: रामलीला में हुआ आकाशवाणी लीला का मनमोहक मंचन
Sun, Sep 22, 2024
आगरा। रामलीला मैदान में बड़ा ही मनोरम् दृश्य है, भव्य राम मंच सजा हुआ है और चारों ओर धार्मिक उल्लास छाया हुआ है। आज लीला में रावण के अत्याचारों से दुःखी होकर पृथ्वी माता गौ रूप धारण कर देवराज इंद्र के पास पहुंचती है और रावण के अत्याचारों की व्यथा सुनाती है। देवराज इंद्र गौ माता पर हुए रावण के अत्याचारों से दुःखी होकर समस्त ऋषियों मुनियों और देवताओं को साथ लेकर ब्रह्मा जी के पास जाते हैं। ब्रह्मा जी ने स्वयं को असहाय बताते हुए कहा कि मैं भी केवल वरदान दे सकता हूं उसके अत्याचारों से मैं भी आपको नहीं बचा सकता। आप कृपया कर भगवान शिव के पास अपनी पीड़ा लेकर चलें। भगवान शिव, ब्रह्माजी के साथ सभी देवताओं, ऋषि मुनियों को साथ लेकर भगवान विष्णु के पास झीर सागर में भगवान नारायण से प्रार्थना करने पहुंचते हैं। सभी देवताओं और पृथ्वी को भयभीत जानकर और उनके स्नेह युक्त वचन सुनकर भगवान विष्णु प्रसन्न होकर उनको आकाशवाणी के द्वारा अभयदान देते है और राजा दशरथ के यहां जन्म लेने की प्रतिज्ञा करते हैं। इस मनमोहन लीला का मंचन नीरज चतुर्वेदी के निर्देशन में किया जा रहा है
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल, भगवान दास बंसल, विष्णु दयाल बंसल, ताराचंद, अजय, छोटू भाई, प्रवीण गर्ग आनंद मंगल, मोहित, मनोज, रजत बंसल, शालू अग्रवाल, राहुल गौतम, योगेंद्र, राम मोहन आदि उपस्थित रहे।
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के बाल रूप में राम जन्मोत्सव पर छाएगा धार्मिक उल्लास
कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल द्वारा बताया कि 23 सितंबर को रामलीला मैदान अयोध्या नगरी के रूप में सजायमान होगी तथा अयोध्या में चारों भाई राम, लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुघ्न के जन्म की मनमोहक लीला की प्रस्तुति होगी। राजा दशरथ बने संतोष शर्मा व रानी कौशल्या ललिता शर्मा अपने समस्त पारिवारिक जन, इष्ट मित्रों के साथ अयोध्या नगरी में उपस्थित रहेंगे तथा साथ ही समस्त आगरा क्षेत्र की जनता और श्रद्धालुओं से राम जन्मोत्सव में आने की अपील की है ताकि भगवान के बाल रूप के दर्शन कर अपने को सौभाग्यशाली समझ सके।
: आगरा के अंकुर प्रताप सिंह बने अंडर 13 युगल के यूपी स्टेट बैडमिंटन चैंपियन
Sun, Sep 22, 2024
आगरा। लखनऊ में आयोजित हो रहे यूपी स्टेट सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में आगरा के अंकुर प्रताप सिंह ने अंडर 13 बालक वर्ग युगल का खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबले में प्रथम वरीयता प्राप्त आगरा के अंकुर प्रताप सिंह व अलीगढ़ के अतीक अहमद की जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लखनऊ के कुशाग्र द्विवेदी व प्रयागराज के शिवेश गुप्ता की जोड़ी को 21-17 व 21-13 से हराकर खिताब जीता। अंकुर प्रताप सिंह ने अंडर 13 बालक एकल वर्ग में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 13 बालक वर्ग युगल में आगरा के शिवांश सारस्वत व शौर्य चौधरी की जोड़ी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।
खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन पर आगरा बैडमिंटन संघ के संरक्षक जिला जज महेश नौटियाल, अध्यक्ष बीना लवानिया, चेयरमेन विनोद सीतलानी, सचिव राहुल पालीवाल, कोषाध्यक्ष आसिफ अली, कोच मयंक कपूर, अनुज कपूर, नंदी रावत, अनुभव, निखिल, पुष्पराज नेगी, अविनाश चौधरी, प्रवीण अग्रवाल, यश मेहता, मनीष गुडवानी, रवि जैन, निश्चल जैन, अजय महाजन, पवन मंगल, नंद किशोर, अमित उपाध्याय ने हर्ष व्यक्त किया ।
: बीएनआई हैरीटेज आगरा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय खेलो कूदो लीग का समापन
Sun, Sep 22, 2024
आगरा। एकलव्य स्टेडियम में आयोजित बीएनआई हेरीटेज की खेलो कूदो लीग के मैन ऑफ द सीरीज व मैन ऑफ द मैच का खिताब दिव्यांक गर्ग ने आज फाइनल में 61 रन बनाते हुए अपने नाम दर्ज कराया। 4 विकेट लेकर बेस्ट बॉलर ऑफ द सीरीज अक्षय अग्रवाल, 124 रन बनाकर बेस्ट बैट्समैन ऑफ द सीरीज का खिताब अभिनय अग्रवाल ने अपने नाम दर्ज करवाया। बीएनआई हेरिजेट आगरा द्वारा तीन दिवसीय खेल महाकुम्भ खेलो कूदो लीग का समापन आज क्रिकेट व बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल के साथ किया गया। जिसमें शहर भर के उत्साही प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। लीग का आयोजन अध्यक्ष कुशाग्र मित्तल, उपाध्यक्ष स्वपनदीप मित्तल, सचिव राघव बंसल ने नेतृत्व में किया गया।
बीएनआई टाइटन्स व बीएनआई हेरीटेज के बीच आज 8-8 ओवर का कड़ा व रोमांचकारी मुकाबला हुआ। जिसमें हेरीजेट स्टार ने बाजी मारते हुए ट्राफी अपने नाम लिखवाई। वहीं मैन ऑफ द मैच दिव्यांग गर्ग रहे। बेस्ट बालर का खिताब अरुन राजपूत ने अपने नाम दर्ज करवाया। कुशाग्र मित्तल ने बताया कि लीग की शुरुआत 1 अगस्त को एक रोमांचक प्वाइंट्स की नीलामी के साथ हुई थी, जिसमें छह टीमें बनाई गई। अचीवर्स के कप्तान गौरव पुण्डीर, टाइटन्स के अक्षय ओबराय, चैम्पियंस के अक्षय अग्रवाल, राइजिंग स्टॉर के शुभम अग्रवाल, हेरीटेज स्टार्स के दिव्यांग गर्ग, ब्लास्टर के अपूर्व अग्रवाल कप्ताथ थे। 8-8 ओवर के मैच में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद फाइनल में सेमीफाइनल में चैम्पियन्स, रिजिंग स्टॉर, हेरीटेज स्टॉर, ब्लास्टर टीमें पहुंची। मुख्य अतिथि आकाश गर्ग ने आकाश गर्ग को ट्राफी प्रदान की।
बैंडमिंटन फिनाले बीएनआई चैम्पियन (कुशाग्र मित्तल अक्षय अग्रवाल) व बीएनआई ब्लास्टरर्स (मुकुल शर्मा, अपूर्व अग्रवाल) के बीच हुआ। विजेता ब्लाटर्स हेरीटेज टीम रही।
इस अवसर पर मुख्य रूप से बीएनआई हेरीटेज के गौरव पुण्डीर, अक्षय ओबराय, अक्षय अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, अपूर्व अग्रवाल, अश्विनी शर्मा, राघव बंसल, अरुण राजपूत, मुकुल शर्मा आदि मौजूद रहे।