Tue 23 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: यादव लैंड अब मोदी लैंड में हो गई तब्दील, सिर्फ मोदी का जादू चलेगा - योगेंद्र उपाध्याय

Pragya News 24

Wed, May 8, 2024
Post views : 31

Agra. लोकतंत्र के महापर्व में हर कोई भागीदारी दर्ज करना चाहता है। प्रत्याशी खुद अपने परिवार के साथ सुबह ही मतदान करने के लिए पहुंच गए। भाजपा से आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट प्रत्याशी प्रो एसपी सिंह बघेल ने अपने परिवार के साथ मतदान किया और लोकतंत्र के पर्व में अपना योगदान दिया। मतदान करने के बाद वह पत्रकारों से रूबरू हुए।उनका कहना था कि देश में एक बार फिर मोदी की सरकार बनेगी। आम जनमानस के लिए मोदी सरकार ने जो किया है, वह अभी तक किसी सरकार ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को मतदान भी करना चाहिए जिससे वह एक अच्छी सरकार चुन सके। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर एक तरफ मतदान हो रहा है हर व्यक्ति कमल को चुन रहा है।

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय अपने परिवार के साथ अपने बूथ पर मतदान करने के लिए पहुंचे। उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे के साथ यहां पर मतदान किया। मतदान स्थल पहुंचने ही उन्होंने कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं लिया बल्कि मतदान करने के लिए खुद लाइन में लगे और फिर नंबर आने के बाद ही उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि इस चुनाव में विपक्ष कहीं नजर नहीं आ रहा देश की 400 सीटों पर भाजपा विजय हासिल कर रही है। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से जब यादव लैंड को लेकर बातचीत हुई तो उनका कहना था कि अब यादव लैंड मोदी लैंड में तब्दील हो गई है तो यादव लैंड पर सिर्फ मोदी का ही जादू चलेगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि आम जनमानस ने तय कर लिया है कि इस बार फिर मोदी सरकार को ही लाना है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन