Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: एस एन में हुआ ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन

Pragya News 24

Fri, Mar 22, 2024
Post views : 69

आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें एम्स के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. हेमचंद्र पांडे, पोस्टग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ नोएडा के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. सत्यम अरोड़ा, अमृता हॉस्पिटल फिरोजाबाद के डॉ. राहुल कठेरिया द्वारा व्याख्यान दिए गए। कार्यशाला का विषय रक्त एवं रक्त घटकों का तर्कसंगत उपयोग एवं थीम सुरक्षित ट्रांसफ्यूजन के लिए क्षितिज का विस्तार रही। कार्यशाला में 14 विभिन्न विषयों पर सीनियर संकाय सदस्यों द्वारा व्याख्यान दिए गए।

एस एन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन में होने वाली नई तकनीक जैसे कंघी का परीक्षण, क्रायोप्रेसिपिटेट, विनिमय आधान के महत्व के बारे में बताया। ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन प्रोफेसर डॉ. दीपा रानी ने कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉक्टर नीतू चैहान एवं सीनियर रेजिडेंट माइक्रोबायोलॉजी विभाग डॉ. श्वेता द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. संतोष कुमार, डॉ. मनीष बंसल, डॉ. अपूर्व जैन, डॉ. आरती अग्रवाल, डॉ. प्रज्ञा शाक्य, डॉ. आशीष गौतम, डॉ. यतेंद्र मोहन, डॉ. निगम डॉ. बृजेश शर्मा, डॉ. पूजा अग्रवाल डॉ. गरिमा, डॉ. त्रिशला आदि उपस्थित उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन