: आगरा मण्डल के नगर निगमों और विकास प्राधिकरण में जल्द लागू होगा ई ऑफिस, कमिश्नर ने की समीक्षा
Mon, Sep 2, 2024
आगरा. आगरा मण्डल के सभी नगर निगमों और प्राधिकरण विभाग में ई ऑफिस लागू किये जाने हेतु किये गये कार्यों की मण्डलायुक्त रितु माहेश्वरी द्वारा ऑनलाइन समीक्षा की गयी। सर्वप्रथम आगरा नगर निगम के ई ऑफिस को लेकर नगरायुक्त अंकित खण्डेलवाल द्वारा अवगत कराया गया कि ईएमडी के लिए नोडल ऑफिसर नामित कर दिया गया है। सभी की यूजर आईडी बन चुकी है। डिजीटल सिग्नेचर भी बन चुके हैं। डाटा मैपिंग की प्रक्रिया जारी है। दो दिन में पूरा हो जायेगा। चूंकि नगर निगम में ई ऑफिस पहले से ही क्रियाशील है, सभी फाइल डिजीटल फाॅर्मेट में है, इसलिए नये लागू हो रहे ई ऑफिस के गो लाइव हो जाने के बाद सभी फाइलों को एकीकृत कर दिया जायेगा। मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि डाटा मैपिंग का कार्य पूरा कराकर एक सप्ताह में ही ई ऑफिस को लाइव कर दिया जाए। वहीं एडीए उपाध्यक्ष एम अरून्मौली ने अवगत कराया कि डाटा मैपिंग और प्रषिक्षण के अलावा बाकी सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली हैं। निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अन्दर ही प्रशिक्षण के साथ शेष प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए ई ऑफिस लागू किया जाये।
मथुरा नगर निगम नगरायुक्त शंशाक चौधरी द्वारा अवगत कराया गया कि ईएमडी नामित किया जा चुका है। डाटा मैपिंग, डिजीटल सिग्नेचर की प्रक्रिया जारी है। वहीं कुछ नये अधिकारियों की भी नियुक्ति हुई जिनके मेल आई तैयार करने के लिए कहा है। 2 से 3 दिन में सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली जाएंगी। मथुरा वृदांवन विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एस बी सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि नये नियुक्त हुए अधिकारियों की ई मेल आई बनायी जा रही है। पीआईएमएस और फाइल हैड बनाये जा चुके हैं। निर्देश दिए गये कि ई ऑफिस यूजर्स को जल्द प्रषिक्षण दिया जाये। सभी लंबित कार्यों को जल्द पूर्ण करते हुए एक सप्ताह में ही ई ऑफिस लागू किया जाये।
फिरोजाबाद नगरायुक्त एवं विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष घनश्याम मीणा द्वारा अवगत कराया गया कि ईएमडी नामित किए जा चुके हैं। डिजीटल सिग्नेचर भी बन चुके हैं। पीआईएमएस और फाइल हैड भी तैयार हो चुके हैं। विकास प्राधिकरण में अभी ई मेल आई नहीं बनी है। प्रशिक्षण के अलावा विभाग स्तर से कोई भी कार्य लंबित नहीं है। मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी यूजर्स को जल्द प्रशिक्षण दिलाया जाए। जो भी कार्य लंबित हैं उन्हें जल्द पूरा किया जाए। एक सप्ताह में ई ऑफिस लागू होने के बाद सभी नगर निगमों और प्राधिकरण में सभी फाइलों का कार्य ऑनलाइन ही किया जायेगा।
: जनकपुरी कार्यालय में आरती के साथ हर रोज गूंज रहे सियाराम के जयकारे
Mon, Sep 2, 2024
आगरा। कोठी मीना बाजार में सजने जा रही जनकपुरी महोत्सव के कार्यालय में हर रोज सियाराम के जयकारे गूंज रहे हैं। प्रतिदिन संध्या काल में आरती हो रही है। हर रोज शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन आरती में शामिल होने पहुंच रहे हैं।
आज संध्या आरती में अग्रवाल संघ प्रतापनगर जयपुरा हाउस के राजकुमार अग्रवाल, राजेश जिंदल, गौरव बंसल, दिनेश अग्रवाल, विजय गोयल, दीपक अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, राजा जनक प्रमोद वर्मा, जनकपुरी आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, गौरव राजावत, राहुल चतुर्वेदी, राहुल सागर, मुनेंद्र जादौन, बल्ले भाई, अनुराग उपाध्याय आदि मौजूद थे।
: राजा दशरथ ने छठ पर किया श्रीराधा कृष्ण का पूजन, बांटी खिचड़ी
Sat, Aug 31, 2024
आगरा। राजा दशरथ ने जन्माष्टमी के उपरान्त छठ पर श्रीराधा कृष्ण का पूजन किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप खिचड़ी बांटी। श्रीराम बारात व श्रीजनकपुरी महोत्सव को लेकर शहर में उत्साह है। इसी संदर्भ में आज राजा दशरथ के स्वरूप संतोष शर्मा व उनती धर्मपत्नी रानी कौशल्या का स्वरूप ललिता शर्मा का एमजी रोड स्थित श्री ज्वैलर्स के यहां अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। जहां मुकुट पहनाकार व माथे पर तिलक कर उनका स्वागत हुआ।
इस अवसर पर संतोष शर्मा ने राजा दशरथ के रूप में चुने जाने को अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि राजा दशरथ के रूप में चुने जाने का अनुभव ही अपने आप में बहुत रोमांचकारी है। जो आपकी सोच और आचरण सभी को सात्विक व धार्मिक बना देती है। राजा दशरथ के स्वरूप में चयनित होना श्रीहरि का दिया ऐसा उपहार है, जिसे हम जितना आचरण में उतारेंगे उतना ही निखरेंगे। सभी शहरवासियों को उन्हें सम्मान देने व अभिनन्दन करने के लिए धन्यवाद दिया।
मुख्य रूप से श्री ज्वैलर्स के स्वामी मोहनलाल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, उदित अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, गौतम सेठ, साकेश अग्रवाल, अखिल मोहन मित्तल, देवेंद्र डीपी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।