Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: कूलर के पानी छींटे दरवाजे पर पड़ी तो दबंग पड़ौसी ने जमकर की मारपीट

Pragya News 24

Thu, Oct 5, 2023
Post views : 60

Agra. चलते कूलर के पानी की छींटे दूसरे के दरवाजे के पास क्या गिरी, रिश्तेदार पड़ोसी आग बबूला हो गया। पड़ौसी घर पर गर्भवती महिला को जमकर पीटा। पति व अन्य परिवार के लोग बचाव में आए तो दबंग रिश्तेदार ने लाठी डंडों से सभी की पिटाई कर दी। झगड़े में विवाहिता का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। लगभग आधा दर्जन परिवार के लोग घायल हुए जो इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचे।

पूरा मामला शास्त्रीपुरम स्थित ईडव्लूएस A ब्लॉक का है। पीड़ित कल्याण सिंह अपने परिवार के साथ यहाँ रहता है। पीड़ित ने बताया कि वह मजदूर है। सुबह मजदूरी के लिए निकला था। पीछे से दबंग पड़ोसी जो रिश्तेदार भी लगता है अपने परिवार के साथ आया और कूलर के पानी की छींटे आने की कहकर पत्नी के साथ मारपीट कर दी जबकि पत्नी प्रेग्नेंट है। बच्चे ने घटना की जानकरी दी तो वह वापस लौट आया। जब मारपीट के बारे में उनसे कहा तो दिनेश राजेंद्र नरेश और तीन महिलाओं ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। दिनेश ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससें घटना में वह, उसका भाई, माँ और कई लोग घायल हो गए।

पीड़ित ने बताया कि आरोपी का घर उनके घर से काफी दूर है लेकिन रास्ता उनके कमरे के सामने से ही है। कूलर चलता है तो उनके घर के बाहर तक पानी की छींटे तक नहीं जाती है लेकिन फिर भी दबंगों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत थाने में की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन