श्री महालक्ष्मी मंदिर : घूंघट की ओट में सजी तुलसी मैया, शालिगराम जी संग वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रचाया विवाह
Pragya News 24
Sat, Nov 21, 2026
श्री महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर में देवउठनी एकादशी पर धूमधाम से मना तुलसी-शालिगराम विवाह महोत्सव, दिव्य यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
आगरा। देवउठनी एकादशी के पावन पर्व पर बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में तुलसी-शालिगराम विवाह महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। मांगलिक गीतों, भजन-कीर्तन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तुलसी मैया एवं भगवान शालिगराम का विधि-विधान से विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर निकाली गई भव्य दिव्य यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विवाह समारोह में घूंघट की ओट में दुल्हन के रूप में सजी-संवरी तुलसी मैया का मनोहारी स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। तुलसी मैया के अलौकिक शृंगार और सकुचाते दुल्हन रूप के दर्शन कर भक्त भावविभोर हो उठे। मंदिर परिसर में विवाह की पारंपरिक रस्मों के दौरान मंगल गीतों और जयकारों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया।
समारोह में कन्या पक्ष की ओर से मनीष गोयल (सीए), ग्वाल एवं मोनिका अग्रवाल ने कन्यादान की रस्म निभाई, जबकि वर पक्ष की ओर से राजेश अग्रवाल एवं अंजू अग्रवाल ने विवाह की मांगलिक रस्मों में सहभागिता की। विवाह संपन्न होने के पश्चात श्रद्धालुओं ने नवविवाहित तुलसी मैया एवं भगवान शालिगराम के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।
Tags :
Agra News
Pragya News
Uttar Pradesh News
UP News
Agra Mirror
Agra Mirror News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन