Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्रीराम सहित चारों भाईयों के हाथों में रची मेहंदी, दूल्हा बनेंगे श्रीराम

Pragya News 24

Sat, Sep 28, 2024
Post views : 52
  • राजा दशरथ के यहां छायी खुशियां
  • बारात की तैयारियों में व्यस्त हुए अयोध्यावासी

आगरा। रंग बिरंगी रोशनी व फूलों से अयोध्या नगरी गुलशन की तरह सज रही है। हर तरफ चारों पुत्रों के विवाह के मंगल उत्सव की खुशियां छायी हैं। फतेहाबाद रोड स्थित राजदेवम में श्रीराम के मेहंदी उत्सव की धूम थी। जहां रानी कौशल्या व राजा दशरथ संग श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के हाथों में मेहंदी रचाई गई। विवाह के मंगल गीत गाए। श्रीराम बारात को लेकर हर किसी के मन में उत्साह व खुशी है। श्रीराम का बारत को भव्य और दिव्य बनाने के लिए योजना तैयार है।

जनकपुरी के साथ अयोध्या में भी विवाह उत्सव की उमंग छायी हुई है। श्रीराम सहित चारों भाईयों के हाथों में शगुन की मेहंदी लगी तो राजा दशरथ व रानी कौशल्या (संतोष शर्मा, ललिता शर्मा) का मन घर में चार-चार बहुओं के एक साथ आने की कल्पना मात्र से ही हर्षित हो उठा। राजा दशरथ, माता कौशल्या व उनके पुत्र प्रखर व बेटी युक्ति शर्मा ने कहा कि कुछ क्षण के लिए ही सही, श्रीराम का घर आगमन सौभाग्य की बात है। संतोष शर्मा की मां लाजवंती शर्मा ने कहा कि पूरे परिवार का सौभाग्य है जो श्रीराम के बाराती बनने का सुअवसर हमें मिला। वहीं श्रीराम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुध्न के स्वरूपों के घर में प्रवेश करते ही श्रीराम चंद्र के जयकारे गूंजने लगे। मुख्य द्वार से घर में प्रवेश करने तक ढोल नगाड़ों संग पुष्प वर्षा होती रही। घर के सभी सदस्यों ने भी अपने हाथों में मेहंदी रचाई।

मेहंदी उत्सव का शुभारम्भ श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल व राजा दशरथ, रानी कौशल्या (संतोष शर्मा, ललिता शर्मा) ने सियाराम का पूजन कर किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेश उपाध्याय, प्रवीन, प्रीप, गौरव उपाध्याय, विमल शर्मा, प्रियंका, पूजा, आरती, प्रीति, गौतम सेठ, विकास जैन, शोभित, ज्योति, सत्यवीर तोमर, नितिन अग्रवाल, हरिनारायण चतुर्वेदी, मंजीत सिंह, अनुज अरोरा आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन