: आगरा इवेंट एसोशिएशन ने आयोजित किया दीपवाली उत्सव
Mon, Nov 4, 2024
एसोशिएशन के गठन से लगेंगे इवेंट इंड्रस्टीज को पंख
बाहरी इवेंट कम्पनियो से एसोशिएशन करेगी शहर को जागरूक
आगरा। आगरा इवेंट एसोशिएशन की ओर से दीपावली उत्सव का आयोजन गुरु का ताल सिकंदरा स्थित दी एस्केप रूफटॉप पर आयोजित किया गया। शुभारम्भ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने दीप प्रवज्जलित कर किया। संयोजक अमित तिवारी ने बताया कि आगरा की इवेंट कंपनियों, स्थानीय कलाकारों, फैशन डिजायनर्स, एंकर, कैटर्स, मॉडल्स, सुरक्षा एजेंसीज, वीडियोग्राफर, डेकोरेटर्स, लाइट साउंड, मीडिया समन्वयक आदि को दीपावली के शुभ मौके पर एक मंच पर लाने का प्रयास किया है। जल्द ही सार्वजनिक चुनाव प्रक्रिया से एक संगठन का गठन किया जायेगा।
समन्वयक निधि सोनी ने बताया कि एसोशिएशन के गठन का मुख्य उद्देश्य बिना परमिशन बाहरी कंपनियों का शहर में इवेंट में होने वाली धोखाधड़ी से पहले लोगो को जागरूक करना और आगरा की इवेंट इंड्रस्टी को बढ़वा देकर आपसी रोजगार उपलब्ध करना है। सभी ने मिलकर आतिशबाजी कर दीपावली उत्सव को मनाया। धन्यवाद कपिल सिंघल ने दिया।
इस अवसर पर डॉ. हिमांशु अग्रवाल, अनिल जैन, पीयूष अग्रवाल, पीएस गीत, अंशु शर्मा, सुनैना शर्मा, हेमा बैजल, चित्रा गुप्ता, राखी निगम, दीपक दिवाकर, विकास भारद्वाज, विमल आगरावाला, सचिन शुभ शर्मा, धीरज वर्मा, सचिन पचौरी, संचित गोयल, अजय शर्मा, रनवीर सिंह, इमरान खान, चतुर्भज तिवारी, आशीष लवानिया, नितिन अग्रवाल, मनीष चोपड़ा, स्वतंत्र अग्रवाल,संचित गोयल आदि मौजूद रहे।
: ऐसा है हारे का सहारा, लगता है सबसे ही प्यारा…. श्रीश्याम तीज महोत्सव में उठी भक्तिमय स्वर लहरी
Mon, Nov 4, 2024
12 घंटे अखंड कीर्तन का सजा दरबार, खाटू श्याम जी के गूंजे भजन, जमकर हुयी इत्र और पुष्प वर्षा
श्रीश्याम आस्था परिवार के 12 वें वार्षिकोत्सव में सैंकड़ों भक्तों ने लिया श्याम रसोइ का आनंद
12 से अधिक भजन गायकों ने श्रीश्याम भजन अखाड़े में दी प्रस्तुति, देर रात तक झूमते रहे भक्त
आगरा। मेरे सिर पर सदा तेरा हाथ रहे, मेरा सांवरा हमेशा मेरे साथ रहे…, खाटू का बुलावा कैसे आता है….भरदे श्याम झोली…क्या तुम्हें पता है ऐ भक्तों, मेरे श्याम बड़े दिलवाले हैं…जैसे भजनों की भक्तिमय स्वर लहरियां 12 से अधिक घंटे तक गूंजती रहीं और आस्था की हिलोरें जोर पकड़ती रहीं।
इत्र और पुष्प की वर्षा के मध्य दिव्य भव्य दरबार सजाया गया श्री श्याम आस्था परिवार, आगरा (खाटूधाम) द्वारा 12 वें वार्षिकोत्सव श्रीश्याम तीज महोत्सव में। सोमवार को लोहामंडी स्थित अग्रसेन भवन में हुए श्रीश्याम तीज महोत्सव में 12 घंटे का अखंड श्याम कीर्तन अखाड़ा हुआ। किंतु आस्था की लहर कुछ इस तरह जोर पकड़ती रही कि दोपहर 12 बजे आरंभ हुआ अखंड़ कीर्तन मध्य रात्री तक चलता रहा। शुभारंभ श्याम बाबा की जोत जलाकर किया गया। भव्यता से सजे श्याम दरबार में शीतल पांडे (दिल्ली), मनोज शर्मा (ग्वालियर), इशिता शर्मा (पलवल), अंजली द्विवेदी (बरेली), मारुति नंदन (बरेली), अंकित गोयल (दिल्ली) और शिवम वर्मा (कानपुर) ने अपने सुरीले कंठ से भक्ति की रसधारा प्रवाह किया। भजनों के साथ भक्तों के लिए पूरे दिन श्याम रसोइ की व्यवस्था रही।
इस अवसर पर अध्यक्ष राहुल बंसल, उपाध्यक्ष अजय बंसल, संरक्षक वीरेन्द्र मेड़तवाल, कोषाध्यक्ष संजय मित्तल, महामंत्री शुभम, उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल(मई वाले), मीडिया प्रभारी सुमित मित्तल, विपिन मित्तल, अमित अग्रवाल, दिव्य मेड़तवाल, यश जैसवाल, आयुश जैन, राजीव तिवारी, रोहित अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, बीटू बंसल, प्रदीप जैन, वीरेंद्र सिंघल, डॉ टीएन अग्रवाल आदि ने संभालीं।
: पत्नी करे हठ तो भगवान शिव की तरह समझाएंः अतुल कृष्ण
Mon, Nov 4, 2024
अग्रसेन भवन, लोहामंडी में चल रही श्रीराम कथा में हुआ शिव−पार्वती विवाह प्रसंग
श्रीप्रेमनिधि जी मंदिर न्यास ने आयोजित की है सात दिवसीय श्रीराम कथा
मंगलवार को होगा भव्यता के साथ श्रीराम जन्म, उपहारों से भरेगी भक्तों की झोली
प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से हो रही कथा, आरती के बाद भक्त ले रहे महाप्रसादी का आनंद
आगरा। जीवन को आनंदमय, सुखमय और भक्तिमय बनाने की सीख श्रीराम कथा के माध्यम से दे रहे हैं अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज महाराज। श्रीप्रेमनिधि जी मंदिर न्यास द्वारा लोहामंडी स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन भगवान शिव एवं पार्वती जी के विवाह का प्रसंग हुआ। सर्वप्रथम मुख्य यजमान सुमन एवं बृजेश सूतैल सहित दैनिक यजमान सविता एवं पीयूष अग्रवाल ने व्यास पूजन किया।
लोहामंडी स्थित अग्रसेन भवन में श्रीप्रेमनिधि मंदिर न्यास द्वारा आयोजित श्रीराम कथा का वाचन करते कथा व्यास अतुल कृष्ण महाराज।
दूसरे दिन के कथा प्रसंग में कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज ने स्वर्ग एवं नरक की सुंदर व्याख्या करते हुये कहा कि मनुष्य जब अपनी अज्ञानतावश भौतिक सुख देख दुराचार, पापाचार, व्यभिचार, भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाता है, तो उसे नरकीय जीवन यापन करना पड़ता है। वह परमात्मा तक नहीं पहुंच पाता एवं बार बार जीवन मरण लीला में भटकता रहता है। उल्होंने बताया कि कलियुग में श्रीमद् भगवत् एवं श्रीरामचरित मानस रूपी गंगा ही प्राणी को इस भवसागर से पार कराकर आत्मा का परमात्मा से मिलन करा सकती है, यानि स्वर्ग की प्राप्ति संभव है। इस कलियुग में केवल राम-नाम एवं सत्संग ही मोक्षाधार हैं।
उन्होंने गृहस्थ जीवन कैसे होना चाहिए, पति पत्नी के मध्य सम्बंध कैसे होने चाहिए, इस पर कहा कि यह सब भगवान शिव से सीखने को मिलता है। कौन सी बात पत्नी को बतानी चाहिये, कौन सी बात नहीं बतानी चाहिये यह भी भगवान शिव बताते हैं। पिता, मित्र, स्वामी व गुरु के घर बिना बुलाये जाना चाहिये, परन्तु जब कोई समारोह हो तो बिना बुलाए नहीं जाना चाहिये। ऐसी स्थिति में अपमानित होने के अलावा कुछ भी नहीं मिलता। पत्नी यदि किसी विषय पर हठ करे तो उसे कैसे समझाना चाहिये- यह भगवान शिव से सीखना चाहिये। यदि पत्नी न माने तो भगवान भरोसे छोड देना चाहिये। गृहस्थ जीवन में तनाव खड़ा करने से कुछ लाभ नहीं होता है। समस्या का समाधान खोजना चाहिये। आज परिवार में माता-पिता, पति-पत्नी, पुत्र−पुत्री भाई−बहन ही बातें नहीं मानते तो समाज का भरोसा कैसे किया जाए। समस्या चाहे कितनी बढ़ी ही क्यों न हो मन और बुद्धि को शांत रखते हुये उस पर विचार करने से उसका निवारण हो जाता है।
कथा व्यास ने कहा कि मनुष्य आज औसत 70 वर्ष की आयु जी रहा है। यदि इससे अधिक आयु है तो समझिये बोनस प्राप्त है। मनुष्य के जीवन में चार पड़ाव आते हैं उसका पूर्ण सदुपयोग करना चाहिये। अंतिम समय में जो सन्यास आश्रम की बात पुराणों में कही गयी है, उसका भी उसे पालन करना चाहिये लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि वह घर-परिवार को छोडकर चला जाए। बल्कि घर को ही बैकुण्ठ बनाए। हनुमान जी की तरह भगवान के नाम का सुमिरन और कीर्तन करते रहे। उन्होंने कहा कि शरीर का सम्बंध स्थाई नहीं होता। स्थाई सम्बंध तो आत्मा का परमात्मा से होता है, इसलिये मनुष्य को अपनी सोच का दायरा बढाना चाहिये, उसे संकुचित नहीं करना चाहिये। मनुष्य को "सियाराम में सब जग जानी" के सिद्धांत पर जीना चाहिये। सभी में परमात्मा का दर्शन करना चाहिये।
श्रीप्रेमनिधि जी मंदिर सेवायत सुनीत गोस्वामी एवं प्रशासक दिनेश पचौरी ने बताया कि मंगलवार को कथा के तीसरे दिन श्रीराम जन्म होगा। कथा के समापन पर प्रतिदिन भक्तों के लिए प्रसादी की व्यवस्था रखी गयी है। कथा प्रसंग सुनने के लिए चौधरी उदयभान, दिनेश जी, विभाग प्रचारक आनंद जी, राकेश मंगल, हरि शंकर, शिवम् शिवा, आदर्श नंदन गुप्त, विशाल पचौरी, अखिलेश अग्रवाल, मनोहर सिंह धाकड़, एसके समाधिया, प्रकाश धाकड़, पीयूष गोयल, राजेश धाकड़, राधा रानी, साधना अग्रवाल, आशीष सिंघल, आशीष पचौरी आदि उपस्थित रहे।