Thu 30 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पिंजरों में ठूंसे जा रहे बंदरों के बीच हो रहा खूनी संघर्ष, विहिप ने जताई आपत्ति

Pragya News 24

Thu, Nov 2, 2023
Post views : 32

Agra. ताजमहल और उसके आसपास बंदरों का आतंक है। ताजमहल को निहारने आने वाले पर्यटकों को भी बंदर कई बार अपना निशाना बना चुके हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए आगरा नगर निगम ने वन विभाग के साथ मिलकर प्लान तैयार किया और इसके लिए एक एनजीओ को हायर किया। जो बंदरों को पकड़कर उनकी नसबंदी करेगी जिससे उनकी संख्या में बढ़ोत्तरी ना हो।

लेकिन बंदरों को पकड़ने वाली संस्था और नगर निगम की लापरवाही सामने आ रही है। एक ही पिंजरे में बंदरों को ठूस ठूस कर भरा जा रहा है जिसके चलते बंदरों की मौत हो रही है। ताजा मामला ताजमहल क्षेत्र से ही जुड़ा हुआ है, जहां बंदरों को पकड़ने के दौरान एक ही पिंजरे में कई बंदरों को डाल दिया गया। उसमें खूंखार बंदरों ने कई बंदरों के बच्चों को अपना निशाना बनाया।

बंदरों के साथ अमानवीय व्यवहार की सूचना मिलती ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जमकर हंगामा काटा। एक ही पिंजरे में बंदरों को ठूस ठूस कर भारे जाने और बंदरों की पिंजौर में मौत होने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। उन्होंने इस संबंध में निगम के अधिकारियों से वार्ता की लेकिन उन्होंने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया और कह दिया गया कि इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करें।

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह बंदरो के साथ क्रूरता है जिस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब आपके पास व्यवस्थाएं नहीं है बंदरों को पकड़ने के लिए तो व्यवस्था करने के बाद पकड़ें। कम से कम बंदरो की मौत तो नहीं होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और एनजीओ पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज कराने की बात कही।

मौके पर मौजूद महिलाओं ने बताया कि एक टीम बंदरों को पकड़ रही है लेकिन उनके साथ क्रूरता भी की जा रही है। एक ही पिंजरे में बहुत सारे बंदरों को पड़कर बंद कर दिया गया है जिसमें बंदरों के बच्चे भी शामिल हैं। इन बच्चों की नसबंदी कैसे हो सकती है। पिंजरे में मौजूद खूंखार बंदर छोटे-छोटे बंदरों को अपना निशाना बना रहे हैं जिसके चलते कई बंदरों की मौत भी हो गई। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी और जरूरत पड़ने पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन