: मृदंग मजीरों पर कीर्तन संग निकली राधाकृष्ण की पालकी
Mon, Aug 26, 2024
श्रीजगन्नाथ मंदिर में आयोजित होगा तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव
महोत्सव के तहत बल्केश्वर व कमला नगर क्षेत्र ने निकली राधा कृष्ण की शोभायात्रा
जन्माष्टमी पर रात 10 बजे होगा अभिषेक
आगरा। मनमोहक रूप से राधाकृष्ण पालकी में विराजमान और मृदंग मंजीरों पर कीर्तन करते भक्तजन। यह दृष्य जिसने देखा राधाकृष्ण की भक्ति में भाव विभोर हो गया। कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के तहत आज बल्केश्वर तिराहे से भक्तिभाव के साथ राधाकृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा का शुभारम्भ इस्कॉन मंदिर आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने राधाकृष्ण की आरती कर किया। शोभायात्रा ने बल्केश्वर तिराहे से प्रारम्भ होकर, बल्केश्वर बाजार, सिटी मॉल, न्यू आदर्श काॅलोनी, पानी की टंकी, महाराजा अग्रसेन मार्ग होते हुए श्रीजगन्नाथ मंदिर पर विश्राम लिया। इसके उपरान्त मंदिर में अधिवास पूजन कर श्रीहरि के पार्षदों व भक्तजनों को श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव का निमंत्रण दिया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप ने बताया कि 26 अगस्त का प्रातः मंगला आरती के साथ श्रीकृण जन्म महोत्सव का शुभारम्भ हो जाएगा। संध्या काल में सांस्कृतिक कार्यक्रम व रात 10 बजे भगवान की पालकी यात्रा निकलेगी। जिसके उपरान्त भगवान का विधि विधान से अभिषेक किया जाएगा। मंदिर परिसर में 1100 कलशों से सभी श्रदद्धालुओं द्वारा भी अभिषेक किया जाएगा। 27 अगस्त को सुबह नन्दोत्सव व प्रभुपाद जी की व्यास पूजा सम्पन्न होगी।
शोभायात्रा में मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, कामता प्रसाद अग्रवाल, राहुल बंसल, सुनील मनचंदा, सुशील अग्रवाल, प्रदीप बंसल, संजय कुकरेजा, शाश्वत नंदलाल दास, शैलेन्द्र बंसल, राजीव मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।
: एसी कमरे में भी जरूरी है खिड़की, 20 प्रतिशत शुद्ध हवा नहीं होने देगी बीमार
Mon, Aug 26, 2024
इशरे संस्था की आगरा शाखा ने आयोजित की एयर कंडीशनर एंड वेंटिलेशन पर कार्यशाला
पर्यावरण इंजीनियर दिनकर सक्सेना और कुलदीप सिंह ने बताए एसी ब्लास्ट से बचाने के उपाय
घर को सदैव रखें हवादार, एसी कमरे में भी हो शुद्ध हवा आने का इंतजाम
आगरा। जितना अधिक हम आधुनिक हो रहे हैं उतना ही शुद्ध हवा से दूर होते जा रहे हैं। शीश महल की तरह घर बन रहे हैं, जिसके कारण बीमारियां घेर रही हैं। घर बनाएं तो खिड़कियों की अनदेखी न करें। ये महत्वपूर्ण जानकारियां दीं पर्यावरण इंजीनियर दिनकर सक्सेना ने। रविवार को वाटर वक्र्स स्थित अतिथिवन में इंडियन सोसाइटी फॉर हीटिंग रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर इंजीनियर (इशरे) द्वारा सेफ्टी इन एयरकंडिशनिंग एंड वेंटिलेशन विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि इशरे के रीजनल डायरेक्टर नॉर्थ अशीष गुप्ता, मुख्य वक्ता कुलदीप सिंह और दिनकर सक्सेना, आगरा शाखा अध्यक्ष निवेदिता दिनकर, अध्यक्ष इलेक्ट राजकिशोर गुप्ता ने पौधों में पानी डालकर किया।
अध्यक्ष निवेदिता दिनकर ने स्वागत भाषण में कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज को तकनीकी राह दिखाने के साथ पर्यावरण से जोड़ना भी है। उन्होंने कहा सुविधा के साथ सुरक्षा जरूरी है। इसलिए आधुनिक उपकरणो का प्रयोग करते समय सावधानी भी बरतें।
पर्यावरण इंजीनियर दिनकर सक्सेना ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि एसी जब रिपेयरिंग मांगने लगे तो समय रहते उसे बदलना बेहतर है। कभी भी एयर टाइट कमरे में न रहें। एसी लगे कमरे में 20 प्रतिशत शुद्ध हवा आनी अति आवश्यक है। यदि किसी घर या कमरे में प्रवेश करते ही छींक आने लगे या बुखार सा लगे तो इसका अर्थ है कि वहां का वेंटिलेशन सही नहीं है। उस स्थान पर खिड़कियां की कमी है।
एसी के रखरखाव के बारे में विशेषज्ञ कुलदीप सिंह ने कहा कि गर्मियों में एसी या उसके कम्प्रेशर में ब्लास्ट या आग की समस्या बहुत होती है। इससे बचाव के लिए आवश्यक है कि एसी का आउटर हवादार स्थान पर हो। एसी में यदि गैर भरवा रहे हैं तो उसकी गुणवत्ता से समझौता न करें। एसी सदैव 24 डिग्री पर ही चलाएं, इससे बिजली खपत कम होगी, सेहत सही रहेगी और एसी में परेशानी भी नहीं होगी।
राष्ट्रहित में बिजली खपत कम करने की बात पर अध्यक्ष इलेक्ट राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि इनवर्टर एसी बिजली खपत कम करने का सबसे अच्छा साधन हैं।
कार्यशाला में आगरा सहित दिल्ली, हाथरस आदि शहरों के सदस्यों ने भी सहभागिता की। आलिंद माथुर, शैलेंद्र माथुर, कुंवर मौसम, बीडी रिषी, संभव जैन, अरविंद, नकुल, दिलीप गुप्ता, साहब सिंह चैहान, सतीश यादव, विजय सिंह, रमाकांत शर्मा, महेंद्र गुप्ता, सौरभ शर्मा, सूरजभान शर्मा, रमेश, दयाशंकर आदि उपस्थित रहे।
: बम के धमाके और कलम की धार से अंग्रेजों से लड़े थे करुणेश
Mon, Aug 26, 2024
इतिहासकार प्रो.सुगम आनंद द्वारा लिखित पुस्तक ‘क्रांतिवीर करुणेश’ का विमोचन
युवा पीढ़ी क्रांतिकारियों से ले देशभक्ति की प्रेरणाः कुलपति
आगरा। इतिहासकार प्रो. सुगम आनंद द्वारा क्रांतिकारी पत्रकार स्व. रोशनलाल गुप्त करुणेश के जीवन पर पुस्तक ‘क्रांतिवीर करुणेश’ का विमोचन समारोह भारतीय इतिहास संकलन समिति (ब्रज प्रांत) द्वारा सेठ पदमचंद जैन संस्थान सभागार, वि.वि.परिसर में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति डाॅ. आशु रानी ने कहा है कि स्वाधीनता संग्राम सेनानी स्व.रोशनलाल गुप्त करुणेश ने बम के धमाके के साथ-साथ लेखनी की धार से भी स्वाधीनता आंदोलन में योगदान किया, जो हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को क्रांतिकारियों से देशभक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए। तभी हमारे हृदय में देशप्रेम की भावना प्रवाहित होती रहेगी और राष्ट्र सुरक्षित व मजबूत रहेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि हमारा बचपन करुणेश जी की देश व समाजसेवा को देखते हुई बीता है। दृष्टिक्षीणता के बावजूद स्वाधीनता सेनानियों के बारे में देशभर की पत्र-पत्रिकाओं में उनके लेख प्रकाशित होते रहे थे।
विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कवि सोम ठाकुर ने कहा कि करुणेश जी बहुत अच्छे कवि भी थे और साहित्यकार भी। उन्होंने सन् 1950 में ‘उर्मिला के 14 वर्ष पुस्तक’ लिखी, वह आज भी अन्यतम स्थान रखती है।
पुस्तक लेखक एवं इतिहासकार प्रो.सुगम आनंद ने कहा कि करुणेश जी ऐसे स्वतंत्रता के वीर थे, जिन्होंने समाज को सर्वस्व समर्पित कर दिया। कभी सरकारी सुविधाओं का लाभ तक नहीं उठाया। समाज में देशभक्ति के साथ-साथ ईमानदारी का एक विशेष उदाहरण पेश किया है।
संचालन करते हुए डा.तरुण शर्मा ने बताया कि क्रांतिवीर करुणेश पुस्तक 100 पृष्ठ की है, उसके प्रारंभ में स्वतंत्रता संग्राम में करुणेश युगीन आगरा विषयक आलेख है, जिसमें आगरा के स्वाधीनता संग्राम पर लिखा गया है। उसके बाद करुणेश जी के विभिन्न पक्षों को रेखांकित किया गया है। इसका प्रकाशन सीवेव बुक वल्र्ड ने किया है। प्रांरभ में सरस्वती वंदना सुशील सरित ने की। वरिष्ठ कवि डा.राजेंद्र मिलन एवं कवयित्री एवं गीतकार निशीराज ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
इंस्टीट्यूट के निदेशक निदेशक प्रो.ब्रजेश रावत ने आभार व्यक्त किया। संस्थान और करुणेश परिवार की ओर से संजय गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल, श्रीकृष्णलीला कमेटी के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, केंद्रीय हिंदी संस्थान के प्रो. उमापति दीक्षित, अशोक अश्रु, डा.विनोद माहेश्वरी, सचिन सारस्वत, सुमन सुराना, विनीत बवानिया, डा. वत्सला प्रभाकर, श्रुति सिन्हा, रमेश पंडित, पूर्व पार्षद दीपक खरे, डा.मुनीश्वर गुप्ता, डा.कुसुम चतुर्वेदी, डा.सुषमा सिंह, ताज प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनयन शर्मा, डा.गिरिजाशंकर शर्मा, डा.आभा चतुर्वेदी, वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सैना, असलम सलीमी, नरेंद्र तनेजा, सुरेश बरेजा, अनिल जैन आदि मौजूद रहे।