुतलेख का तब खास महत्व था। सुलेख यानि जो दिया है उसे सुंदर अक्षरों में लिखना, और श्रुतलेख का अर्थ है जो टीचर बोल रहे है, उसे अच्छे अक्षरों में लिखना। हम सब की लिखाई को इसी तरह गढ़ा गया।
पर आज तो हाथ के पंजे में समा जाते छोटे से मोबाइल में टाइप की भी जरूरत नहीं रही, बोलते जाओ छपता जायेगा। इसीलिए शायद विश्व सुलेखन दिवस मनाना जरुरी है। इसके माध्यम से बच्चों को बेहतरीन तरीके से लिखने के तरीके पर जोर दिया जाता है।
साधना कला केंद्र में मौजूद एक छात्रा ने बताया कि आज कैलीग्राफी पूरी तरह एक आर्ट है और इसको सीखने में हर व्यक्ति रुचि भी दिख रहा है। वहीं कैलीग्राफी सीख रही रूपाली ने बताया कि कैलीग्राफी दो तरह की है एक मॉडर्न और एक असिएंट। पुराने समय में हमारे जितने भी ग्रंथ और वेद लिखे गए वह भी कैलीग्राफी आर्ट का ही नतीजा है आप जितने अच्छे से कैलीग्राफी करेंगे उतना ही आपका लेखन सुंदर बनेगा। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि हर कुछ कंप्यूटर पर ही टाइप नहीं होता बल्कि जब हम उसे लिखते हैं तभी वह प्रकाशित होता है। इसीलिए लेखन जरूरी है।
: आगरा पहुंचे लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष ने की गाँव चलो अभियान की शुरुआत
Fri, Aug 16, 2024
आगरा. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा आगरा पहुंचे थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और फिर गांव चलो अभियान की आगरा में शुरुआत की। इस अभियान को लेकर उन्होंने सेवला रोड स्थित राज पैराडाइज होटल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। पार्टी के इस अभियान को आगरा जिले मे धरातल पर लाने के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान वह पत्रकारों से भी रूबरू हुए।
पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की नेतृत्व में इस अभियान को छेड़ा गया है। पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करना चाहती है जिससे आगामी चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को यहां से लड़ाई जा सके। इस दौरान वह विपक्षी दलों पर भी हमलावर होते हुए दिखाई दिए। सपा नेता द्वारा नाबालिक के साथ दुराचार करने की घटना पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के आगरा जिला अध्यक्ष डॉक्टर के एस तोमर ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा का जोरदार स्वागत किया। 30 किलो की माला से उनका माल्यार्पण किया गया। साथियों ने तलवार भी भेंट की और फिर उसके बाद गांव चलो अभियान को लेकर चर्चाएं की गई। जिला अध्यक्ष डॉक्टर जी एस तोमर का कहना था कि पार्टी ने आम गरीब और किसानों को जोड़ने के लिए जिस अभियान की शुरुआत की है उसे हर घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा जिससे हर घर से एक व्यक्ति पार्टी कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में शामिल हो और सक्रिय कार्यकर्ता बने।
इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष ही गरीब और किसान की बात कर रहे हैं। इस समय एससी एसटी में क्रीमी लेयर को आरक्षण से मुक्त करने का जो मुद्दा उठा है वह चिराग पासवान ने ही उठाया है। सभी लोगों ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया और आगरा जिले में चलो गांव की ओर अभियान को सफल बनाने की बात कही।
: इंडियन क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर मनाया स्वतंत्रता दिवस
Thu, Aug 15, 2024
आगरा। इंडियन क्लब मैं स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने झंडारोहण व प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे व बसंत गुप्ता ने मारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया। सरस्वती शिशु मंदिर सुभाष पार्क के विद्यार्थियों न देश भक्ति पर आधारित सांस्कृति प्रस्तुतियां दीं। सुजाता शर्मा व चंचल उपाध्याय ने देश भक्ति के गीत गाए।
शू फैक्टर्स फैडरेशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय सामा, जनकपुरी महोत्सव में जनक के स्वरूप चुने गए प्रमोद गुप्ता, भाजपा युवा मौर्चा अध्यक्ष शैलू पंडित का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर इंडियन क्लब के संरक्षक एसएस मिश्रा, अध्यक्ष राजेश मित्तल, सचिव सुधीर भोजवानी, अनिल गुप्ता, रमेश जसवानी, सुखदेव गिद्वानी, रंजीत सामा, नरेश जैन, राधेश्याम बंसल, राजेश लालवानी, रविंद्र अरोरा, सुभाष मल्होत्रा, अतुल गुप्ता, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल इन सभी ने सहयोग किया।
इस मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। स्कूल प्रबंधक दिनेश पचौरी ने विचार व्यक्त किए। इंडियन क्लब के सदस्यों में नरेश जैन, सुभाष मल्होत्रा, राकेश गुप्ता,निधि तिवारी, अनिल गुप्ता, गौरव शर्मा सभी लोग मौजूद थे। अंत में सचिव सुधीर भोजवानी ने आभार व्यक्त किया।