Sat 20 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मोदी जी तुम एक्शन लो देश तुम्हारे साथ है, के लगे नारे के साथ किया भारत विकास परिषद अमृतम ने पहलगाम में हुए आतंकी घटना का विरोध प्रदर्शन

आगरा। भारत माता के जयकारों संग मोदीजी तुम एक्शन लो, देश तुम्हारे साथ है, के जयकारे जयपुर हाउस स्थित श्रीराम पार्क में गूंज रहे थे। दिल में निहत्थे हिन्दुओं के बहे खून का दर्द और आंखों में आतंक के विरोध में क्रोध झलक रहा था। भारत विकास परिषद अमृतम शाखा द्वारा 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन किया।

शाखा के अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता (राम भाई) ने कहा कि हिन्दू अभी भी न जागा तो वह दिन दूर नहीं जब बांग्लादेश की तरह भारत से भी भगा दिए जाएंगे। देश के जयचंद्रो से भी सावधान रहने की जरूरत है। यह मोदी और योगी के नेतृत्व वाला दौर है। इसलिए पाकिस्तान होश में रहे। छेड़ा है तो भारत छोड़ेगा नहीं। संरक्षक उमेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल व सचिव राजीव गोयल ने कहा कि देश को सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए हिन्दुओं में एकजुटता होनी चाहिए। बांटकर काटने वाली राजनीति को समझे और एक दूसरे को सहयोग करें।

कार्यक्रम संयोजक अजय शिवहरे कोषाध्यक्ष मयंक जैन ने कहा कि देश भर ही नहीं दुनिया में पाकिस्तान की इस घिनौनी हरकत के प्रति रोष है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर तरुण शर्मा, अंजना शिवहरे, दीपक भार्गव, संजीव गुप्ता, ज्योति मोहन जिन्दल, राजगिरी अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, गौरव बिंदल, सुदेश अग्रवाल, महेश गोयल, विमल शिवहरे, अशोक शेतलानी, श्रेष्ठ शिवहरे आदि शामिल थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन