Thu 24 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: कलश है रूप प्रथम पूज्य गणपति जी का, मां गौरा बन सिर पर धारण करती हैं महिलाएंः सरस किशोरी

Pragya News 24

Thu, Mar 6, 2025
Post views : 73
  • अनुपम ओमेरियन रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी ने किया सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन
  • कथा से पूर्व कमला नगर मुगल रोड पर निकाली गयी भव्य कलश यात्रा, 101 महिलाओं ने उठाए कलश
  • वृंदावन धाम की कथा व्यास सरस किशाेरी ने प्रथम दिन बताया कथा श्रवण का महात्म्य

आगरा। पीत वस्त्र धारण कर महिलाएं यूं ही कलश को सिर पर रखकर नहीं चलतीं। श्रीमद् भागवत कथा सहित अन्य धार्मिक आयोजनों में निकलने वाली कलश यात्रा का महत्व अत्याधिक गूढ़ है। इस पर विस्तार से ज्ञान चर्चा करते हुए कथा व्यास सरस किशाेरी(वृंदावन धाम) ने श्री मद् भागवत कथा श्रवण का महात्म्य बताया।

मुगल रोड, कमला नगर स्थित अनुपम ओमेरियन अपार्टमेंट में अनुपम ओमेरियन रेजिडेंस वेलफेयर सोसायटी द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को कथा से पूर्व श्रीजगन्नाथ मंदिर, रश्मि नगर से अनुपम ओमेरियन अपार्टमेंट तक कलश यात्रा निकाली गयी। संस्था के अध्यक्ष अमित अग्रवाल पारुल ने बताया कि 101 कलश महिलाओं ने सिर पर धारण किये। 13 मार्च को हवन एवं प्रसादी के साथ कथा का समापन होगा। हर वर्ष सोसायटी के लोग धार्मिक अनुष्ठान करवाते हैं। जिसके अंतर्गत श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कलश यात्रा के बाद कथा का महात्म्य कथा व्यास सरस किशोरी ने बताया। उन्होंने कहा कि कलश में जल के रूप में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। श्रीमद् भावगत कथा की 108 परिक्रमा का फल श्रीवृंदावन धाम की परिक्रमा के बराबर है। कहा कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण मात्र से जीवन के सभी संताप दूर होते हैं।

मुख्य यजमान अमित अग्रवाल पारुल, छवि अग्रवाल कलश यात्रा में सिर पर पवित्र ग्रंथ एवं लड्डू गोपाल लेकर चले और व्यास पूजन किया। इस अवसर पर दैनिक जजमान दीपक गुप्ता और ज्योति गुप्ता, रमेश भट्टर, बेला, नरेश अग्रवाल, सुरभि, गोविंद अग्रवाल, अंजना, मनीष अग्रवाल, पूजा, जीतू, शिखा, सुनील, रानी, राजू, विनीता, अमन, अकांक्षा, सिद्धार्थ, कनक, अनुज विकल, स्वाति, राहुल, शिल्पी, राहुल गुप्ता, पंकज, तरुणा, विशाल, कशिश मुरझानी, प्रमोद मोदी, पदमा, अनुराग, अंशु, अंजू, मनीष, दिलीप मुरझानी, हरीश मखीजा, मीना अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। कथा की व्यवस्थाएं सौरभ कृष्ण उपाध्याय, गौरव उपाध्याय, राजेश कुमार, संतोष आदि ने संभालीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन