Sun 22 Nov 2026
Breaking News Exclusive
वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे घूंघट की ओट में सजी तुलसी मैया, शालिगराम जी संग वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रचाया विवाह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

रिवर कनेक्ट कैंपेन : यमुना की बदहाली पर अनूठा प्रदर्शन, झुनझुना बजाकर जनप्रतिनिधियों को जगाया

Pragya News 24

Sun, Nov 1, 2026
Post views : 101

यमुना की बदहाली पर अनोखा सांकेतिक विरोध, बैराज निर्माण से लेकर नदी में अविरल जलप्रवाह और सफाई की उठाई मांग

आगरा। दीपावली का त्योहार नजदीक है। बाजारों में रौनक है और शहर उत्सव की तैयारियों में जुटा है, लेकिन आगरा की जीवनरेखा यमुना नदी की बदहाली को लेकर सरकारी तंत्र की उदासीनता अब भी बरकरार है। यमुना के पुनर्जीवन की मांग को लेकर रिवर कनेक्ट कैंपेन के सदस्यों ने रविवार को यमुना आरती स्थल पर अनोखे अंदाज में 'झुनझुना दिवस' मनाकर जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया।

इस दौरान सदस्यों ने झुनझुने बजाकर यमुना के प्रति सरकारी बेरुखी और राजनीतिक उदासीनता के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान 'आगरा को क्या मिला? झुनझुना, झुनझुना!' जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। आयोजकों ने कहा कि जब वर्षों से यमुना की बदहाली पर उठाई जा रही आवाजों का असर नहीं हो रहा, तो जनप्रतिनिधियों को जगाने के लिए यह अनूठा तरीका अपनाना पड़ा है।

रिवर कनेक्ट कैंपेन के संयोजक बृज खंडेलवाल ने कहा कि संगठन लंबे समय से यमुना के पुनर्जीवन की मांग उठा रहा है, लेकिन तमाम घोषणाओं और वायदों के बावजूद नदी की स्थिति में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने मांग की कि प्रदूषित और जलविहीन होती यमुना में वर्षभर पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ जल का अविरल प्रवाह सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही ताजमहल के डाउनस्ट्रीम में बैराज का निर्माण कराया जाए, नदी की तलहटी से गाद एवं गंदगी हटाकर व्यापक सफाई अभियान चलाया जाए तथा यमुना नदी बेसिन की सहायक नदियों का संरक्षण किया जाए। उन्होंने साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर यमुना रिवरफ्रंट विकसित करने की भी मांग उठाई।

उन्होंने कहा कि यमुना की बदहाली केवल पर्यावरण से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि आगरा की ऐतिहासिक विरासत, पर्यटन और जनजीवन से भी जुड़ा गंभीर मुद्दा है। सरकारी विभागों और राजनीतिक नेतृत्व की उदासीनता शहरवासियों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

कार्यक्रम में डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य ने उम्मीद जताई कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की भाजपा सरकार यमुना पर बैराज निर्माण की दिशा में ठोस पहल करते हुए कार्य शुरू कराएगी। उन्होंने कहा कि यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि पूरे ब्रज मंडल की जीवनरेखा है। इसके संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए अब घोषणाओं के बजाय ठोस, प्रभावी और समयबद्ध कदम उठाने की आवश्यकता है।

आयोजकों ने स्पष्ट किया कि 'झुनझुना दिवस' किसी उत्सव का हिस्सा नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों को उनके चुनावी वायदों और सार्वजनिक जिम्मेदारियों की याद दिलाने का शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रयास है। उनका संदेश स्पष्ट है कि आगरा को अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि यमुना में पर्याप्त स्वच्छ जल और नदी के पुनर्जीवन के लिए ठोस कार्रवाई चाहिए।

कार्यक्रम में डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य, डॉ. हरेंद्र गुप्ता, पंडित जुगल किशोर, अभिनव, मीरा खंडेलवाल, डॉ. ज्योति खंडेलवाल, विशाल झा, राकेश गुप्ता, जगन प्रसाद तेहरिया, चतुर्भुज तिवारी, डॉ. मुकुल पंड्या, पद्मिनी अय्यर, शशिकांत उपाध्याय, रंजन शर्मा, मुकेश चौधरी एवं दिनेश शर्मा सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय ने विशेष यमुना आरती संपन्न कराई। उपस्थित सदस्यों ने यमुना के पुनर्जीवन, नदी की स्वच्छता और ब्रज की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लिया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन