: भव्य फूल बंगले में विराजीं मां महिषासुर मर्दिनी, भक्त दर्शन कर हुए निहाल
Fri, Oct 4, 2024
आगरा। लाल, श्वेत, पीत पुष्पों के मध्य विराजित होकर मां महिषासुर मर्दिनी ने जब भक्तों को दर्शन दिए तो जैसे सभी एकटक निहारते ही रहे। मां भगवती सेवा मंडल द्वारा आयोजित नवरात्र उत्सव के तीसरे दिन भव्य फूल बंगला दर्शन का आयोजन किया गया। तोता का ताल, मदिया कटरा पर सजे मां महिषासुर मर्दिनी के दरबार में भक्तों की लंबी कतारें लगी हुयी हैं।
संध्या पूजन में गुलाबी परिधान धारण कर महिलाओं ने माता की धुनि आरती की। इसके बाद महाआरती में मुख्य अतिथि महंत निर्मल गिरी, कमल सिंह वाल्मिकी, संरक्षक रजनी अग्रवाल, पार्षद शरद चौहान, सुनील जैन, पप्पू कुशवाह, मनीष कुशवाह, आकाश कुशवाह, विष्णु, दिनेश, अरुण पाठक, अभिषेक चौधरी आदि उपस्थित रहे। संरक्षक रजनी अग्रवाल ने बताया नवरात्र उत्सव के तीसरे दिन शनिवार को देवी जागरण होगा।
: काल पाइ मुनि सुनु सोइ राजा, भयउ निसाचर सहित समाजा
Fri, Oct 4, 2024
दिगनेर के श्रीमनः कामेश्वर बाल विद्यालय में चल रही है श्रीमनःकामेश्वर रामलीला
रामलीला के दूसरे दिन हुआ रावण जन्म, रावण की दोनों भाइयों सहित तपस्या और पृथ्वी पुकार लीला
दिगनेरवासियों को आठ अक्टूबर की राम बरात की प्रतिक्षा, घर−घर में हो रही हैं विशेष तैयारियां
आगरा। धरती पर जब जन्म हुआ रावण का, आरंभ हुआ आतंक का। तपस्या के बल में चूर होकर, संतों से भी वसूलने लगा कर। पृथ्वी जब हो गयी अत्याधिक त्रस्त, की पुकार रक्षा करो हे, नारायण सृष्टि के रक्षक। श्रीराम चरित मानस की चौपाइयों पर आधारित भजनों और प्रसंगों के साथ श्रीमनः कामेश्वरनाथ रामलीला के दूसरे दिन जन्म हुआ आतातायी किंतु प्रचंड ज्ञानी रावण का।
दिगनेर के गढ़ी ईश्वरा स्थित श्रीमनः कामेश्वर बाल विद्यालय में चल रही श्रीमनः कामेश्वरनाथ रामलीला को देखने के लिए प्रतिदिन भारी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ शहर से भी भक्तगण पहुंच रहे हैं। दूसरे दिन की लीला का आरंभ श्रीमनः कामेश्वर मठ तिलकायत श्रीमहंत योगेश पुरी, मठ प्रशासक हरिहर पुरी, डॉ. डीएस शुक्ला, आशा शुक्ला, सुधीर कुमार यादव, यतींद्र शर्मा, विजय सिंह, लक्ष्मीकांत रजावत ने स्वरूपों की आरती उतार कर किया। इससे पूर्व प्रातः बेला में श्रीदुर्गा सप्तशति एवं श्रीराम चरित मानस का पाठ एवं हवन हुआ।
श्रीकिशाेरी रास लीला एवं रामलीला संस्थान वृंदावन के गोविंद मिश्रा ने बताया कि दूसरे दिन की लीला में ब्राह्मणाें द्वारा प्रताप भानु एवं अरिमर्दन को श्राप दिया गया, जिसके कारण उनका जन्म रावण एवं कुंभकर्ण के रूप में हुआ। उनके सेवक धर्मरुचि का जन्म विभिषण के रूप में हुआ। वैभव, संपति के लिए रावण और कुंभकर्ण ने तप किया। रावण की मंदोदरी के साथ विवाह लीला, मेघनाद दिग्विजय, संतो से भी कर लेने के कारण श्राप और अत्याचार से पीड़ित होकर पृथ्वी की पुकार लीला का मंचन किया गया।
मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि शनिवार को रामलीला के तीसरे दिन श्रीराम जन्म होगा। जिसका मंचन देखने के लिए दूर दूर से भक्त आएंगे। स्थानीय घरों में श्रीराम जन्म के उपलक्ष्य में पूड़ी पकवान बनाए जाएंगे।
8 को निकलेगी राम बरात
शहर के कोलाहल से दूर दिगनेर क्षेत्र में श्रीमनः कामेश्वर रामलीला के अंतर्गत राम बरात निकाली जाएगी। राम बरात पूरे परिक्षेत्र में भ्रमण करेगी। आस− पास के गांव राम बरात में झांकियां निकालेंगे। राम बरात के लिए लोगों ने अपने घरों को अभी से झालरों से सजा दिया है।
: 21 किमी की हॉफ मैराथन में दौड़ेंगे हजारों धावक, पहला प्रोमो 13 को खेलगांव से
Fri, Oct 4, 2024
•
आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा आगरा ताज हॉफ मैराथन का 9 फरवरी 2025 को
•
एकलव्य स्टेडियम में होगा आयोजन
आगरा। ताजनगरी में दूसरी बार आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा 9 फरवरी को 21 किमी की आगरा ताज हॉफ मैराथन का आयोजन एकलव्य स्टेडियम में किया जाएगा। मैराथन से पहले लगभग तीन प्रोमो आयोजित किये जाएंगे, जिससे पहली बार भाग लेने वाले धावकों को सहजता महसूस हो। पहला प्रोमो 13 अक्टूबर को खेलगांव से सुबह 6 बजे शुरु होगा। उम्मीद है देशभर से लगभग पांच हजार से अधिक धावक इसमें भाग ले सकते हैं। यह जानकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विकास मित्तल ने होटल ब्लू सफायर में आयोजित आमंत्रण विमोचन कार्यक्रम में दी। पहला रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम में मौजूद एडीशनल कमिश्नर राजेश जी ने कराया व शहरवासियों को स्वास्थ्य की दृष्टि से हॉफ मैराथन में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विकास मित्तल, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, संजय ढल, सचिव जय दीप सिंह, डॉ. एनएस लोधी, आवेग मित्तल, भारत सारस्वत, महेश सारस्वत, दीपक नेगी, संकल्प वशिष्ठ, डॉ. रचना अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मैराथन में तीन कैटगरी 5 किमी, 10 किमी एवं 21 किमी होंगी। 12 वर्ष की उम्र से अधिक हर व्यक्ति हॉफ मैराथन में हिस्सा ले सकता है। हॉफ मैराथन में भाग लेने के इच्छुक लोग www.agrasportsfoundation.org या www.athm.in पर रजिस्ट्रेशन व 8126640855 पर फोन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मैराथन से पूर्व उत्साहित प्रतिभागियों के अभ्यास व जागरूकता के उद्देश्य से तीन प्रोमो आयोजित किए जाएंगे। मैराथन के दौरान हाइड्रेशन प्वाइंट, मेडिकल सपोर्ट की भी व्यवस्था रहेगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय गुप्ता, महेश सारस्वत, अजयदीप सिंह, प्रदीप यादव, गौरव यादव, उमेश यादव, परमजीत सिंह, जय यादव, गोपाल अग्रवाल, विकास, इशू कुलश्रेष्ठ, तुषार आनन्द, डॉ. प्रशान्त गुप्ता आदि उपस्थित थे।