: टाटा कर्व ईवी लॉन्च, एक बार की चार्जिंग पर चलेगी 585 किमी
Wed, Aug 28, 2024
संजय प्लेस स्थित अशोक आटो सेल्स ने टाटा मोटर्स की नई गाडी टाटा कर्व ईवी को किया लॉन्च
सुरक्षा के पांच स्तंभाें को देगी मजबूती, एसयूवी और कूपे का अनूठा मिश्रण है शानदार गाड़ी
आगरा। समय और बिजली की खपत को कम करने के लिए टाटा मोटर्स की शानदार नई गाडी टाटा कर्व ईवी अब आगरा की सड़कों पर भी रफ्तार भरेगी। मंगलवार को संजय प्लेस स्थित अशोक ऑटो सेल्स पर टाटा मोटर्स की नई गाडी टाटा कर्व ईवी को लॉन्च किया गया। टाटा के रीजनल मैनेजर आशुतोष तिवारी और अशाेक आटो सेल्स की एमडी डॉ रंजना बंसल ने अनावरण कर लॉन्चिंग सेरेमनी का शुभारंभ किया।
संजय प्लेस स्थित अशोक ऑटो सेल्स पर टाटा मोटर्स की नई गाडी टाटा कर्व ईवी को लॉन्च करते टाटा के रीजनल मैनेजर आशुतोष तिवारी और अशाेक आटो सेल्स की एमडी डॉ रंजना बंसल
टाटा के रीजनल मैनेजर आशुतोष तिवारी ने बताया कि टाटा कर्व ईवी एसयूवी डिजाइन के युग में क्रांतिकारी शुरूआत है। शेप्ड टू स्टन, शेप्ड फॉर ग्रैंडियर, शेप्ड फॉर परफॉर्मेंसं, शेप्ड फॉर इनोवेटिव टैक्नोलॉजी और शेप्ड फार एब्सोल्यूट सेफ्टी के 5 प्रमुख स्तंभो पर आधारित कर्व, कंपनी के मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में प्रवेश का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि टाटा मोटर्स की एसयूवी रेंज में यह नया जोड एसयूीवी की मजबूती और कूपे की सुंदरता का एक अनूठा मिश्रण है। टाटा कर्व ईवी तीन वेरियेंट में उपलब्ध है- क्रिएटिव, एकम्पलिश्ड और एम्पावर्ड। यह वाहन आराम, शानदार आंतरिक सुविधाओं, सुरक्षा और उन्नत तकनीक का सही मिश्रण है। इसमें लंबी रेंज और तेज चार्जिंग की क्षमता है। सभी सुविधाएं मिड एसयूीव आइस सेगमेंट में अन्य कंपनियों के समान मूल्य पर मिलती हैं। 55के डब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ आने वाली कर्व ईवी एक बार चार्ज होने पर 585 किमी चलती है। जबकि 45 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक वाली कर्व ईवी 502 किमी की रेंज देती है। कर्व ईवी 45 की शुरूआती कीमत 17.49 लाख रूपये और कर्व ईवी 55 की शुरूआती कीमत 19.25 लाख रूपये है। कंपनी के देश भर मे लगभग 9000 प्लस चार्जिंग पॉइट होंगे। उन्होने बताया कि कर्व ईवी डिजाइन, सुरक्षा और तकनीक में नई उंचाईयों को छू रही है। कर्व ईवी पैट्रोल और डीजल के कई विकल्पों के साथ आती है। टाटा कर्व को उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो प्रीमियम सुविधाओं के साथ एक उन्नत और स्टाइलिश विकल्प की तलाश में रहते हैं।
अशाेक आटो सेल्स की एमडी डॉ रंजना बंसल ने कहा कि ईवी वाहन निश्चित रूप से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतर विकल्प हैं। प्रदूषण नियत्रंण करने के लिए टाटा कंपनी लगातार सराहनीय प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर कंपनी द्वारा अपने दो ग्राहकों को टाटा कर्व ईवी की चाभियां भी सौंपी गयीं। इस अवसर पर टाटा मोटर्स के विवेक, अशोक ऑटो के आशुतोष एवं शालिनी चौधरी उपस्थित रहीं।
: जन्माष्टमी महोत्सवः 11 हजार किलो के छप्पन भाेग के मध्य विराजीं श्रीमहालक्ष्मी, खाटू नरेश के भजनों पर झूमे भक्त
Tue, Aug 27, 2024
श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल के 16 वें जन्माष्टमी महोत्सव हुई भजन संध्या, लगा छप्पनभाेग
श्रीकृष्ण जन्म पर रही संपूर्ण बल्केश्वर में धूम, हजारों श्रद्धालु पहुंचे महोत्सव में
कानपुर से आये भजन गायक शेफाली द्विवेदी और संदीप मस्ताना ने किया मंत्रमुग्ध
मंगलवार को श्याम रसोई में दस हजार से अधिक भक्त ग्रहण करेंगे सामूहिक प्रसादी
आगरा। हर मार्ग, हर गली, हर मोड़ से उमड़ रहा था बल्केश्वर स्थित श्रीमहालक्ष्मी मंदिर में भक्तों का रेला। अजन्में के जन्म पर सजा श्रीमहालक्ष्मी का भव्य दरबार। अलौकिक फूल बंगले और भव्य छप्पन भाेग के मध्य मां महालक्ष्मी की छवि दिव्यता का अनुभव करा रही थी।
बल्केश्वर स्थित श्रीमहालक्ष्मी मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव एवं छप्पन भाेग के अन्तर्गत सजा मां महालक्ष्मी का भव्य दरबार
श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 16 वें जन्माष्टमी महोत्सव एवं छप्पन भाेग के चतुर्थ दिवस जैसे देवों की कृपा बरस रही थी। करीब 11 हजार किलो छप्पन भाेग मां महालक्ष्मी के चरणाें में अर्पित किये गए। माता ने अपने भक्तों को दिव्य दर्शन देने के लिए लाल जरीदार पोशाक धारण की। 21 किलो की पोशाक को रविवार को भक्त पोशाक यात्रा के माध्यम से सिर पर रखकर लेकर आए थे। भव्य फूलबंगला, मंदिर परिसर में सजीं स्वचलित झांकियां यमुना मैया के किनारे ब्रज का अनुभव करा रही थीं। वहीं करीब 200 फुट के पंडाल में सजे श्रीखाटू श्याम जी के दरबार में हुई भजन संध्या में बरबस ही भक्त झूमे जा रहे थे।
भजन संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, एमएलसी विजय शिवहरे, मेयर हेमलता दिवाकर, विधायक पुरुषाेत्तम खंडेलवाल, मंदिर ट्रस्टी राम मोहन कपूर और सतीश गोपाल कपूर ने श्याम बाबा की जोत की पूजा कर किया।
बल्केश्वर स्थित श्रीमहालक्ष्मी मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव एवं छप्पन भाेग के अन्तर्गत हुयी भजन संध्या में शेफाली द्विवेदी और संदीप मस्ताना के सुरों पर झूमते भक्त
कानपुर की भजन गायिका शेफाली द्विवेदी ने जब अपने प्रसिद्ध भजन बुला लो एक बार वृंदावन गिरधारी… को स्वर दिए तो हर आंख भक्ति से भर आयी। अपने भजनों से सभी के प्रिय बने गायक संदीप मस्ताना ने शीश के दानी की कहानी को अपने सुरीले स्वर में पिरोया तो हर भक्त जहां था वहीं झूमने लगा। भजन संध्या के चरण सेवक रितु और मनीष अग्रवाल थे।
स्वचलित झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्म, पूतना वध, माखन लीला, सहित विभिन्न झांकियां हजारों श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। भक्तों की सुविधा के लिए परिसर को बैरिकेडिंग और रेलिंग में विभाजित किया गया था।
मंगलवार को होगी श्याम रसोई
अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को सायं 5 बजे से श्याम रसोई होगी। सामूहिक प्रसादी के लिए बड़ी रोटी की मशीनें लगवायी जाएंगी। पूरे पंडाल में दो दर्जन से अधिक स्टॉल लगेंगे ताकि प्रसादी की व्यवस्था सुचारु रहे। श्याम रसोइ में दस हजार से अधिक लोगों की प्रसादी की व्यवस्था रखी गयी है।
ये रहे आयोजन में शामिल
आयोजन में महामंत्री अशाेक सिंघल, कोषाध्यक्ष विकास मित्तल, नीरज वर्मा, प्रदीप गोयल, दीपक ढल, आशीष सक्सेना, कौशल बंसल, अजय अग्रवाल, आशीष गोयल, पवन जैन, भोलानाथ अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अजय गुप्ता, सुमित अग्रवाल, मुनेश सिंघल, राजेश चावला, सियाराम पवन कुमार, रवि खंडेलवाल, सीए मनीष अग्रवाल, ध्रुव गर्ग, मनीष अग्रवाल, अमित अग्रवाल, रीतेश गुप्ता, निर्भय मित्तल, अखिलेश अग्रवाल, हेमंत मोहता, हरीओम बाबा, चिराग बंसल, गौरव अग्रवाल, एड विशाल बिंदल, वरिष्ठ संरक्षक आदर्श नंदन गुप्त, मनोज जैन, अविनाश राणा, दिलीप बंसल, संजीव अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रोहित गोयल, विनोद राठौड़, अमित गुप्ता आदि शामिल रहे।
: बाल गोपालों संग ड्रीम वैली में मची जन्माष्टमी की धूम
Tue, Aug 27, 2024
आगरा। दयालबाग स्थित ड्रीम वैली अपार्टमेंट में स्थानीय समिति द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। बाल गाेपालों की रूप सज्जा के साथ उत्सव को पूर्ण किया गया। अपार्टमेंट परिसर स्थित मंदिर की भव्य सज्जा की गयी थी। दीप प्रज्जवलन के साथ उत्सव का शुभारंभ हुआ। 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों की रूप सज्जा राधा− कृष्ण के स्वरूपों में की गयी थी। छोटे− छोटे हाथाें में बांसुरी थामे बच्चे अपनी ओर ही खींचे जा रहे थे। छोटी− छोटी गइया, छोटे छोटे ग्वाल जैसे भजनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। हाथाें में डांडिया थामें बालिकाओं ने रास का आनंद लिया।
इस अवसर पर अनुराधा गुप्ता, नीरू, दीपा, बिट्टू, श्वेता, आम्रपाली, रेखा, रूपाली, निशा, संगीता, आरजू, अंजू, मोनिका, चित्रा आदि उपस्थित रहीं। माखन मिश्री प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।