Sun 13 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मलिन बस्तियों की बदहाली पर कांग्रेस का नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान हरि बोल ट्रस्ट का भव्य नंदोत्सव 14 सितंबर को, दाल-बाटी महाप्रसाद का भी होगा आयोजन आगरा सत्याग्रह की तैयारियां पूरी, विभिन्न जिलों से लोगों के पहुंचने का दावा जनकपुरी महोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

भारत विकास परिषद अमृतम : संस्कृति माह में अमृतम शाखा की अनूठी पहल, 101 तुलसी के पौधे वितरित

Pragya News 24

Mon, Jul 20, 2026
Post views : 146

आगरा। भारत विकास परिषद की अमृतम शाखा द्वारा संस्कृति माह के अंतर्गत कमला नगर स्थित श्री राम चौक पर तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति के संवर्धन तथा तुलसी के धार्मिक, आध्यात्मिक एवं औषधीय महत्व के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों को 101 तुलसी के पौधे निःशुल्क वितरित किए गए।

शाखा अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता 'राम भाई' ने कहा कि भारतीय संस्कृति में तुलसी को विशेष स्थान प्राप्त है। यह केवल आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सकारात्मक ऊर्जा का भी महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घरों में तुलसी का पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद सिंघल ने कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा संस्कृति माह के अंतर्गत आयोजित ऐसे कार्यक्रम भारतीय संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति समाज को जागरूक करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम का संयोजन विकास गोयल एवं सपना गोयल ने किया। इस अवसर पर शाखा सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, उपाध्यक्ष एवं महिला प्रभारी रेखा अग्रवाल, विजय अग्रवाल, आर.एस. गुप्ता, सुनील बंसल, नीरज मित्तल, राकेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, श्रीनाथ गुप्ता, दीपक भार्गव, हिमांशु अग्रवाल, बृजमोहन रेपुरिया, राजा बाबू गोयल, ज्योति मित्तल, राज अग्रवाल, गौरव बिंदल, मधु गोयल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन